Thursday, November 12, 2026 9:44 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » TOP NEWS » ‘हिन्दु’ की पिटाई पड़ी महंगी, सीएम के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ ने पहनाई ‘हथकड़ी’

‘हिन्दु’ की पिटाई पड़ी महंगी, सीएम के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ ने पहनाई ‘हथकड़ी’

कनाडा के ब्रैम्पटन में े हिंदू मंदिर परिसर में खालिस्तान समर्थकों ने हिन्दुओं पर हमले को अंजाम दिया। इस मामले पर कनाडा में मौजूद हिंदू समुदाय के लोग एकजुट होकर इस हिंसा का विरोध कर रहे हैं।

by Digital Desk
05/11/2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कनाड़ा में खलिस्तानियों ने हिन्दुओं पर हमला कर दिया। मंदिरों में तोड़फोड़ की। जवाब में हिन्दुसभा के लोग भी सड़क पर उतर आए और बंटेंगे तो कंटेंगे का नारा लगाकर सनसनी मचा दी। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। कईयों को अरेस्ट भी किया। पर सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बंटेंगे तो कंटेंगे’ का असर कनाड़ा में दिखाई दिया। सरकार ने लाठीचार्ज करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के साथ ही जांच के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में चरमपंथियो कनाडाई हिन्दू भक्तों पर हमला कर दिया। भक्त उस वक्त मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए आए हुए थे। चरमपंथियो ने हिन्दू भक्तों को पीटा और मंदिर परिसर पर तोड़फोड़ की। जिसको लेकर हिन्दु संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने हिन्दु युवाओं के साथ मारपीट की। जिसके कई वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रह हैं। पुलिस एक युवक को बेहरमी से पीटने के बाद अरेस्ट भी कर लिया।

जानें क्या है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हिंदुओं पर हमले से आहत एक लड़के ने जब इसके खिलाफ प्रदर्शन में भाग लिया तो कनाडाई पुलिस ने न सिर्फ उसे पकड़ा, बल्कि उसे पकड़कर जमीन पर गिराया। हाथ पैर बांधने की कोशिश की। युवक के मुंह को अपने पंजो में जकड़कर उसे जमीन में रगड़ दिया। वायरल वीडियो में तीन पुलिसकर्मी देखे जा सकते हैं, जो एक लड़के को जकड़े हुए हैं। उनमें से एक पुलिस वाला लड़के के ऊपर बैठा हुआ है तो वहीं दो पुलिस वालों ने लड़के को जमीन में रगड़ रहा है। पूरे प्रकरण पर कनाडा की सरकार ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

RELATED NEWS

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

November 11, 2026
Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

November 5, 2026

और ’बंटेंगे तो कटेंगे’ जैसे नारे लगाए गए

वहीं, कनाडा में मौजूद हिंदू समुदाय के लोग एकजुट होकर इस हिंसा का विरोध कर रहे हैं। हिंदुओं ने वहां एकजुट होकर ’सबको एक होना पड़ेगा’ और ’बंटेंगे तो कटेंगे’ जैसे नारे लगाए गए। ब्रैम्पटन मंदिर के पुजारी ने हिंदू समुदाय से एकजुट होकर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को एक रहने की जरूरत है। हम एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। वहीं, मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने ’भारत माता की जय’ के नारे लगाए। हिन्दुओं ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हमसब को मतभेद भुलाकर एक होना होगा। कट्टरपंथी ताकतों से मुकाबला करना होगा। अगर हम एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

उग्रवाद के उदय को उजागर करती है घटना

पुजारी ने कहा कि यह हमला सिर्फ हिंदू सभा पर नहीं है, बल्कि दुनिया के हिंदुओं पर हमला है। हम किसी का विरोध नहीं करते, लेकिन कोई हमारा विरोध करते है तो…। उसके बाद लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि कनाडा में चरमपंथियों ने लाल लकीर पार कर दी है। यह घटना कनाडा में उग्रवाद के उदय को उजागर करती है। कनाडा में अब हिन्दुओं पर हमले बड़ गए हैं। सरकार को ऐसे चरमपंथी संगठनों पर नकेल कसनी चाहिए। पहले कनाडा एक शांत देश था, पर अब यहां के हालात बहुत खराब हो रहे हैं।

