Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

PM Modi : महिलाओं के साथ जुर्म को बख्शा न जाए, CJI सामने PM ने सुप्रीम कोर्ट के जजों से की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 साल पूरे होने के अवसर पर एक विशेष टिकट और सिक्के का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें की।

by Gulshan
August 31, 2024
in Latest News, TOP NEWS, देश, बड़ी खबर, राज्य
Narendra Modi, CJI, DY Chandrachud, Supreme Court News
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi : कोलकाता रेप कांड की सीबीआई जांच के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश को उनके खिलाफ अपराधों के मामलों में तेजी से न्याय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर देश के मुख्य न्यायाधीश डीवीआई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के कई प्रमुख जज भी मौजूद थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर कई सवाल उठाए थे।

RELATED NEWS

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

June 11, 2026
Government Achievements: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री ने विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां गिनाईं

Government Achievements: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री ने विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां गिनाईं

June 9, 2026

कानूनों को प्रभावी बनाना ज़रूरी 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बच्चों की सुरक्षा और समाज की चिंता बढ़ी है। हमारे देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बनाए गए हैं, लेकिन हमें उन्हें और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में जितनी तेजी से फैसले होंगे, उतना ही अधिक सुरक्षा का भरोसा आधी आबादी को मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा, “न्याय में देरी को समाप्त करने के लिए पिछले एक दशक में कई प्रयास किए गए हैं। पिछले 10 वर्षों में देश ने न्यायिक बुनियादी ढांचे के विकास पर लगभग 8 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पिछले 25 वर्षों में न्यायिक बुनियादी ढांचे पर जो राशि खर्च की गई, उसका 75 प्रतिशत सिर्फ पिछले 10 वर्षों में ही खर्च हुआ है।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, “हमारे लोकतंत्र में न्यायपालिका संविधान की संरक्षक मानी जाती है, और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारी सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका ने इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाने का प्रयास किया है। आजादी के बाद न्यायपालिका ने न्याय की भावना की रक्षा की है और राष्ट्र की सुरक्षा के मुद्दों पर हमेशा भारत की एकता की रक्षा की है।”

यह भी पढ़ें : Lakhimpur पहले भेड़िया फिर सियार और अब बाघ… नहीं छोड़ रही आफत 

‘यह भारत के संवैधानिक मूल्यों की यात्रा है’

उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष सिर्फ एक संस्था की यात्रा नहीं है, बल्कि यह भारत के संविधान और संवैधानिक मूल्यों की यात्रा है। इस यात्रा में हमारे संविधान निर्माताओं और न्यायपालिका के कई प्रमुख व्यक्तियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इसमें उन करोड़ों देशवासियों का भी योगदान है जिन्होंने हर स्थिति में न्यायपालिका पर विश्वास बनाए रखा है। भारत के लोगों ने कभी सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका पर अविश्वास नहीं किया, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के ये 75 वर्ष भारत के लोकतंत्र की महानता को और बढ़ाते हैं। देश संविधान की 75वीं वर्षगांठ भी मनाने जा रहा है, इसलिए यह अवसर गर्व और प्रेरणा का है।”

Tags: cjiDY Chandrachudnarendra modisupreme court news
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Government Achievements: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री ने विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां गिनाईं

Government Achievements: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री ने विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां गिनाईं

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Modi Government 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर...

: Next Prime Minister of India

Next PM : अगला प्रधानमंत्री कौन ज्योतिष और राजनीति के मेल में उभरे बड़े चेहरे, किसके सितारे हैं सबसे ज्यादा बुलंद?

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Prime Minister of India: भारत की राजनीति में ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों का जिक्र हमेशा से होता रहा है। पुराने समय...

OBC Reservation: क्रीमी लेयर को आरक्षण क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने उठाए बड़े सवाल, आरक्षण व्यवस्था पर छिड़ी नई बहस

OBC Reservation: क्रीमी लेयर को आरक्षण क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने उठाए बड़े सवाल, आरक्षण व्यवस्था पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

Supreme Court of India ने ओबीसी आरक्षण और क्रीमी लेयर को लेकर अहम टिप्पणी की है। अदालत ने सवाल उठाया...

PM Modi की विदेश यात्रा पर बोले पीयूष गोयल, “भारत के लिए बहुत अहम हैं ये विदेशी दौरे”

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Piyush Goyal ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की हालिया पांच देशों की यात्रा को भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का बड़ा...

Next Post
Prayagraj, Illegal Constructions, UP News

UP News : यूपी में अवैध निर्माण को आधिकारिक बनाना हुआ आसान, जानें क्या है तरीका?

Vande Bharat

वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ में विवाद... बीजेपी कार्यकर्ता पर छेड़छाड़ का आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist