मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘कांग्रेस का काम लड़वाना, एक हैं तो सेफ हैं…’ महाराष्ट्र में जाति के मसले पर पीएम का बड़ा बयान

महाराष्ट्र के धुले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाअघाड़ी की गाड़ी में न तो पहिए हैं, न ब्रेक हैं, और ड्राइवर की सीट पर बैठने को लेकर भी आपस में झगड़ा हो रहा है।

by Gulshan
नवम्बर 8, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
PM Modi
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सिलसिले में धुले में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महा विकास अघाड़ी पर हमला करते हुए कहा कि महाअघाड़ी की गाड़ी में न तो पहिए हैं, न ब्रेक, और ड्राइवर की सीट को लेकर भी आपस में विवाद हो रहा है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अगले पांच साल में महाराष्ट्र की प्रगति को एक नई ऊंचाई पर ले जाया जाएगा, और राज्य को जो सुशासन चाहिए, वह केवल महायुति सरकार ही दे सकती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को फिर से लागू नहीं कर सकती।

“एक हैं तो सेफ हैं” का नारा देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस एक जाति को दूसरी जाति से लड़वाने का खतरनाक खेल खेल रही है। यह खेल इसलिए खेला जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस कभी भी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकती। यही कांग्रेस का इतिहास है। आज़ादी के समय जब बाबा साहेब अंबेडकर ने शोषितों और वंचितों को आरक्षण दिलाने की कोशिश की, तब नेहरू जी इस पर अड़े हुए थे कि किसी भी कीमत पर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आरक्षण नहीं दिया जाएगा।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026

यह भी पढ़ें : अगर आप के पास भी एक रुपये का ये नोट तो आप भी बन सकते हैं लखपति, जानें कैसे

बाबा साहेब को बहुत मुश्किल से दलितों और पिछड़ों के लिए आरक्षण का प्रावधान कराना पड़ा। नेहरू जी के बाद जब इंदिरा जी आईं, तो उन्होंने भी इसी तरह का विरोध किया और उनका भी यही मकसद था कि एससी, एसटी और ओबीसी को प्रतिनिधित्व न मिले। सोचिए, अगर हम अलग-अलग जातियों में बंट गए, तो हम कितने कमजोर हो जाएंगे। इसलिए मैं कहता हूं – एक हैं तो सेफ हैं। हमें एकजुट होकर कांग्रेस के इस खतरनाक खेल को नाकाम करना है और विकास की राह पर आगे बढ़ते रहना है।”

महाविकास अघाड़ी पर कही ये बात…

विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आपने महाअघाड़ी सरकार के दो साल का धोखा देखा है। इन लोगों ने पहले सरकार लूटी और फिर महाराष्ट्र के लोगों को लूटने में भी लगे रहे। इन लोगों ने मेट्रो परियोजनाओं को रोक दिया, वधावन पोर्ट के काम में अड़चन डाली, और समृद्धि महामार्ग को बनाने में रुकावटें डालीं। अघाड़ी सरकार ने हर उस योजना पर रोक लगा दी, जिससे महाराष्ट्र के लोगों का भविष्य उज्जवल होने वाला था। फिर आपके आशीर्वाद से महायुति की सरकार बनी। महायुति सरकार ने 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र में विकास के नए रिकॉर्ड स्थापित किए। शिंदे जी की नेतृत्व में, महाराष्ट्र को उसका गौरव और विकास का भरोसा वापस मिला है।”

एक योजना पर किया कांग्रेस का घेराव

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “विकसित महाराष्ट्र और एक समृद्ध भारत के निर्माण के लिए हमारी बहनों और बेटियों का जीवन सरल और सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। जब महिलाएं उन्नति करती हैं, तो समाज भी तेजी से प्रगति करता है। यही कारण है कि पिछले दस वर्षों में केंद्र सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। हमारी सरकार जो कदम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उठा रही है, वह कांग्रेस और उसके गठबंधन के लिए असहनीय हो रहा है।” वह कांग्रेस और उसके गठबंधन को स्वीकार नहीं हो रहा। आप जानते हैं कि महायुति सरकार की माझी लाडकी बहिण योजना की कितनी चर्चा है, लेकिन कांग्रेस इस योजना को बंद कराने की साजिश रच रही है।”

Tags: PM Modi
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Next Post
हिमाचल के CM सुक्खू के समोसे पर मचा बवाल, खाने पर पुलिसकर्मियों को नोटिस, CID कर रही है जांच

हिमाचल के CM सुक्खू के समोसे पर मचा बवाल, खाने पर पुलिसकर्मियों को नोटिस, CID कर रही है जांच

Malaika Arora Dress

Malaika Arora : ट्रोलिंग का शिकार हुई मलाइका, अपनी ही ड्रेस में उलझती दिखीं एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In