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने जाहिर की चिंता

इस घटना पर पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी चिंता जाहिर की। ट्रूडो ने कहा कि हर कनाडाई को अपनी आस्था का पालन स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित तरीके से करने का अधिकार है। पीएन ट्रूडो ने एक्स पर लिखा, ‘ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में आज हुई हिंसा अस्वीकार्य है। हर कनाडाई को अपने धर्म का पालन स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित तरीके से करने का अधिकार है। समुदाय की सुरक्षा और इस घटना की जांच करने के लिए तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए पील क्षेत्रीय पुलिस को धन्यवाद।

भारतीय उच्चायोग का बयान भी आया

इस मामले पर में भारतीय उच्चायोग का बयान भी आया है। उच्चायोग ने कहा कि ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के साथ मिलकर आयोजित कांसुलर कैंप के बाहर भारत विरोधी तत्वों द्वारा हिंसक व्यवधान देखा गया है। ये बेहद निराशाजनक है। हम भारतीय नागरिकों सहित आवेदकों की सुरक्षा के लिए भी बहुत चिंतित हैं, जिनकी मांग पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी घटना की निंदा करते हुए कनाडा सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आगरा में सीएम ने दिया था नारा

बता दें, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा दौरे पर थे। इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया था। तब उन्होंने कहा था कि एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। ‘बंटेंगे तो कटेंगे’। सीएम योगी का ये नारा अब देश के गांव-गांव, शहर-शहर गूंज रहा है। कनाडा के साथ ही बांग्लादेश में भी इस नारे का शोर सुनाई दिया। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स कनाडा और बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कमेंट लिखने के साथ ही सीएम योगी के नारे की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Related Posts

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

November 11, 2026
Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

November 5, 2026
UP Diwali Security CM Yogi

Diwali Security : शांति और भाईचारा को लेकर CM योगी सख्त, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द; बाजारों की बढ़ेगी निगरानी

November 3, 2026
: UP Police Holiday Cancellation

UP Police Holidays : योगी सरकार का बड़ा फैसला! छठ-दीपावली पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक

November 3, 2026
PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026
Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026
PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

July 8, 2026
Next Post
Kushinagar

Kushinagar News: छेड़खानी की शिकायत ले जा रहे चाचा की चाकुओं से हत्या, कुशीनगर में सनसनी

UPPSC

UPPSC PCS Prelims 2024 Date: यूपी पीसीएस और RO/ARO परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें पूरा शेड्यूल

UP Crime

UP Crime : बांदा में रेप आरोपियों पर कोर्ट ने सिर्फ 5 महीनों मे सुनाया फैसला, 20 साल के लिए हुई जेल

POPULAR POST

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
Fireworks Business :दिवाली में हज़ारों करोड़ की पटाखा खपत, फिर भी दुनिया पर चीन का राज, आखिर क्यों पिछड़ा शिवकाशी?

Fireworks Business :दिवाली में हज़ारों करोड़ की पटाखा खपत, फिर भी दुनिया पर चीन का राज, आखिर क्यों पिछड़ा शिवकाशी?

November 8, 2026
Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

November 11, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
Kaushambi Bus Accident:  दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

Kaushambi Bus Accident: दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

November 10, 2026
Eye Care Tips: क्या कंप्यूटर पर काम करते समय आपको भी आंखों में होती है जलन? तो अपनाएं ये आसान फॉर्मूला

Eye Care Tips: क्या कंप्यूटर पर काम करते समय आपको भी आंखों में होती है जलन? तो अपनाएं ये आसान फॉर्मूला

November 9, 2026

LATEST

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

November 12, 2026
IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

November 12, 2026
Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

November 12, 2026
Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

November 12, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India