चुनाव लड़ने की न्यूनतम अर्हता और राइट टू रिकॉल
Jan Suraj के संविधान में चुनाव लड़ने की न्यूनतम शैक्षिक अर्हता निर्धारित की गई है। 10वीं पास व्यक्ति ही विधायक बनने के लिए टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले इसे 12वीं रखा गया था, लेकिन दलित और वंचित वर्ग की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इसे घटाकर 10वीं कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त, संविधान में पहली बार “राइट टू रिकॉल” की व्यवस्था की गई है। इसके तहत, जो निर्वाचित प्रतिनिधि अपने वादे पूरे नहीं करेंगे, उन्हें पद छोड़ना होगा। इस व्यवस्था की चर्चा अन्ना आंदोलन के दौरान हुई थी, लेकिन किसी भी पार्टी ने इसे अब तक लागू नहीं किया था।
पार्टी संगठन और संरचना
Jan Suraj एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी होगी, जिसका चुनाव आयोग में पंजीकरण हो चुका है। पार्टी का सिंबल सेब तय किया गया था, लेकिन इसे बदलने पर भी विचार किया जा रहा है। पार्टी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संगठन महासचिव, उपाध्यक्ष, और सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद होंगे।
सेंट्रल कमेटी, जिसमें 19-21 सदस्य होंगे, पार्टी की सबसे पावरफुल इकाई होगी और सारे बड़े फैसले यहीं से लिए जाएंगे। प्रशांत किशोर भी इसके सदस्य हो सकते हैं। कमेटी में सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन की शक्ति
पार्टी ने जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को दो हिस्सों में विभाजित किया है। पहला, मुख्य संगठन, जो फीडबैक और अन्य जरूरी कामों को देखेगा। दूसरा, अभियान समिति, जो विभिन्न मुद्दों पर लोगों के बीच जाएगी और उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देगी।
फ्रंटल संगठन और वर्गों के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद
Jan Suraj पार्टी के भीतर 3 फ्रंटल संगठन होंगे—महिला, युवा, और किसान। आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है। अध्यक्ष पद भी विभिन्न वर्गों में बारी-बारी से वितरित किया जाएगा। पार्टी के पहले अध्यक्ष का पद एक दलित नेता को दिया जाएगा, उसके बाद अति पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम, पिछड़ा वर्ग, और सवर्ण समुदाय के नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
शर्मनाक! सबके सामने बोलते था बेटी मगर अकेले में मनाता था शिकार.. 30 साल का व्यक्ति 10 महीने की बच्ची का किया बलात्कार
2 अक्टूबर को ऐलान और 1 करोड़ तक पहुंचने की योजना
2 अक्टूबर को पटना में जन सुराज का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा, जहां पार्टी अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा होगी। पार्टी ने 1 करोड़ लोगों को अपनी सदस्यता अभियान में जोड़ने का लक्ष्य रखा है। बिहार की कुल जनसंख्या 12 करोड़ है, जिसमें से 7 करोड़ 64 लाख मतदाता हैं। इनमें 4 करोड़ 29 लाख पुरुष और 3 करोड़ 64 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।
उपचुनाव से पार्टी का लिटमस टेस्ट
Jan Suraj पार्टी का पहला चुनावी टेस्ट इस साल बिहार में होने वाले उपचुनाव में होगा। बिहार विधानसभा की 4 रिक्त सीटों—रामगढ़, इमामगंज, बेलागंज, और तरारी—पर उपचुनाव प्रस्तावित हैं। प्रशांत किशोर इस उपचुनाव के जरिए अपनी पार्टी की सियासी पकड़ को परखेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर भी पीके की नजर है, जहां 243 सीटों पर मतदान होगा।