Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

ऑलीशान कोठी में चल रहा था ‘गुटरगू’ का कारोबार, लड़के-लड़कियों की ‘डर्टी पिक्चर’ को देख शर्म से पानी-पानी हुए ‘दरोगा जी’

Agra News - आगरा पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का किया भंडाफोड़. मुक्त कराई गईं दो किशोरियां मुंबई से लाई गई थीं, सास-बहू चला रही थीं काला कारोबार।

by Digital Desk
November 12, 2024
in TOP NEWS, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा ऑनलाइन डेस्क। कोलबाता और मुम्बई से दो किशोरियों को खरीद कर देह व्यापार से जुड़े कारोबारी आगरा के ताजगंज के बसई खुर्द इलाके में लेकर आए थे। यहां ऑलीशान कोठी के अंदर उन्हें रखा गया था। घर के बाहर लिखा था, ये फैमिली हाउस है पर अंदर देह व्यापार संचालित हो रहा है। पुलिस चौकी करीब होने के बाद भी इलाकाई पुलिस बेखबर थी। सोमवार को दिल्ली की फ्रीडम फर्म एनजीओ स्थानीय थाने पहुंची और पुलिस की मदद से घर पर छापा मारा। इस दौरान कई जोड़े रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गए। साथ ही दोनों किशोरियों के अलावा 6 को मुक्त कराया गया। 2 देह व्यापार संचालिकाएं और 8 ग्राहकों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। मकान में बने अड्डे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।

क्या है पूरा मामला

RELATED NEWS

No Content Available

दरअसल, कालकाता और मुम्बई से दो लड़कियां अपने घर से लापता हो गई थीं। परिवारवालों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। मामले की जानकारी दिल्ली की संस्था फ्रीडम फर्म को हुई। संस्था ने सोमवार शाम आगरा पुलिस कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों से संपर्क करके बताया कि ताजगंज थाना क्षेत्र में बसई खुर्द स्थित मुकुंद विहार में दो किशोरियों को बंधक बना जबरन देह व्यापार कराया जा र रहा है। इस पर ताजगंज थाना पुलिस ने सोमवार रात करीब सात बजे ताजगंज पुलिस, मानव तस्करी निरोधक थाना की टीम ने मकान में छापा मारा। पुलिस की छापामार कार्रवाई से भगदड़ मच गई। पुलिस ने मकान से दो नाबालिग समेत 4 महिलाओं को मुक्त कराया। इसके साथ ही पुलिस ने देह व्यापार कराने वाली दो महिलाओं और आठ पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए पुरुष लड़कियों के साथ रंगरेलियां मना रहे थे।

महिला और उसकी बहू चला रही थी करोबार

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वृद्धा देह व्यापार करा रही थी। इसमें उसका सहयोग रिश्तेदार महिला और बहू कर रही थीं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वृद्धा को अभी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य संचालिका की बहू और रिश्तेदार ग्राहकों को बुलाया करती थीं। इसके लिए उसके मोबाइल पर लोगों के कॉल आते थे। वह व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजा करती थीं। किशोरी के लिए 2500 तो महिलाओं के लिए 1000 रुपये तक वसूले जाते थे। रिक्शा और ऑटो चालक भी ग्राहक लेकर आते थे। दोनों महिलाएं चौकी से चंद कदम की दूरी पर अपना कारोबार चला रही थीं। बताया जा रहा है कि देह व्यापार में दूसरे शहरों के कुछ लोग भी जुड़े हुए हैं।

लड़कियों को घर के अंदर रखा जाता था बंद

पुलिस की पूछताछ में किशोरियों ने खुलासा कि देह व्यापार का विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। उन्हें भूखा रखा जाता था। घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। पुलिस को घर की तलाशी में शराब की बोतलें और बीयर की केन समेत अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं हैं। एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमों ने जिस घर में एक साथ छापेमारी की. उस घर की दीवार पर एक पोस्टर चस्पा थे। जिन पर लिखा था कि ‘यह फैमिली घर है। जबकि मकान में देह व्यापार कराया जा रहा था। एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि घर से 8 ग्राहक, 4 महिलाओं के साथ दो किशोरियां मिलीं। मामले की जांच कराई जा रही है। 4 महिलाओं के साथ ही दो नागालिकों को मुक्त करा लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

आरोपितों के विरुद्ध धाराओं की बढ़ाई जाएगी

एसीपी ताजगंज सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि दोनों किशोरियों का मेडिकल कराया जाएगा। उनके बयान के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध धाराओं की बढ़ाई जाएगी। नाबालिग लड़कियों के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी बढेगी। किशोरियां खुद को मुंबई का बता रही हैं। उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है। जिससे ये जानने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों यहां तक कैसे पहुंचीं। उनका वास्तविक नाम-पता क्या है। एसीपी ताजगंज सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि देह व्यापार का अड्डा संचालिका और गिरफ्तार आठ पुरुषों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Tags: agra latest newsAgra Newsagra policeprostitution
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

No Content Available
Next Post
Noida News

Noida News: गांजे की खेती में इस्तेमाल हो रही थी अत्याधुनिक तकनीक, फ्लैट में छापे से खुला ड्रग्स रैकेट

सीएम योगी ने किया सनसनीखेज खुलासा, खरगे की मां, चाची और बहन को निजाम के रजाकारों ने जलाया

सीएम योगी ने किया सनसनीखेज खुलासा, खरगे की मां, चाची और बहन को निजाम के रजाकारों ने जलाया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist