Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बलिया चुनावी रंजिश में हुई हत्या, 3 भाईयों समेत 5 को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के बलिया में चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन भाइयों समेत पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. साथ ही कोर्ट ने सभी अपराधियों पर 18,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

by Gulshan
October 20, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Ballia Crime
Share on FacebookShare on Twitter

Ballia Crime : उत्तर प्रदेश के बलिया में चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन भाइयों समेत पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. साथ ही कोर्ट ने सभी अपराधियों पर 18,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. पांचों अपराधियों ने साल 2015 में इस अपराध को अंजाम दिया था.

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि अपर जिला जज राम कृपाल ने शनिवार को रमेश यादव, जनार्दन यादव, सुरेश यादव, अनिल यादव और रामविलास को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इस हत्या के बाद राजेश यादव की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था. दिल्ली में सीआरपीएफ स्कूल के पास ब्लास्ट, इलाके में अफरा-तफरी

RELATED NEWS

No Content Available

बता दें कि इसी साल मई में बलिया जिले में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। जब यह सनसनीखेज घटना सामने आई तो पुलिस हरकत में आई और सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने मृतक की पहचान बृजेश सिंह के रूप में की। खजूरी इलाके में उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया था कि कुछ आरोपियों ने बृजेश सिंह की जमकर पिटाई की थी, जिसमें उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। उसके सिर से काफी खून भी बह गया था।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र बीजेपी ने उतारे अपने उम्मीदवार… 99 सीटों पर होगा वॉर

इसके बाद उसके परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित के भाई नीतीश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का आरोपियों से विवाद हुआ था। नीतीश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Tags: Ballia Crime
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
West Bengal

पश्चिम बंगाल विधानसभा उप-चुनाव 2024, TMC ने छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

West Bengal Byelection

West Bengal Byelection : TMC ने शेयर की अपने उम्मीद्वारों की लिस्ट, 6 सीटों पर इस तारीख को होगा चुनाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist