Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Delhi Pollution : दिल्ली का बच्चा-बच्चा फूंक रहा सिगरट! जहरीली हुई हवा… और बिगड़ेंगे हालात

दिल्ली-एनसीआर के निवासियों पर प्रदूषण का इतना कहर है कि वे बिना सांस लिए ही हर दिन पांच सिगरेट के बराबर धुएं का सामना कर रहे हैं। 23 अक्टूबर 2024 की सुबह 11 बजे आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 414 दर्ज किया गया।

Gulshan by Gulshan
October 23, 2024
in TOP NEWS, दिल्ली
Delhi Pollution
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Pollution : दिल्ली के सभी स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। ​केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 23 अक्टूबर 2024 की सुबह 11 बजे तक दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 281 से 416 के बीच है, जो गंभीर से बहुत गंभीर स्थिति को दर्शाता है।​ यदि आप दिल्ली में रह रहे हैं, तो समझिए कि आप हर दिन 4 से 6 सिगरेट का धुआं सांस के जरिए ले रहे हैं, बिना धूम्रपान किए।

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) हर स्टेशन पर अलग-अलग है। एक सिगरेट से 64.8 AQI के बराबर प्रदूषण निकलता है। ​इस समय दिल्ली के जहांगीरपुरी और आनंद विहार में लोग 6 सिगरेट के धुएं के बराबर प्रदूषण का सामना कर रहे हैं, वो भी बिना कोई खर्च किए।​ हर साल AQI इस प्रकार खराब स्थिति में रहता है और इसमें सुधार नहीं होता। जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं, चेहरों पर से मास्क गायब नहीं होते, और चलते-फिरते लोगों को मास्क पहने हुए देखा जा सकता है।

RELATED POSTS

BS4 diesel cars relief Delhi pollution

दिल्ली में ‘नो एंट्री’: प्रदूषण के चलते BS-6 से नीचे वाले वाहनों पर बैन, बॉर्डर पर कड़ा पहरा

December 18, 2025
Delhi Pollution

दिल्ली में प्रदूषण का तांडव: 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, मजदूरों को मिलेगा 10,000 रुपये मुआवजा

December 17, 2025

Pollution

दिल्ली में क्यों बढ़ रहा प्रदूषण

पीएम की बैठक

​दिल्ली की हवा में पार्टिकुलेट मैटर (PM) की मात्रा में वृद्धि हो रही है।​ इसका मुख्य कारण वाहनों, औद्योगिक गतिविधियों, पराली जलाने और अन्य स्रोतों से निकलने वाला धुआं है, जो वायुमंडल में प्रदूषण का कारण बनता है। खासकर अक्टूबर और नवंबर के महीनों में पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में वृद्धि देखी जाती है।

पराली जलाना

हर साल जैसे ही पंजाब और हरियाणा में ठंड का मौसम शुरू होता है, किसान पुरानी फसलों के बचे हुए अवशेषों को जलाते हैं, जिसे पराली जलाना कहा जाता है। इस वर्ष ऐसा माना जा रहा है कि फसल की कटाई का मौसम समय से पहले बढ़ गया है, जिससे इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

हवा की दिशा

दिल्ली की प्रदूषण(Delhi Pollution) में हवा का भी बड़ा योगदान है। हवा की दिशा, गति और नमी जैसे कारक दिल्ली-एनसीआर के वातावरण में जहर घोल देते हैं। मानसून के बाद और सर्दियों से पहले, हरियाणा और पंजाब से आने वाली हवा दिल्ली की तरफ बढ़ती है, जो कभी-कभी पाकिस्तान से भी आती है। इस हवा के साथ पराली का धुआं भी शामिल होता है, जिससे घना कोहरा और प्रदूषण बढ़ता है।

Pollution

यह भी पढ़ें : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाराबंकी में थूककर रोटी बनाने का शख्स हुआ गिरफ्तार

