Sunday, November 15, 2026 7:04 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » धर्म » Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

सूर्य ने वृश्चिक राशि में गोचर कर लिया है और 16 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान मिथुन, कर्क समेत छह राशियों को धन और करियर में लाभ मिल सकता है।

by SYED BUSHRA
15/11/2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar 2026:ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य आत्मविश्वास, साहस, ऊर्जा, पिता और मान-सम्मान के कारक हैं। सूर्य ने करीब एक साल बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है। इस राशि में सूर्य 16 दिसंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं और ज्योतिष में सूर्य तथा मंगल को मित्र ग्रह माना जाता है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और मंगल की मित्रता के कारण इस गोचर का विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं किन छह राशियों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ माना जा रहा है।

 मिथुन राशि

मिथुन राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाना होगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

RELATED NEWS

No Content Available

व्यापार करने वाले जातकों को लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन उधार के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना गया है।

कर्क राशि

कर्क राशि के पंचम भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं। जिन लोगों के विवाह की बात चल रही है, उनके लिए अच्छे रिश्ते आने और बातचीत आगे बढ़ने के संकेत हैं।

नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। निवेश करने की योजना बना रहे जातकों को अच्छी तरह जांच-पड़ताल करने के बाद ही फैसला लेना चाहिए। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। भगवान विष्णु का अभिषेक करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। ऐसे में यह गोचर आपके लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है।

व्यापारियों को अपने काम में तेजी लाने का अवसर मिलेगा। हालांकि, इस दौरान घरेलू और व्यक्तिगत खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ समय बिताएं और प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें।

 वृश्चिक राशि

सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में ही हो रहा है। इस दौरान जातकों के आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि के संकेत हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

व्यापार करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। हालांकि, गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी है। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना गया है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के दसवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह भाव कर्म और करियर से जुड़ा होता है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को भी लाभ हो सकता है। इस दौरान अपने परिवार और रिश्तों को पर्याप्त समय दें। अहंकार से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ माना गया है।

मीन राशि

मीन राशि के नवम भाव में सूर्य का गोचर होगा। ज्योतिष में नवम भाव को भाग्य और धर्म का स्थान माना जाता है। इस दौरान आपको कामकाज में भाग्य का साथ मिल सकता है। आय में वृद्धि और बचत करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

करियर में उन्नति के साथ किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के अनुभवी और शुभचिंतकों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रतिदिन ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य गणनाओं पर आधारित हैं। इनकी पूर्ण सत्यता या सटीकता का दावा News1india नहीं करता है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Related Posts

No Content Available

POPULAR POST

Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

November 10, 2026
Mainpuri Electric Shock Death

UP News : 10 साल के मासूम की करंट से मौत, किस विवाद में पेट्रोल पंप मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

November 12, 2026
Lucknow Three Children Death

Lucknow News: रहस्यमयी बीमारी या कोई …. चार दिन में बुझ गए एक ही परिवार के तीन चिराग, बच्चों की मौत से गांव में दहशत

November 12, 2026
UP Diwali Road Accidents

Road Accident:यूपी में दिवाली की खुशियां बदलीं मातम में , मुजफ्फरनगर-चित्रकूट में भीषण हादसे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 8, 2026
Gold Hallmark :कौन से नए नियम हुए लागू? गहने खरीदने से पहले कैसे पहचानें असली सोना, जानिए पूरी बात

Gold Hallmark :कौन से नए नियम हुए लागू? गहने खरीदने से पहले कैसे पहचानें असली सोना, जानिए पूरी बात

November 8, 2026
Diabetes Symptoms in Children

World Diabetes Day: बच्चों में डायबिटीज के इन 7 संकेतों को न समझें मामूली, लापरवाही पड़ सकती है भारी

November 13, 2026

LATEST

Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर?  दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर? दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

November 15, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

November 15, 2026
Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India