शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

वक्फ बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन, छापेमारी के बाद ED ने AAP विधायक अमानतुल्लाह को किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने हिरासत में ले लिया है। सोमवार सुबह ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की थी।

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 2, 2024
in Latest News, दिल्ली, बड़ी खबर
Amanatullah
Share on FacebookShare on Twitter

Amanatullah Khan Arrested: आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने वक्फ बोर्ड घोटाले से जुड़े मामले में उनके आवास पर करीब 6 घंटे तक छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान अमानतुल्लाह खान ने ईडी की टीम को अपने घर में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की थी और अपनी सास की बीमारी का हवाला दिया था, जिससे घर पर काफी हंगामा हुआ।

RELATED NEWS

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026
Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

जुलाई 23, 2026

आप विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार

सुबह लगभग 7 बजे, ईडी की एक टीम सर्च वारंट के साथ विधायक के ओखला स्थित आवास पर पहुंची। विधायक ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला और खिड़की से अफसरों के साथ बहस करते रहे। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी मौके पर बुलाए गए।

बाद में विधायक ने किसी तरह अफसरों को अंदर आने दिया। 7 अफसरों की टीम ने घर के अंदर लंबी जांच की। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे, ईडी की टीम विधायक को अपनी गाड़ी में बिठाकर वहां से निकली।

यह भी पढ़े: पुलिस भर्ती मामले में मथुरा से 2 लोग गिरफ्तार, 46 मार्कशीट समेत कई फर्जी आईडी जब्त

अमानतुल्लाह जांच में नहीं कर रहे सहयोग -ED

इस दौरान मीडिया, स्थानीय लोगों और विधायक के समर्थकों की भीड़ जमा हो गई थी। काफी हंगामे के बीच पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के लिए रास्ता बनाया। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह (Amanatullah) खान के खिलाफ 2016 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामला दर्ज किया था, जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप सामने आने पर ईडी ने भी मामला दर्ज किया।

ईडी ने हाल ही में कोर्ट से शिकायत की थी कि अमानतुल्लाह खान जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और पेश नहीं हो रहे हैं। एएनआई के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी का कहना था कि खान ने अग्रिम जमानत याचिका दायर करके जांच से बचने की कोशिश की, जिससे उनकी भूमिका गवाह से बढ़कर आरोपी की हो गई है।

ईडी ने पहले ही चार आरोपियों और एक कंपनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोप है कि 100 करोड़ की वक्फ संपत्ति को अवैध रूप से लीज पर दिया गया था, और नियमों की अनदेखी करते हुए 32 लोगों को कॉन्ट्रेक्ट पर नियुक्त किया गया था।

Tags: Amanatullah KhanDelhiED
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Next Post
Swati Maliwal मामले में विभव कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की मंजूर

Swati Maliwal मामले में विभव कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की मंजूर

Prayagraj

Prayagraj: कोर्ट ने स्पा सेंटर से गिरफ्तार हुए आरोपियों को भेजा जेल, 13 लड़कियां और 7 लड़के शामिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In