तापमान व्युत्क्रम

दिल्ली की सर्दियों में तापमान में निरंतर बदलाव से भी प्रदूषण बढ़ता है। इसे तापमान व्युत्क्रमण कहा जाता है, जिसमें ठंडी हवा के ऊपर गर्म हवा की परत बनती है। इससे प्रदूषणकारी तत्व सतह पर रुक जाते हैं। ऐसा प्रदूषण वाहनों, उद्योगों और पराली जलाने से उत्पन्न होता है।

वाहनों से होने वाला प्रदूषण

दिल्ली की जनसंख्या और वहां के वाहनों की संख्या अत्यधिक है। दिल्ली में पीएम 2.5 का 25% हिस्सा वाहनों द्वारा उत्सर्जित प्रदूषण के कारण है। इसके साथ ही, दिल्ली और उसके आस-पास की औद्योगिक गैसें और रसायन भी पर्यावरण में परिवर्तन लाते हैं, जिससे प्रदूषण में वृद्धि होती है।

प्रदूषण के अन्य स्रोत

सर्दियों के दौरान, शुष्क क्षेत्रों से आने वाली सूखी हवा में रेत के कण भी शामिल होते हैं। दिवाली के समय पटाखों से निकलने वाले रसायन और घरेलू बायोमास का जलना भी प्रदूषण को बढ़ाता है। आईआईटी कानपूर के एक अध्ययन के अनुसार, ये सभी कारक दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर को बढ़ा देते हैं।

यह भी पढ़ें : मुज़फ्फरनगर में लड़कों ने चाट के साथ बनाई ऐसी Reel की पुलिस लग गई पीछे, जानें क्या है मामला?

Tags: delhi pollution
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

BS4 diesel cars relief Delhi pollution

दिल्ली में ‘नो एंट्री’: प्रदूषण के चलते BS-6 से नीचे वाले वाहनों पर बैन, बॉर्डर पर कड़ा पहरा

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Delhi pollution GRAP 4 rules: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए आज, 18 दिसंबर से राजधानी में...

Delhi Pollution

दिल्ली में प्रदूषण का तांडव: 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, मजदूरों को मिलेगा 10,000 रुपये मुआवजा

by Mayank Yadav
December 17, 2025

Delhi Pollution 50 Percent WFH: दिल्ली-एनसीआर में जानलेवा स्तर तक पहुँच चुके वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने...

Delhi-NCR में IMD का येलो अलर्ट जारी: घना कोहरा और ठंडी हवाएँ बढ़ाएँगी परेशानी

Delhi-NCR में IMD का येलो अलर्ट जारी: घना कोहरा और ठंडी हवाएँ बढ़ाएँगी परेशानी

by Kanan Verma
December 5, 2025

Delhi NCR मौसम अपडेट: कोहरा, ठंड और शीतलहर की चेतावनी Delhi NCR में आज कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना...

India Gate pollution protest clash

Protest for A Q I: इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण को लेकर हंगामा मिर्ची स्प्रे से चार पुलिसकर्मी घायल, 15 लोग हिरासत में

by SYED BUSHRA
November 24, 2025

Air Pollution Protest at India Gate: रविवार को राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के खिलाफ लोगों ने...

Delhi Pollution Crisis: दिल्ली की हवा फिर हुई ज़हरीली छाया घना स्मॉग, स्कूलों में बाहरी गतिविधियां बंद

Delhi Pollution Crisis: दिल्ली की हवा फिर हुई ज़हरीली छाया घना स्मॉग, स्कूलों में बाहरी गतिविधियां बंद

by SYED BUSHRA
November 11, 2025

Delhi Schools AQI: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर स्मॉग की मोटी चादर छा गई है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों...

Next Post
Bigg Boss 18 

Bigg Boss 18: बिग बॉस हाउस में मचा बवाल, चाहत-अविनाश के बीच घमासान, होगा shocking eviction, promo video viral 

Satpal Tanwar :

Satpal Tanwar: बिश्नोई को लेकर सतपाल तंवर की कड़ी चेतावनी, समय मिलते ही खत्म करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist