मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

डेढ़ लाख साल पहले भगवान विश्वकर्मा ने इस सूर्य मंदिर का किया था निर्माण, यहीं से हुआ छठ मैया की पूजा ‘शंखनाद’

Chhath Puja 2024: इस बार 7 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत होगी और 10 नवंबर को इसका समापन होगा।

by Digital Desk
नवम्बर 5, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिवाली के बाद छठ महापर्व की रौनक पूरे देश में हैं। बाजार गुलजार हैं तो वहीं तालाब, नहर और गंगा घाटों की सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। इस बार 7 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत होगी और 10 नवंबर को इसका समापन होगा। छठ पूजा के दिन भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा होती है। इस दौरान 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास रखा जाता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे मंदिर से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसका निर्माण खुद भगवान विश्वकर्मा ने करीब डेढ़ लाख वर्ष पहले किया था। ये मंदिर भगवान सूर्य का है। छठ महापर्व पर यहां भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है और हर मन्नत पूरी होती है।

देश ही नहीं विदेशों में मनाया जाता है छठ पर्व

छठ पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व यूपी, बिहार से लेकर पूरी दुनिया में मनाया जाता है। छठ के पर्व में उगते और डूबते हुए सूर्य दोनों को अर्घ्य देते हैं। छठ महापर्व में विशेष रूप से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। ऐसे में हम आपको बिहार स्थित भगवान सूर्य के मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डेढ़ लाख वर्ष प्राचीन है।

RELATED NEWS

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

अगस्त 24, 2026
Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

अगस्त 2, 2026

बिहार के औरंगाबाद में हैं भगवान सूर्य का मंदिर

बिहार के औरंगबाद जिले में भगवान सूर्य का प्राचीन मंदिर, जो लोगों के आस्था का केंद्र है। छठ महापर्व पर इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है। इस मंदिर में छठ पूजा करने के लिए यहां पर बिहार के अलावा कई राज्यों के लोग आते हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस प्राचीन सूर्य मंदिर का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने खुद एक रात में किया था। देश का यह पहला ऐसा मंदिर है जिसका दरवाजा पश्चिम दिशा की तरफ है। इस मंदिर में सात घोड़े वाले वाले रथ पर भगवान सूर्य सवार हैं। यहां पर भगवान सूर्य के तीन रूपों की प्रतिमा विराजमान है। जिसमें उदयाचल-प्रातः सूर्य, मध्याचल मध्य सूर्य और अस्ताचल अस्त सूर्य के रूप में प्रतिमा स्थापित है।

इसी मंदिर से हुई थी छठ पूजा की शुरूआत

बताया जाता है कि छठ पूजा की शुरुआत यहीं से हुई थी। छठ पूजा में इस मंदिर का काफी महत्व है। मंदिर की सुंदरता और भव्यता से प्रभावित होकर दूर-दूर से श्रद्धालु यहां अर्घ्य देने आते हैं। छठ के अवसर पर इस मंदिर में रौनक रहती है और प्रखंड के विभिन्न गांवों से छठ व्रती यहां अर्घ्य देने आते हैं। इस मंदिर में भगवान श्री राम और सीता मैया की मूर्तियां भी स्थापित हैं। कचनार गांव के छठ घाट पर करीब 462 छोटे-छोटे सिरसोता बनाए गए हैं, जो यहां के छठ पर्व का अनूठा पहलू है। इस इलाके में इन आकृतियों को छठ माता की प्रतिमा माना जाता है। ये सभी आकृतियां एक जैसी दिखती हैं. इनका आकार एक जैसा ही है।

मंदिर करीब एक सौ फीट ऊंचा

यह मंदिर करीब एक सौ फीट ऊंचा है। इसके साथ ही यह प्राचीन मंदिर स्थापत्य और वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है। आयताकार, वर्गाकार, अर्द्धवृत्ताकार, गोलाकार, त्रिभुजाकार पत्थर से इस मंदिर को बनाया गया है। इसके निर्माण में गारा या सीमेंट का इस्तेमाल नहीं हुआ है। अभी तक यह रहस्य है कि इस मंदिर का एक रात में कैसे निर्माण किया गया। मंदिर के पुजारियों का कहना है कि यहां पर जो भक्त आता है, उसकी हर मन्नत भगवान सूर्य पूरी करते हैं। पुजारियों के मुताबिक, इसी मंदिर से छठ मैया की पूजा का आगाज हुआ था। छठ पर्व पर लाखों भक्त मंदिर पहुंचते हैं।

Tags: AurangabadbiharChhath Mahaparva 2024Chhath Puja 2024Lord Surya Temple
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

BiharNews: बिहार के बांका जिले की शिक्षिका खुशबू कुमारी इन दिनों चर्चा में हैं। उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के...

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

  Patna DRI Action: पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थईस्ट...

Bihar

बिहार में सरकारी नौकरी पर CM नीतीश का ‘बड़ा आदेश’: 31 दिसंबर तक रिक्तियां भेजने का निर्देश

by Mayank Yadav
नवम्बर 27, 2025

Bihar Government Jobs: नई सरकार के गठन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को सरकारी नौकरी और...

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत और महागठबंधन की निराशाजनक हार के बाद,...

Bihar

Bihar में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय: नीतीश फिर CM, BJP को दो डिप्टी सीएम!

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Bihar Cabinet Formula: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए गठबंधन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई...

Next Post
सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा वेंटिलेटर पर, बेटे ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी, छठी मईया से अरदास कर रहा परिवार

सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा वेंटिलेटर पर, बेटे ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी, छठी मईया से अरदास कर रहा परिवार

Mumbai

Mumbai Crime : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करते वक्त हार्ट अटैक से मौत, डायमंड फैक्ट्री का मैनेजर था शख्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In