Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Railway News : अहमदाबाद-वडोदरा लाइन पर बनकर तैयार हुआ विशालकाय पुल जिससे होकर गुज़रेगी बुलेट ट्रेन

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में कुल 28 स्टील ब्रिज बनाए जाने हैं। इनमें से एक ब्रिज दादरा और नगर हवेली में हाल ही में लॉन्च किया गया है।

Gulshan by Gulshan
August 26, 2024
in Breaking, TOP NEWS, देश, बड़ी खबर, राज्य
Bullet Train Corridor , indian railways news , bullet train news
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Railway News : मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सिलवासा, दादरा और नगर हवेली में 100 मीटर लंबा और चार मंजिली इमारत के बराबर एक स्टील ब्रिज लॉन्च किया गया।

यह ब्रिज त्रिची, तमिलनाडु में तैयार किया गया था और ट्रेलरों के माध्यम से मुंबई लाया गया। इस भारी भरकम स्टील ब्रिज के लॉन्च के समय उपस्थित लोगों की सांसें थम गईं।

RELATED POSTS

Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

August 19, 2025
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Signalling System

Mumbai Ahmedabad bullet train update:कौन सी नई तकनीक लगाने की हो गई तैयारी जानकर हो जाएंगे खुश

June 18, 2025

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में कुल 28 स्टील ब्रिज बनाए जाने हैं। इनमें से एक ब्रिज दादरा और नगर हवेली में हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस ब्रिज का वजन 1464 मीट्रिक टन है, जिसकी ऊंचाई 14.6 मीटर और चौड़ाई 14.3 मीटर है। इसके साथ ही एक अस्थायी लॉन्चिंग नोज भी जोड़ा गया, जिसकी लंबाई 84 मीटर और वजन 600 मीट्रिक टन है।

क्या है ब्रिज की खासियत ?

वडोदरा-अहमदाबाद मैन लाइन पर नडियाद के पास बनाए गए 100 मीटर लंबे स्टील पुल को पुराने रेलवे ट्रैक से लगभग 15 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है। इस 1486 मीट्रिक टन वज़न वाले स्टील ब्रिज का निर्माण भुज जिले की एक वर्कशॉप में किया गया है। पुल को भारतीय रेलवे लाइन की पावर ब्लॉक और ट्रैफिक योजना को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

वहीं  इस ब्रिज में इस्तेमाल किए गए स्टील के प्रत्येक प्रोडक्शन बैच का अल्ट्रासॉनिक टेस्टिंग (UT) किया गया है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए बन रहे 28 स्टील ब्रिज में से यह दूसरा ब्रिज है। पहला ब्रिज सूरत के नेशनल हाईवे 53 पर लॉन्च किया गया था। इन स्टील ब्रिज के निर्माण में कुल 70,000 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया गया है, और इन ब्रिज की स्पैन लंबाई 60 मीटर से 130 मीटर तक है।

Tamannaah Bhatia : राधारानी लुक में नज़र आईं तमन्ना, तस्वीरें देख…

मेक इन इंडिया की तर्ज पर बना है ब्रिज

कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार, जब इस भारी भरकम ब्रिज का लॉन्च किया जा रहा था, तब वहां उपस्थित रेलवे कर्मचारी और लोगों की सांसें थमी हुई थीं। यह ब्रिज जापानी तकनीक की सहायता से बनाया गया है और ‘मेक इन इंडिया’ की पहल के तहत तैयार किया गया है।

इसी के साथ बुलेट ट्रेन के संचालन के लिए छह नए रूटों पर योजनाएं बनाई जा रही हैं। इनमें शामिल हैं: दिल्ली-अमृतसर, हावड़ा-वाराणसी-पटना, दिल्ली-आगरा-लखनऊ-वाराणसी, दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद, मुंबई-नासिक-नागपुर और मुंबई-हैदराबाद कॉरिडोर। इन रूटों के लिए फीजिबिलिटी रिपोर्ट पहले ही तैयार की जा चुकी है।

Tags: Bullet Train Corridorbullet train newsindian railways news
Share199Tweet125Share50
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

by SYED BUSHRA
August 19, 2025

Train Travel: Extra Charges for Excess Luggage:रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब अगर आप ट्रेन में...

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Signalling System

Mumbai Ahmedabad bullet train update:कौन सी नई तकनीक लगाने की हो गई तैयारी जानकर हो जाएंगे खुश

by SYED BUSHRA
June 18, 2025

Bullet Train Project Advanced Signalling System: नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए...

Indian Railways: रेल यात्रियों को अब विंडो सीट मिलना मुश्किल, जानें क्या हैं नया नियम?

by Juhi Tomer
September 11, 2022

जब भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर कहीं दूर जाने की बात होती है तो सबसे पहला ख्याल रेल...

पूछताछ और टिकट काउंटर पर रखे जाएंगे निजी अधिकारी, क्या अब रेलवे कर्मचारी भी बनेंगे ‘अग्निवीर’

by Anu Kadyan
September 7, 2022

नई दिल्ली सरकार एयरपोर्ट से लेकर तमाम सरकारी संपत्तियों का निजीकरण कर रही है। यहां तक मजदूर भी निजीकरण की...

Viral Check: रेलवे में 5 साल से कम उम्र के बच्चों के सफर को लेकर किया जा रहा ये दावा निकला फर्जी

by Web Desk
August 17, 2022

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वायरल पाँच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए रेल टिकट...

Next Post
UP

जहां चुनाव है, वहां रोजगार है... उपचुनाव जीतने के लिए योगी सरकार का ये कैसा फॉर्मूला है?

BJP distances from Kangana Ranaut's comments, Kangana Ranaut, Kangana Ranaut comment

BJP on Kangna : किसानों पर दिए बयान पर बुरी फंसी कंगना, BJP ने दे डाली वॉर्निंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version