सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

रोक के बाद भी इन लोगों पर चलता रहेगा बाबा का बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफ

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में देशभर में चल रहे बुलडोजर कार्रवाई पर अस्थायी रोक लगाई है। यह आदेश 1 अक्टूबर तक के लिए लागू रहेगा। कोर्ट ने इस मामले में सरकारों से रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

by Mayank Yadav
सितम्बर 17, 2024
in Breaking
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme Court: देश में चल रहे बुलडोजर एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूरे भारत में बुलडोजर कार्रवाई पर 1 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। यह निर्णय तब आया जब कई याचिकाओं के माध्यम से कोर्ट से यह अपील की गई कि सरकार द्वारा बुलडोजर का इस्तेमाल कई जगहों पर नियमों के उल्लंघन और मानवीय अधिकारों के हनन के साथ किया जा रहा है। हलांकि, कोर्ट ने ये साफ कर दिया है कि जिन लोगों ने अवैध निर्माण किया हुआ है उनपर ये फैसला लागू नहीं होगा।

क्या है मामला?

हाल के वर्षों में कई राज्यों में सरकारों द्वारा अवैध निर्माण, अतिक्रमण, और अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई को एक कठोर और त्वरित उपाय के रूप में अपनाया गया है। हालांकि, यह कदम कई बार विवादों में भी रहा है, क्योंकि इसे राजनीतिक प्रतिशोध और बिना उचित प्रक्रिया अपनाए जाने का आरोप लगाते हुए विभिन्न पक्षों द्वारा आलोचना का सामना करना पड़ा है।

RELATED NEWS

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

सितम्बर 23, 2026
Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

सितम्बर 21, 2026

याचिकाओं में क्या कहा गया?

याचिकाकर्ताओं ने Supreme Court के सामने यह दलील रखी कि कई जगहों पर बुलडोजर का प्रयोग नियमों और संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए किया गया। उनके अनुसार, कार्रवाई से पहले न तो उचित नोटिस दिया गया और न ही कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। इसके अलावा, उन्होंने इसे मानवीय अधिकारों के खिलाफ बताते हुए कोर्ट से हस्तक्षेप की अपील की थी।

Supreme Court का निर्देश

Supreme Court ने इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए सरकारों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि जब तक आगे की सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक देशभर में चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। यह अस्थायी रोक 1 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में किसी भी तरह की बुलडोजर कार्रवाई, चाहे वह अवैध निर्माण के खिलाफ हो या अतिक्रमण के खिलाफ, को तुरंत रोका जाए।

‘हमारी अनुमति के बिना नहीं चलेंगे बुलडोजर’- सुप्रीम कोर्ट

जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने यह निर्देश विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा दंडात्मक उपाय के रूप में आरोपी व्यक्तियों की इमारतों को गिराने की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर दिया। निर्देश देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 1 अक्टूबर तक देश में कहीं भी हमारी अनुमति के बिना बुलडोजर की कार्रवाई नहीं होगी।

याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि भाजपा शासित राज्यों में मुसलमानों को निशाना बनाकर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह से अधिकारियों के हाथ नहीं बांधे जा सकते।

‘एक हफ्ते की रोक से आसमान नहीं गिर जाएगा’- सुप्रीम कोर्ट

हालांकि पीठ ने नरमी दिखाने से इनकार करते हुए कहा कि अगर एक हफ्ते के लिए तोड़फोड़ रोक दी जाए तो ‘आसमान नहीं गिर जाएगा’। पीठ ने कहा कि उसने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्देश पारित किया है।

गणेश प्रतिमाएं जल में ही क्‍यों विसर्जित की जाती हैं, यहां जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

आगे की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने सभी संबंधित राज्य सरकारों से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। 1 अक्टूबर को अगली सुनवाई में यह देखा जाएगा कि सरकारें इन मामलों में क्या कदम उठाती हैं और क्या बुलडोजर एक्शन को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।

इस फैसले ने देशभर में इस मुद्दे पर बहस को एक नई दिशा दी है। कोर्ट का यह कदम प्रशासनिक कार्रवाइयों की समीक्षा और कानूनी प्रक्रिया के महत्व को पुनः स्थापित करता है।

 

Tags: 1 Octoberbulldozer ActionSupreme Courttemporary stay
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में बड़े अंतर पर सुप्रीम कोर्ट...

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Supreme Court Arrest Rules: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 21 सितंबर को गिरफ्तारी से जुड़े अहम नियम तय किए। कोर्ट ने...

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Rahul Gandhi Defamation Case Supreme Court: राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट...

Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Supreme Court CJP Protest Case:CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा एक छात्र...

Next Post
Etah News

Etah News: गजब नशेड़ी चूहे! लाखों की शराब पीने के बाद अब करोड़ों का गांजा किया साफ

Neeraj Chopra , Neeraj Chopra phone number

Viral News: पहले खिंचवाई फोटो, फिर लड़की ने नीरज चोपड़ा से कर दी ये डिमांड... जानें फिर क्या हुआ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In