शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सपा विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग फरार, यूपी पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस

उत्तर प्रदेश पुलिस समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग की तलाश में जुटी है। सीमा बेग पर काम करने वाली लड़कियों को प्रताड़ित करने, नाबालिग नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने और बच्चों की तस्करी के आरोप में दो मामले दर्ज हैं।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 7, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग की पत्नी (UP News) सीमा बेग की तलाश में जुटी है। सीमा बेग पर काम करने वाली लड़कियों को प्रताड़ित करने, नाबालिग नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने और बच्चों की तस्करी के आरोप में दो मामले दर्ज हैं।

20 दिनों से फरार चल रहीं सीमा बेग की गैर-मौजूदगी में पुलिस ने उनके भदोही स्थित आवास पर रविवार को धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा किया और डुगडुगी बजाकर नोटिस की सूचना दी।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

क्या है आरोप?

मामला (UP News) तब शुरू हुआ जब 9 सितंबर को सपा विधायक के आवास पर एक नाबालिग नौकरानी ने आत्महत्या कर ली। अगले दिन पुलिस ने छापेमारी कर वहां से एक और किशोर नौकरानी को रेस्क्यू किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह की शिकायत पर विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ बाल श्रम और बच्चों की तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस ने दरोगा हरिदत्त पाण्डेय की तहरीर पर विधायक और उनकी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भी नामजद किया।

यह बी पढ़े: राजनगर एक्सटेंशन में समोसे से निकली मरी मकड़ी, स्वच्छता पर उठे सवाल, जांच जारी

पुलिस की कार्रवाई

सीमा बेग की लगातार गैर-मौजूदगी के चलते, पुलिस ने धारा 84 के तहत उनके भदोही आवास पर नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर सीमा न्यायालय के सामने पेश नहीं होती हैं, तो उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, विधायक जाहिद बेग नैनी जेल में बंद हैं, जबकि उनका बेटा जईम वाराणसी जिला जेल में है।

विधायक के खिलाफ भी कार्रवाई

विधायक जाहिद बेग ने 19 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके दौरान पुलिस और उनके समर्थकों के बीच टकराव हुआ। पुलिस ने विधायक और उनके 50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ वर्दी फाड़ने, मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सीमा बेग को जल्द से जल्द अदालत में हाजिर होने की चेतावनी दी है, अन्यथा उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Tags: jahid begUP News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Somwar Ke Upay : सोमवार को करें ये उपाय, नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा से होंगे सारे कष्ट समाप्त

Somwar Ke Upay : सोमवार को करें ये उपाय, नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा से होंगे सारे कष्ट समाप्त

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : गधा बनेगा 'Bigg Boss 18' का हिस्सा, इस कंटेस्टेंट का खास दोस्त बनकर करेगा एंट्री

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In