सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bareilly treasure crime: खजाने का लालच दंपति को पड़ा भारी, लगा 5 लाख का चूना

बरेली में एक दंपति से ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठगों ने उन्हें खजाने का लालच देकर 5 लाख रुपये की ठगी की। तंत्र-मंत्र का ढोंग रचते हुए ठग दंपति को बेहोश कर रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है।

by Mayank Yadav
नवम्बर 13, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Bareilly
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

जनवरी 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

जनवरी 21, 2026

Bareilly treasure crime: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हैरान कर देने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां कुछ ठगों ने एक बुजुर्ग दंपति को खजाने का लालच देकर ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने दंपति को यह विश्वास दिलाया कि उनके घर में करोड़ों का खजाना दबा हुआ है, जिसे निकालने के लिए अनुष्ठान करना होगा। ठगों ने पहले बुजुर्ग दंपति से मित्रता बनाई, फिर तंत्र-मंत्र का ढोंग रचते हुए दंपति से 5 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना का पता तब चला जब दंपति बेहोशी से जागा और उसे ठगी का अहसास हुआ। इस घटना की रिपोर्ट बरेली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

खजाने के नाम पर दंपति से लाखों की ठगी

Bareilly के भभोरा इलाके में बुजुर्ग दंपति को ठगों ने पहले दोस्ती के जाल में फंसाया। उन्होंने दंपति को यह यकीन दिलाया कि उनके घर में करोड़ों का खजाना दफन है, जिसे निकालने के लिए एक विशेष अनुष्ठान करना होगा। ठगों ने घर के अंदर 5 फीट गड्ढा खुदवाया और उसमें एक मटके को दबा दिया। फिर ठगों ने दंपति से मटके में 5 लाख रुपये डालने को कहा और अनुष्ठान शुरू किया। पूजा के दौरान ठगों ने दंपति पर सुगंधित पदार्थ छिड़का, जिससे दंपति बेहोश हो गए। मौके का फायदा उठाकर ठग मटके में डाले गए रुपये लेकर फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

होश में आने के बाद दंपति ने जब घर की हालत देखी तो ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बरेली Bareilly पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों, सादिक अली और शेर खां को 12 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे मामले के अन्य पहलुओं की जानकारी मिल सके। पुलिस के अनुसार घटना 10 नवंबर की है, और ठगी में शामिल तीसरा आरोपी नजाकत अली अब भी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पीड़ित दंपति ने ठगों की दी जानकारी

पीड़ित बुजुर्ग दंपति ने Bareilly पुलिस को बताया कि ठगों ने धीरे-धीरे उनसे मित्रता बढ़ाई और फिर उन्हें खजाने का लालच देकर फंसाया। उन्होंने दंपति से अनुष्ठान के बहाने रुपये मटके में डलवाए और पूजा करते समय उन्हें बेहोश कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

यहां पढ़ें: Jharkhand Assembly Elections 2024 Phase1: Ranchi में MS Dhoni ने डाला वोट, झारखंड की जनता का लोकतंत्र में उत्साह

 

Tags: Bareillycheatingcoupletreasure
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post
Juhi Chawla

Birthday special: जूही चावला ने इन बड़ी फिल्मों का ऑफर ठुकरा कर खो दिया स्टारडम बनने का बड़ा मौका, जानिए कौन थी वह फिल्में

 Imsha Rehman Viral Video

Imsha Rehman Viral Video : पाकिस्तान की इम्शा रहमान का एमएमएस हुआ वायरल, टिकटॉक और इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिएक्टिवेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist