गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

भाई ने बहन के प्रेमी का किया ऐसा हाल, कि लोग हुए हैरान… छोटी सी बात पर दो परिवार बर्बाद

घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की है। एसपी ने कहा कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक युवक के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार हुआ है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

by Mayank Yadav
सितम्बर 15, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
Gorakhpur
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की लाश नदी से मिली है। मामला प्रेम संबंधी बताया जाता है। उस समय एक युवा ने पुलिस को बताया कि उसका एक युवक से प्रेम था। उसके चचेरे भाई ने उसे मार डाला है। चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Gorakhpur खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी आजाद निषाद मछली पालन का काम करता है। उसने मछली पालन के लिए अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर एक तालाब किराए पर ले रखा था। वह हर साल तालाब का 20 हजार रुपये किराया दे रहा था। वह रोजाना सुबह मछलियों की रखवाली करने के लिए घर से निकल जाता था। इसी क्रम में कल भी वह उन्हीं मछलियों की रखवाली करने निकला था, लेकिन जब सुबह 10:00 बजे तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

RELATED NEWS

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

जुलाई 19, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

खेत में खून से सनी चप्पलें मिलीं

इसी बीच गांव के कुछ लोग खेत की ओर गए तो वहां खून से सनी दो जोड़ी चप्पलें मिलीं। एक जोड़ी चप्पल पुरुषों की थी तो दूसरी महिलाओं की। ऐसे में जब लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। आजाद के परिजनों ने बताया कि चप्पलें उनके बेटे की हैं और हत्या की आशंका जताते हुए रोने लगे। ग्रामीणों ने बताया था कि आजाद का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग था।

लड़की के परिजन फरार

सूचना मिलने पर Gorakhpur एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। Gorakhpur पुलिस पूछताछ के लिए लड़की के घर पहुंची तो उसके परिजन घर में ताला बंद कर फरार हो चुके थे। डॉग स्क्वायड की टीम भी वहां पहुंच गई। खोजी कुत्ता राप्ती नदी के किनारे गया और वापस लौट आया। परिजन पुलिस को यही कहते रहे कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है। आज काफी खोजबीन के बाद सज्जन और पुलिस ने बेटे का शव राप्ती नदी से बरामद किया। इसके बाद परिजन रोने लगे। उन्होंने सड़क जाम कर दिया और तत्काल आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे।

यहां पढ़ें: अपनी आबादी से ज्यादा लोगों को 6 महीने में में आकर्षित करता है यूपी… जानिये कैसे बना रिकॉर्ड

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

घटना की सूचना मिलते ही Gorakhpur सीओ कैंट अंशिका वर्मा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत किया। मृतक आजाद की मां सोनमती की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के साथ ही उसके चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। क्राइम ब्रांच की टीम भी छापेमारी कर रही है। मृतक की प्रेमिका भी सामने आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले की कड़ियों को जोड़कर सच्चाई सामने लाई जाएगी। पुलिस साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई करेगी।

Tags: gorakhpurKhorabar police stationlovermurder
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Census 2027:  जनगणना-2027 के तहत गोरखपुर जिले की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

Gorakhpur

भागता रहा पंकज, दौड़ते रहे हमलावर… दरवाजे पर चढ़कर सरेआम कर दिया खेल तमाम!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित दुबौली गांव में रविवार की सुबह उस वक्त...

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला...

Next Post
UP Tourist Hub

टूरिस्ट हब बना उत्तर प्रदेश, 6 महीनों में 33 करोड़ पर्यटकों ने किया दौरा, पर्यटन विभाग ने जारी किए आंकड़े

Taj mahal

ताजमहल के आसपास पेशाब पर हंगामा, हिंदू संगठनों में आक्रोश, गाय का गोबर और गंगा जल लेकर आया व्यक्ति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist