मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Chhath Pooja: 36 घंटे का कठिन व्रत हुआ पूरा, छठी मइया के जयकारों से गूंजे घाट

छठ पूजा के अंतिम दिन व्रती माताओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की खुशहाली और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इससे पहले आधी रात में ही व्रती माताओं के साथ उनके परिवार के लोग गाजे-बाजे के साथ छठ घाटों पर पहुंच गए थे।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 8, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Chhath Pooja

महराजगंज। छठ पूजा (Chhath Pooja) के अंतिम दिन व्रती माताओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की खुशहाली और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इससे पहले आधी रात में ही व्रती माताओं के साथ उनके परिवार के लोग गाजे-बाजे के साथ छठ घाटों पर पहुंच गए थे। इस दौरान “उगहे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा हो पूजन के रे बेरवा हो, केरवा जे फरे ला घवद से…,कांच ही बांस की बहंगिया बहंगी लचकत जाए…, आदि छठ गीत तड़के शहर में गूंजने लगे।

शहर के बलिया घाट, घुघली के बैकुंठ घाट, राप्ती नदी सहित जनपद कोने कोने में तड़के 3 बजे ही श्रद्धालुओं की आवाजाही से सड़कें गुलजार हो गईं। श्रद्धालुओं का कोई जत्था बैंड बाजे की धुन पर गाते हुए चल रहा था तो कई बाकायदा गाड़ी पर लाउडस्पीकर और साउंड से छठ गीत बजाते चल रहे थे। घाटों पर अर्घ्य के बाद तक गीतों की गूंज सुनाई दी।

RELATED NEWS

Chhath Pooja

तैयारी है खास, आज से नहाय खाय के साथ होगी लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत

नवम्बर 4, 2024

भगवान के उदय का इंतजार करती रहीं माताएं

माताओं ने छठ मैया (Chhath Pooja) की वेदी पर पूजा-अर्चना किया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कपूर, अगरबत्ती जलाकर मत्था टेका। छठ माता की पूजा करने के बाद नदी और पोखरे के पानी में खड़े होकर व्रती माताएं भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करती रहीं। सूर्योदय के बाद सभी व्रतियों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया और बेटे, पति और परिवार के अन्य सदस्यों की लंबी उम्र की मंगलकामना की।

यह भी पढ़े: जानिए कौन हैं छठी मईया और सूर्य देव से मातारानी का क्या है रिश्ता

इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन हो गया। व्रती माताओं ने घर जाकर शर्बत, काढ़ा और चाय पीने के साथ व्रत का पारण किया। उसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया

Tags: Chhath festival 2024Chhath Pooja

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Chhath Pooja

तैयारी है खास, आज से नहाय खाय के साथ होगी लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत

by Gulshan
नवम्बर 4, 2024

Chhath Pooja : आज से नहाय खाए के साथ छठ का व्रत प्रारंभ हो रहा है। 6 नवंबर को खरना...

Next Post
Gorakhpur

बाबा का शहर फिर से टॉप टेन में, जानें कैसे बदला गोरखपुर का प्रशासनिक सिस्टम ?

Suniel Shetty

Suniel Shetty : शूटिंग के दौरान घायल हुए सुनील शेट्टी,एक्शन सीन के वक्त हुआ हादसा, हेल्थ को लेकर ऐक्टर ने दिया अपडेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India