शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Maharashtra Politics: अजीत पवार की NCP में शामिल हुए जीशान सिद्दीकी, BJP के दो नेता भी शामिल

दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुए अजीत पवार गुट की एनसीपी में शामिल हो गए हैं। एनसीपी में शामिल होते ही अजीत पवार ने उन्हें बांद्रा ईस्ट सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 25, 2024
in Breaking, देश
Maharashtra Politics
Share on FacebookShare on Twitter

Maharashtra Politics: दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुए अजीत पवार गुट की एनसीपी में शामिल हो गए हैं। एनसीपी में शामिल होते ही अजीत पवार ने उन्हें बांद्रा ईस्ट सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

जीशान ने एनसीपी (Maharashtra Politics) में शामिल होने के बाद कहा, “यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक दिन है। अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे का मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद। मुझे यकीन है कि सभी लोगों के प्यार और समर्थन से मैं बांद्रा ईस्ट में फिर से जीतूंगा।”

RELATED NEWS

Women Reservation Law

PM Meeting: विपक्ष के हंगामे के बीच, महिला आरक्षण पर NCP-SP की मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

अगस्त 10, 2026
Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

जनवरी 30, 2026

कांग्रेस पर धोखे का आरोप

जीशान ने महाविकास आघाड़ी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस ने अपनी सीटिंग सीट शिवसेना (UBT) को दे दी, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के नेता मुझसे संपर्क में थे, लेकिन उनके धोखा देने का स्वभाव मुझे दिख गया। मेरे पिता का सपना अधूरा रह गया, लेकिन मैं उनकी लड़ाई जारी रखूंगा और हम इसे रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे।”

बीजेपी के 2 नेता एनसीपी में शामिल

इस बीच भाजपा के दो नेता निशिकांत भोसले पाटिल और पूर्व सांसद संजयकाका पाटिल ने भी एनसीपी का दामन थाम लिया। दोनों नेता अजीत पवार की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए और उन्हें उनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए AB फॉर्म दिए गए हैं। निशिकांत इस्लामपुर और संजयकाका तासगांव से चुनाव लड़ेंगे।

भोसले पाटिल ने कहा, “बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस के आदेश से मैं एनसीपी में शामिल हुआ हूं। इस्लामपुर विधानसभा सीट एनसीपी को गई है, इसलिए मुझे यह कदम उठाना पड़ा।”

यह भी पढ़े: Mahrajganj News : महराजगंज को 900 करोड़ की बड़ी सौगात…. CM योगी देंगे ये तोहफा

एनसीपी ने अब तक 45 उम्मीदवार उतारे

अजीत पवार ने आज एनसीपी की दूसरी उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की। इसमें संजय काका को तासगांव से और अनुशक्तिनगर से सना मलिक को टिकट दिया गया है। एनसीपी अब तक 45 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिससे पार्टी की चुनावी तैयारियाँ तेज हो गई हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं और पार्टियों के बीच चुनावी गणित बन रहा है।

Tags: Maharashtra PoliticsZeeshan Siddiqui
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Women Reservation Law

PM Meeting: विपक्ष के हंगामे के बीच, महिला आरक्षण पर NCP-SP की मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Women Reservation : मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के लगातार हंगामे के बावजूद संसद में कई विधेयक बिना विस्तृत चर्चा...

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

by SYED BUSHRA
जनवरी 30, 2026

Political Turmoil in Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में जिस आशंका की चर्चा लंबे समय से हो रही थी, अब वही...

Ajit Pawar last moments story tales

क्या अजित पवार को मौत का एहसास हो गया था, उनकी आख़िरी कहानी, दोस्त की ज़ुबानी, क्या थे अंतिम शब्द

by SYED BUSHRA
जनवरी 30, 2026

Ajit Pawar last moments story:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार की बुधवार को...

Plane crash: लैंडिंग के समय हुए दुखद विमान हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक, अजित पवार का आखिरी ट्वीट बना चर्चा का विषय

Plane crash: लैंडिंग के समय हुए दुखद विमान हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक, अजित पवार का आखिरी ट्वीट बना चर्चा का विषय

by SYED BUSHRA
जनवरी 28, 2026

Tragic Plane Incident: हादसे से कुछ समय पहले अजित पवार के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट किया...

Abu Azmi controversy: अबू आजमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ का वार सपा को औरंगजेब से इतना प्यार क्यों?

Abu Azmi controversy: अबू आजमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ का वार सपा को औरंगजेब से इतना प्यार क्यों?

by Ahmed Naseem
मार्च 6, 2025

Abu Azmi Suspended: Controversy Over His Statement समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी अपने विवादित बयान को लेकर विवादों में...

Next Post
शुक्रवार के दिन आजमाएं ये सरल उपाय, मिलेगा Maa Lakshmi का आशीर्वाद और आर्थिक संकट की हो जाएगी छुट्टी

शुक्रवार के दिन आजमाएं ये सरल उपाय, मिलेगा Maa Lakshmi का आशीर्वाद और आर्थिक संकट की हो जाएगी छुट्टी

UP Politics

UP Politics: पीडीए से सपा कार्यकर्ता गायब, टिकट बंटवारे में जमकर चला परिवारवाद...उठ रहे सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist