Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भाजपा मेरी हत्या कर सकती है..। फेमस गायक रॉकी मित्तल कौन है? जिनके वीडियो ने सनसनी फैलाई

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 10, 2024
in Latest News, विधानसभा चुनाव 2024, हरियाणा
Rocky Mittal
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rocky Mittal Death: हरियाणवी गायिका रॉकी मित्तल का एक वीडियो, जिसमें उन्होंने भाजपा पार्टी पर हत्या का आरोप लगाया है, सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

Rocky Mittal Threat: हरियाणा के मशहूर गायक और भाजपा के पूर्व प्रचार सलाहकार रॉकी मित्तल उर्फ ​​जय भगवान कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से माफी मांगते हुए उनके लिए एक नया गाना बनाया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था। अब रॉकी मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा है कि उनकी जान को खतरा है। गायक ने वीडियो में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब से उन्होंने राहुल गांधी के लिए गाना बनाना शुरू किया है, तब से भाजपा की ओर से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें घर में रहने की सलाह दी जा रही है। गायक ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि पार्टी उनकी हत्या करवा सकती है।

RELATED NEWS

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

December 14, 2025

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025

वीडियो हुआ वायरल

गायक रॉकी मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘पूरा देश जानता है कि 1 सितंबर को मैंने राहुल गांधी पर एक गाना बनाया था ‘मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई…’ उस दिन से भाजपा के कई बड़े प्रदेश स्तर के नेता मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मुझे फोन पर धमकियां दी जा रही हैं। गायक ने कहा कि जब मैंने खट्टर सरकार में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था, तब भी भाजपा ने मुझे जेल में डाल दिया था। उस समय मुझे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी गई थी।

Mujhe maaf karna, Rahul Bhai …

In this style, BJP leader Rocky Mittal joined the Congress party, at one time he had insulted Rahul Gandhi. pic.twitter.com/gnQMXdVsAF

— Mr. Democratic (@MrDemocratic_) August 28, 2024

भाजपा पर आरोप

गायक Rocky Mittal ने भाजपा पर आगे आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी के बाद एसआईटी गठित की गई, जिसका आज तक कोई अता-पता नहीं है। अब मुझे फिर से धमकाया जा रहा है। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि मैं डिप्रेशन में चला जाऊं और अपनी नौकरी छोड़ दूं। गायक ने आगे कहा कि मैंने 14 साल भाजपा की सेवा की, लेकिन मुझे क्या मिला? सिर्फ जेल और मुकदमे…

https://www.instagram.com/reel/C_uZGu4sYJd/?utm_source=ig_embed&ig_rid=7d40d9ae-38ef-4c15-804a-74d226f168a4

पिछले महीने कांग्रेस में शामिल हुए

Rocky Mittal ने वीडियो में हाथ जोड़कर कहा कि भाजपा को अब उन पर रहम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वाले इतने हताश हो गए हैं कि वे मुझे मरवा भी सकते हैं और कहीं फंसा भी सकते हैं। आपकी दुआएं ही आपके भाई रॉकी मित्तल की मदद कर सकती हैं।’ आपको बता दें कि हरियाणवी गायक पिछले महीने अगस्त में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यहां पढ़ें: Darth Vader की आवाज खामोश: Hollywood Legend James Earl Jones का 93 की उम्र में निधन!

Tags: BJPCongressHaryanaRocky Mittal
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

by Mayank Yadav
December 14, 2025

Congress Vote Theft Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

by Vinod
November 29, 2025

कानपुर। दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे।...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Next Post
Shradh

Shradh 2024 : श्राद्ध पक्ष में भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना धन-संपत्ति में हो सकता है बड़ा नुकसान!

WWE

WWE दिग्गज डेव बॉटिस्टा की सेहत खराब, फैंस के बीच चर्चा का विषय, जानिए क्या हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist