बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

महाराष्ट्र में बगावत की हदें पार, डिप्टी स्पीकर ने आरक्षण के विरोध में तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

धनगर समाज के आरक्षण मुद्दे पर सरकार के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल ने धनगर समाज को ST कोटे से आरक्षण की मांग को लेकर मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षा जाली के कारण वह बच गए। उनका यह विरोध महाराष्ट्र सरकार के लिए गंभीर राजनीतिक असहजता का संकेत माना जा रहा है।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 4, 2024
in Breaking
Maharashtra
Share on FacebookShare on Twitter

Maharashtra: महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अजित पवार गुट के विधायक और राज्य के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल ने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने की कोशिश की। घटना शुक्रवार, 4 अक्टूबर की है जब झिरवल मंत्रालय पहुंचे थे, लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। गुस्से में आकर उन्होंने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूदने का प्रयास किया, हालांकि सुरक्षा के लिए लगी जाली ने उनकी जान बचा ली। झिरवल महाराष्ट्र में डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल ने जताया विरोध, तीसरी मंजिल से कूदे का यह कदम महाराष्ट्र की महायुति सरकार के लिए बड़ी असहज स्थिति पैदा कर सकता है, क्योंकि उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ इस तरह का विरोध दर्ज कराया है।

इस घटना ने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को हिला कर रख दिया है। धनगर समाज के लिए ST कोटे से आरक्षण की मांग को लेकर झिरवल पिछले कई दिनों से नाराज चल रहे थे, लेकिन उनकी बातें सुनी नहीं गईं। इसी से नाराज होकर उन्होंने यह चरम कदम उठाया, जिसे राज्य की राजनीति में सरकार के खिलाफ उठाए गए बड़े विरोध के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED NEWS

Maharashtra MMC Zone mass surrender

 ब्रेकिंग न्यूज़: नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक मोड़! MMC जोन के नक्सलियों ने सामूहिक सरेंडर की इच्छा जताई, मांगा सीजफायर

नवम्बर 24, 2025
नागपुर हिंसा के बाद ‘देवाभाऊ’ ने लांच किया ऑपरेशन ‘बदलापुर’, दंगाई फहीम खान के घर को बुलडोजर से करवाया जमीदोज

नागपुर हिंसा के बाद ‘देवाभाऊ’ ने लांच किया ऑपरेशन ‘बदलापुर’, दंगाई फहीम खान के घर को बुलडोजर से करवाया जमीदोज

मार्च 24, 2025

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1842108443320090867

विधायकों में नाराजगी, आदिवासी विधायक भी कूदे

नरहरी झिरवल की इस विरोधात्मक कार्रवाई के बाद आदिवासी विधायकों की नाराजगी और भी खुलकर (Maharashtra) सामने आ गई। मंत्रालय में मौजूद अन्य विधायकों ने भी उनके साथ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। कुछ आदिवासी विधायक भी जाली से कूदने का प्रयास करते हुए देखे गए, हालांकि सभी की जान बाल-बाल बच गई। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और सभी विधायकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लेकिन यह घटना सरकार के खिलाफ आदिवासी विधायकों की गहरी नाराजगी को दर्शाती है।

दो दिन से मुलाकात की कोशिशें नाकाम

इससे पहले भी नरहरी झिरवल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने का प्रयास कर चुके थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वह मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मुलाकात का समय नहीं मिल पाया। शुक्रवार को फिर से झिरवल मंत्रालय पहुंचे, उम्मीद थी कि इस बार उनकी सीएम से बातचीत हो जाएगी, परंतु ऐसा नहीं हो पाया। इसी कारण गुस्से में आकर उन्होंने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने का निर्णय लिया।

प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला

इस घटना के बाद शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर तीखा हमला (Maharashtra) बोला। उन्होंने कहा, “ये मराठा और ओबीसी समाज को आपस में लड़ाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। महाराष्ट्र में अगर नेताओं का ये हाल हो गया है, तो आम जनता का क्या हाल होगा?” चतुर्वेदी का यह बयान सरकार की नीति और विधायकों के असंतोष को खुलकर उजागर कर रहा है।

सरकार पर बढ़ता दबाव

इस घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार पर दबाव बढ़ गया है। धनगर समाज को ST कोटे से आरक्षण देने की मांग लंबे समय से उठ रही है, और इस मुद्दे पर विधायकों के गुस्से ने सरकार के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। हालांकि, फिलहाल नरहरी झिरवल और अन्य विधायकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन यह साफ हो गया है कि सरकार को जल्द ही इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने होंगे, अन्यथा स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

महाराष्ट्र की राजनीति में इस घटना का असर लंबे समय तक बना रह सकता है, क्योंकि अब सरकार के सामने न केवल धनगर समाज की मांगों को पूरा करने का दबाव है, बल्कि अपने ही विधायकों के असंतोष को भी शांत करना होगा।

Tags: Deputy SpeakermaharashtraNarhari Jhirwal
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Maharashtra MMC Zone mass surrender

 ब्रेकिंग न्यूज़: नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक मोड़! MMC जोन के नक्सलियों ने सामूहिक सरेंडर की इच्छा जताई, मांगा सीजफायर

by Mayank Yadav
नवम्बर 24, 2025

Maharashtra MMC Zone mass surrender: देश में नक्सलवाद के खिलाफ जारी निर्णायक अभियान को आज एक बड़ी सफलता मिली है।...

नागपुर हिंसा के बाद ‘देवाभाऊ’ ने लांच किया ऑपरेशन ‘बदलापुर’, दंगाई फहीम खान के घर को बुलडोजर से करवाया जमीदोज

नागपुर हिंसा के बाद ‘देवाभाऊ’ ने लांच किया ऑपरेशन ‘बदलापुर’, दंगाई फहीम खान के घर को बुलडोजर से करवाया जमीदोज

by Vinod
मार्च 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर महाराष्ट्र में प्रदर्शन हुए। जिसके कारण नागपुर में हिंसा भड़क...

Kunal Kamra कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की थी टिप्पणी

Kunal Kamra कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की थी टिप्पणी

by Kirtika Tyagi
मार्च 24, 2025

Comedian Kunal Kamra : कॉमेडियन कुणाल कामरा का महाराष्ट्र की राजनीति पर तंज और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बिना...

पुलिस की FIR में हुआ Nagpur Violence की खूनी साजिश का पर्दाफाश, जानिए किन्हें मारना चाहती थी ‘औरंगजेब एंड बिग्रेड’

पुलिस की FIR में हुआ Nagpur Violence की खूनी साजिश का पर्दाफाश, जानिए किन्हें मारना चाहती थी ‘औरंगजेब एंड बिग्रेड’

by Vinod
मार्च 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा भड़क गई।...

कौन है ‘वो’ जिसने औरंगजेब को दफनाने में खर्च किए 14 रुपए 12 आना, जानिए मुगल शासक की कब्र पर क्यों लगाया गया तुलसी का पौधा

कौन है ‘वो’ जिसने औरंगजेब को दफनाने में खर्च किए 14 रुपए 12 आना, जानिए मुगल शासक की कब्र पर क्यों लगाया गया तुलसी का पौधा

by Vinod
मार्च 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मुगल आक्रांता औरंगजब की कब्र को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। औरंगजेबी प्रेमियों ने महाराष्ट्र के...

Next Post
Bigg Boss 18 Promo

Bigg Boss 18 Promo : 'इस बार बिग बॉस के घर में होगा बवाल...', सलमान खान ने शेयर किया नया प्रोमो

Navratri Special Shukrawar Upay : शुक्रवार के दिन इन उपायों से पाएं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नवरात्रि में होगी धन की बरसात!

Navratri Special Shukrawar Upay : शुक्रवार के दिन इन उपायों से पाएं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नवरात्रि में होगी धन की बरसात!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist