Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

CM Yogi पर फिर से अखिलेश का हमला, ‘अलग पार्टी बनाकर बुलडोजर ‘चुनाव चिह्न’ पर लड़िए चुनाव’

अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि अलग पार्टी बनाकर बुलडोजर को 'चुनाव चिह्न' बनाकर चुनाव लड़िए, आपका भ्रम दूर हो जाएगा।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
September 4, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh on CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज में माफियाओं को चेतावनी देते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते। इस पर अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया।

उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि अगर आप और आपका बुलडोजर इतने ही प्रभावी हैं, तो अपनी अलग पार्टी बनाकर ‘बुलडोजर’ को चुनाव चिन्ह बनाइए और चुनाव लड़िए।

RELATED POSTS

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

November 19, 2025
CM Yogi

यूपी के किसानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात: 95 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

November 19, 2025

अखिलेश का CM Yogi पर तंज

सपा प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आपका बुलडोजर वास्तव में इतना सफल है, तो अलग पार्टी बनाकर ‘बुलडोजर’ चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरिए।

इससे आपका भ्रम भी टूट जाएगा और घमंड भी। उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी जिस स्थिति में आप हैं, भाजपा में रहते हुए भी आपकी भूमिका नगण्य है। आपको आज नहीं तो कल अपनी अलग पार्टी बनानी ही पड़ेगी।

यह भी पढ़े: भेड़िया, सियार और कुत्ते के बाद अब नरभक्षी युवक का आतंक, महिला और बच्ची पर हमला

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

प्रयागराज के एक कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने यह तय किया है कि जो भी माफिया सिर उठाने की कोशिश करेगा, उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि माफिया के सामने झुकने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते; इसके लिए बुलडोजर जैसा दिल होना चाहिए। ये माफिया समाज के लिए एक बीमारी हैं, जिन्हें जड़ से खत्म कर दिया जाएगा।

बेटियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसके हाथ-पांव अलग कर दिए जाएंगे। उन्होंने जिले की ऐतिहासिकता पर जोर देते हुए कहा कि यहां महर्षि भारद्वाज का पहला गुरुकुल था, लेकिन जाति के नाम पर लोगों को बांटने वालों की वजह से इस क्षेत्र की पहचान संकट में थी।

2019 के कुंभ में दिखाया गया कि यहां यज्ञ की भूमि पर कैसा आयोजन होता है। उन्होंने यह भी कहा कि 2017 से पहले यूपी में ऐसा सम्मान नहीं मिलता था, और तब चाचा-भतीजा नौकरी के नाम पर वसूली किया करते थे।

Tags: Akhilesh YadavCM Yogi
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

by Vinod
November 19, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की शादी इनदिनों सुर्खियों में छाई हुई है। उमर ने...

CM Yogi

यूपी के किसानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात: 95 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

by Mayank Yadav
November 19, 2025

CM Yogi Cabinet: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए एक...

CM Yogi

CM योगी की ‘SIR’ चाल! इस बूथ नंबर के वोटर बनकर विपक्ष को दिया बड़ा चुनावी संकेत

by Mayank Yadav
November 18, 2025

CM Yogi SIR Form: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) फॉर्म...

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

by Vinod
November 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद देश गुस्से में है। लोग सफेद कॉलर टेरर से खौफजदा हैं। सरकार और...

: Akhilesh Yadav cousin Aryan Yadav wedding Saifai Ladakh bride celebration

Saifai Wedding:समाजवादी परिवार में बजेंगी शहनाइयां,सैफई में शुरू हुई अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन की शादी की भव्य तैयारियां

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

UP News:सैफई, इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार में खुशियों का माहौल है।...

Next Post
Kangana Ranaut की मुश्किलें और बढ़ी, जबलपुर हाईकोर्ट के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट से भी झटका, 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी Emergency

Kangana Ranaut की मुश्किलें और बढ़ी, जबलपुर हाईकोर्ट के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट से भी झटका, 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी Emergency

Paris Paralympics 2024: भारत के नाम एक और मेडल, Sachin Sarjerao Khilari ने जीता सिल्वर मेडल

Paris Paralympics 2024: भारत के नाम एक और मेडल, Sachin Sarjerao Khilari ने जीता सिल्वर मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version