रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Manav Suthar: जानें भारत के उस उभरते हुए गेंदबाज की कहानी, जिसने दलीप ट्रॉफी में 7 विकेट लेकर फैंके 7 मेडन ओवर

ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) जिन्होंने इंडिया डी के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए।

by Neel Mani
सितम्बर 7, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी में कई बड़े नामों का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, लेकिन इस टूर्नामेंट में कुछ अनजान खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) जिन्होंने इंडिया डी के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए।

उनकी फिरकी के सामने इंडिया डी के बल्लेबाज ज्यादा टिक नहीं सके। दूसरी पारी में इंडिया डी ने 236 रन बनाए, लेकिन सबसे बड़ा नुकसान मानव सुथार की गेंदबाजी से हुआ। उन्होंने 19.1 ओवर में 49 रन देकर 7 विकेट झटके, जिसमें से 7 ओवर मेडन थे। इस युवा खिलाड़ी के बारे में एक दिलचस्प बात ये भी है कि मानव (Manav Suthar) के पिता चाहते थे कि वो एक विस्फोटक बल्लेबाज बनें, लेकिन वो एक बेहतरीन गेंदबाज बन गए।

RELATED NEWS

10 विकेट लेकर छाए मानव सुथार, शुभमन गिल ने बांधे तारीफों के पुल; बोले- लंबी रेस के घोड़े हैं

10 विकेट लेकर छाए मानव सुथार, शुभमन गिल ने बांधे तारीफों के पुल; बोले- लंबी रेस के घोड़े हैं

अगस्त 19, 2026
नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

अगस्त 18, 2026

मानव सुथार (Manav Suthar) ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक क्रिकेट कोचिंग क्लब से अपने करियर की शुरुआत की। उनके पिता जगदीश सुथार ने उन्हें एकेडमी में दाखिला दिलाते वक्त कोच धीरज शर्मा से कहा कि वो अपने बेटे को एक आक्रामक बल्लेबाज बनाना चाहते हैं, लेकिन कोच धीरज शर्मा ने 2 दिनों तक मानव के खेल का निरीक्षण किया और समझा कि उनका हुनर बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी में है।

यह निर्णय बिल्कुल सही साबित हुआ और आज 22 साल की उम्र में मानव सुथार (Manav Suthar) घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने अब तक 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 65 विकेट लिए हैं, जो एक शानदार उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें :- आज गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को अर्पित करें, ये फूल जीवन से सारी परेशानियां होने लगेगी दूर!

दलीप ट्रॉफी में, मानव सुथार (Manav Suthar) ने इंडिया डी के खिलाफ कुल 8 विकेट हासिल किए। पहली पारी में एक और दूसरी पारी में 7 विकेट लिए। इस मैच में उन्होंने श्रीकर भरत को दो बार आउट किया और देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई और अक्षर पटेल जैसे बड़े खिलाड़ियों के विकेट लिए। जल्द ही ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए भी नज़र आ सकता है! IPL में भी मानव सुथार ने एक मैच खेला है, जहां वो गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें केवल एक मैच में मौका मिला था।

Tags: Cricket NewsManav Sutharsports news
Share199Tweet124Share50

Neel Mani

Related Posts

10 विकेट लेकर छाए मानव सुथार, शुभमन गिल ने बांधे तारीफों के पुल; बोले- लंबी रेस के घोड़े हैं

10 विकेट लेकर छाए मानव सुथार, शुभमन गिल ने बांधे तारीफों के पुल; बोले- लंबी रेस के घोड़े हैं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 19, 2026

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने 165 रन की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में युवा स्पिनर...

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

Next Post
Haryana Election

Haryana में AAP और कांग्रेस के बीच कहां तक पहुंची गठबंधन की बात? प्रियंका कक्कड़ ने कही ये बात

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat की सफलता के पीछे किसका हाथ? जानिए परिवार और पति के बारे में सब कुछ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist