शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Sitapur : काल भैरव आश्रम में कंकाल मिलने पर मचा हड़कंप, ग्रामीण बोले- महिलाओं के चिल्लाने की आती है आवाज़ें

स्थानीय लोगों का कहना है कि काल भैरव आश्रम में कई संदिग्ध लोगों का आगमन लगा रहता है ग्रामीणों को आश्रम के अंदर नहीं जाने दिया जाता है। गांव के लोगों का कहना है कि जो गांव के लोग जंगल में मवेशी चराने आते है तो वह लोग मंदिर के अंदर जाकर पानी भी नहीं पी सकते हैं।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 2, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Kaal Bhairav ​​Ashram
Share on FacebookShare on Twitter

Sitapur :  उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कई गांव के सैकड़ों लोग देर रात लाठी डंडा लेकर आश्रम पहुंच गए। गांव के लोगों ने आरोप लगाया की आश्रम की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। गावं के लोगों ने आश्रम पहुंचर जमकर उपद्रव किया। इसकी सूचना मिलते ही एएसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी मौके पर आश्रम पहुंच गए।

पुलिस ने वहां विरोध कर रहे ग्रामोणों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन सैकड़ों की भीड़ लगातार बढ़ती ही गई। गांव के लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधिकारीयों ने लाठी चार्ज कर दिया जिसमे कई ग्रामीण घायल भी हो गए।

RELATED NEWS

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026
Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

सितम्बर 5, 2026

छावनी में बदला काल भैरव आश्रम

भीड़ को देखते ही देखते  Kaal Bhairav ​​Ashram  छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस को सैकड़ों की भीड़ को काबू करने में घंटो लग गए, इस घटना को शांत करने के बाद एएसपी ने गांव के लोगों से बातचीत की , उस ब्लॉक के मुख्य प्रतिनिधि मुनेंद्र स्वास्थ्य भी वहां मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी ग्रामीणों को शांत करवाया। इसी बीच ग्रामीणों ने आश्रम की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जाने का आरोप लगाया।

क्या है पूरा मामला ?

मामला संदना थान क्षेत्र के लक्ष्मणपुर-हिंडौरा गांव से संबंधित है, जहां Kaal Bhairav ​​Ashram है, जो उत्तराखंड के रहने वाले तारामणि द्वारा संचालित है। मंगलवार की रात को आश्रम में भारी तनाव देखने को मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि आश्रम में संदिग्ध लोग आते-जाते रहते हैं और उन्हें अंदर जाने नहीं दिया जाता।उन्होंने आरोप लगाया कि आश्रम में बाहरी महिलाओं और लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। हाल ही में पश्चिम बंगाल की एक युवती को वहां पाया गया था, जिसे पुलिस ने उसके परिवार को सौंपा था।

यह भी पढ़े : नसरल्ला की मौत पर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन, मौलाना यासुब अब्बास ने बताया शहीद

मंगलवार रात गांव का निवासी कमलेश जब आश्रम के पास से गुजरा, तो उसे अंदर से किसी महिला की चीखने की आवाज सुनाई दी। उसने यह बात गांव वालों को बताई, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहां पहुंची।

एएसपी का बयान

एएसपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के बीच अफवाह फैल रही है कि आश्रम में लड़कियां आती-जाती हैं और किसी महिला की चीखने की आवाजें आती हैं। उन्होंने बताया कि आश्रम की तलाशी के दौरान कोई महिला नहीं मिली। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि करीब 20 दिन पहले आश्रम के निकट एक कंकाल बरामद हुआ था। एएसपी ने कहा कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी और अगर कुछ भी गलत पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Kaal Bhairav ​​AshramsitapurUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Pratiksha Yadav Alha Singing

Folk Voice: कौन है प्रतीक्षा यादव जिन्होंने बुंदेलखंड की लोक विरासत बचाने का लिया संकल्प, आल्हा गायन में बनाई अलग पहचान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

महोबा की 18 वर्षीय प्रतीक्षा यादव इन दिनों अपनी बुलंद आवाज और बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक विधा आल्हा गायन को...

Next Post
Hina Khan Birthday Special : टीवी की चर्चित अभिनेत्री Hina Khan हुईं 38 साल की, इस समय ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं जंग

Hina Khan Birthday Special : टीवी की चर्चित अभिनेत्री Hina Khan हुईं 38 साल की, इस समय ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं जंग

Sonbhadra, UP News

Sonbhadra : रील में कैद दबंगों की घिनौनी करतूत आदिवासी लड़के को खूब पीटा और फिर पिलाया पेशाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist