शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सैंमसन की ‘बैक-टू-बैक’ सेंचुरी ने Team India को दिलाई धमाकेदार जीत

India vs South Africa 1st T20 Result: भारत ने पहले टी20 क्रिकेट मैच में साउथ अफ्रीका को 61 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त, संजू ने जड़ा शतक।

by Digital Desk
नवम्बर 9, 2024
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली खेल ऑनलाइन डेस्क। India vs South Africa 1st T20 Result न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच चार टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। शुक्रवार को पहला मुकाबला डरबन के मैदान में खेला गया। साउथ अफ्रीका के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। संजू सैंमसन के बैक-टू-बैक शतक के बल पर भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 141 रन ही बना सकी। ऐसे में ‘सूर्या एंड युवा बिग्रेड’ ने 61 रनों से ये मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टीम इंडिया ने बनाए 202 रन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच (India vs South Africa) डरबन के मैदान में खेला गया। टॉस हारकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाए। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी हुई। तभी अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव तेजी से रन बनाने के चक्कर में 21 रन पर पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा 33 रन, हार्दिक पांड्या ने दो, रिंकू सिंह ने 11, अक्षर पटेल ने सात, रवि बिश्नोई एक और अर्शदीप सिंह ने पांच’ रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा मार्को यानसेन , केशव महाराज, पीटर और क्रूगर ने एक-एक विकेट लिए।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

सैमसन ने जड़ा तूफानी शतक

47 गेंदों में विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन ने शतक जड़ा। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक है। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। वह 50 गेंदों में 214 के स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन ने इससे पहले पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में सैकड़ा जड़ा था। टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो शतक लगाने वाले सैमसन दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू की तूफानी के चलते टीम इंडिया ने 200 रन का आंकड़ा पार किया। संजू ने हर कोने में रन बनाए।

यह भी पढ़े: ‘लगी मुहर’ अब टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों की टेस्ट मैच से भी विदाई तय

सैमसन के नाम दर्ज हुए दो रिकार्ड

सैमसन ने अपनी पारी में 10 छक्के जड़े जो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच किसी टी20 मैच में एक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोयू और हमवतन सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा। सूर्यकुमार और रोसोयू ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबले में आठ-आठ छक्के लगाए हैं। इतना ही नहीं, यह दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ टी20 में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया सर्वोच्च निजी स्कोर है। सैमसन ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2022 में गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में नाबाद 106 रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका 141 रन पर सिमटी

203 रन का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी साउथ अफ्रीका टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना सकी। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एडेन मार्करैम को आउट कर पहले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती झटका दिया। मार्करैम चार गेंदों पर दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। जबकि क्लासेन (25) और मिलर (28) रन ही बना सके। साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत की तरफ से रवि विश्नोई और वरूण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह 1 और आवेश खान के नाम दो विकेट रहे। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। टीम इंडिया ने 2024 में 22 मैच खेले और 21 पर जीत दर्ज की।

Tags: Cricket NewsIndia vs South Africat20 series
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post
Jhansi

‘गजब’ झांसी में कांस्टेबल ने थानेदार पर जूते से किया ‘ठांय-ठांय’

शनिवार को होगा जीवन में बदलाव! इन राशियों को मिलेगा तरक्की का मौका जानें Aaj Ka Rashifal

शनिवार को होगा जीवन में बदलाव! इन राशियों को मिलेगा तरक्की का मौका जानें Aaj Ka Rashifal

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In