Wednesday, November 5, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बीफ के कारण एक और शख्स की हत्या… , पुलिस का बड़ा एक्शन

Lynching: हरियाणा के चरखी दादरी में एक युवा को बीफ खाने के शक में पीट-पीटकर मार डाला गया। मरने वाले व्यक्ति का नाम पश्चिम बंगाल का साबिर मलिक है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 31, 2024
in Latest News, क्राइम, हरियाणा
Lynching
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lynching: हरियाणा के चरखी दादरी में एक युवक की गोमांस खाने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी साबिर मलिक के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक और युवक घायल हुआ है। पुलिस उसका बयान लेकर मामले की आगे की जांच कर रही है।

प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने बुलाया

27 अगस्त का मामला है। साबिर मलिक को स्थानीय लोगों ने प्लास्टिक की बोतलें बेचने के (Lynching) बहाने अपने घर बुलाया था। बुलाने पर साबिर, जो कबाड़ का काम करता था, अपने एक अन्य दोस्त के साथ उन युवकों के पास पहुंचा। युवकों ने पुलिस को बताया कि साबिर गोमांस खाता है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
https://twitter.com/ag_Journalist/status/1829828066379776445

RELATED POSTS

हरियाणा की मशहूर लोक गायिका पर चरखी दादरी में फायरिंग, भाग कर बचाई जान

August 3, 2022

दोस्त वहाँ से भागने में सफल रहा।

दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद युवकों ने साबिर और उसके दोस्त की लात-घूंसों से बुरी तरह पिटाई कर दी। साबिर(Lynching)  युवकों के बीच में फंस गया जबकि उसका दोस्त किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा। आरोप है कि युवकों में दो नाबालिग भी शामिल थे। सभी ने साबिर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

कैम्पस का कलंक: IIT-BHU गैंगरेप के ‘बड़े बाबू’ बाहर, न्याय अभी दूर, घर पर माला पहनाकर स्वागत

किसी ने घटनास्थल पर मारपीट का वीडियो बना लिया था

पुलिस के अनुसार, साबिर की मौत पिटाई से हुई है। मृतक के शरीर पर डंडों के निशान मिले हैं। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस के अनुसार, किसी ने घटनास्थल पर इस घटना का वीडियो बना लिया था। वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Tags: beef eatingCharkhi Dadri
Share198Tweet124Share50
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

हरियाणा की मशहूर लोक गायिका पर चरखी दादरी में फायरिंग, भाग कर बचाई जान

by Web Desk
August 3, 2022

कैथल। हरियाणा के चरखी दादरी में मंगलवार रात एक बजे लोक गायिका राकेश श्योराण चांदवास पर फायरिंग की गई। राकेश...

Next Post
Mumbai

महाराष्ट्र में महिलाओं पर हिंसा: चिंता का विषय बना औसतन 109 घटनाओं का आंकड़ा

Malegaon

सपा का चुनावी धमाका! मालेगाव में 12 सीटों पर दावेदारी, महाविकास आघाडी से मिली गठबंधन की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version