Manmohan Singh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मैं आपके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं.
2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे Manmohan Singh
मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को ब्रिटिश इंडिया के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले (अब पाकिस्तान में) हुआ था। वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 1991 में भारत के आर्थिक उदारीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना थी, जब वे वित्त मंत्री थे। उन्होंने ‘लाइसेंस राज’ को समाप्त करके भारत की आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया। इसके अलावा, वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं.
राहुल गांधी ने भी दी शुभकामनाएं
राहुल गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता, और निस्वार्थ सेवा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह गुण न केवल उन्हें बल्कि लाखों भारतीयों को प्रेरित करते रहेंगे। राहुल ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना की।
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा ?
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डॉ. सिंह को एक ऐसे नेता के रूप में सराहा, जो सादगी, गरिमा और सरलता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने राजनीति में शब्दों से अधिक अपने कार्यों के माध्यम से योगदान दिया, और उनके इस अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्र सदैव आभारी रहेगा। साथ ही उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की…