Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home TOP NEWS

Children’s day special 2024 : पहले क्यों मनाया जाता था 20 नवंबर को बाल दिवस आईए जानते हैं पूरा इतिहास

भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को पंडित नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है। पहले इसे 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन 1964 के बाद इसे नेहरू जी की याद में 14 नवंबर को ही मनाया जाने लगा।

Digital Desk by Digital Desk
November 14, 2024
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
Children's day special
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Children’s day special 2024: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन आज के ही दिन होता है। नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे, और कहते थे कि बच्चे देश का असली भविष्य हैं, उनका ख्याल रखना, और उनकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। उनका मानना था कि बच्चे हमारे देश की बुनियाद होते हैं इसलिए बुनियाद मज़बूत होना बहुत जरूरी है तभी हमारा देश तरक्की करेगा। बच्चों के प्रति उनके स्नेह को देखते हुए,हर वर्ष भारत में उनका जन्म दिन यानि 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं।

भारत में 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस

पहले भारत में बाल दिवस (Children’s day special) 20 नवंबर को मनाया जाता था, क्योंकि इस दिन दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र का ‘विश्व बाल दिवस’ होता है। लेकिन 1964 में नेहरू जी की मृत्यु के बाद, भारत सरकार ने उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मान्यता दे दी। नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसलिए उनके जन्मदिन को ही इस खास दिन के लिए में चुना गया।

RELATED POSTS

No Content Available

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, ठंड को लेकर मौसम विभाग ने दिया अपडेट

बच्चों के प्रति नेहरू जी का प्यार

नेहरू जी का मानना था कि बच्चे देश के सबसे कीमती पौधे हैं। उन्होंने कहा था कि बच्चे बगीचे की कलियों की तरह होते हैं, उनकी जितने प्यार और मोहब्बत से देखभाल होगी वह उतने ही हरे भरे होगे। वो बच्चों को देश का भविष्य मानते थे और उनकी शिक्षा, देखभाल और पोषण पर जोर देते थे। बच्चों के प्रति उनके इस लगाव के कारण उन्हें ‘चाचा नेहरू’ भी कहा जाने लगा।

कैसे मनाया जाता है बाल दिवस?

बाल दिवस पर स्कूलों में बच्चों के लिए खास कार्यक्रम होते हैं। बच्चों को गिफ्ट, मिठाई और किताबें दी जाती हैं। जगह-जगह खेल, पेंटिंग, भाषण, निबंध और डांस के प्रतियोगिताएं होती हैं। इस दिन का मकसद बच्चों को खुश रखना और उनकी अहमियत को समझाना है।

Tags: Children's dayJawahar lal Nehru
Share196Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

No Content Available
Next Post
Homemade Kada Prasad

Homemade Kada Prasad : गुरु नानक जयंती पर घर पर ही बनाएं ,आसान विधि से मजेदार कड़ा प्रसाद

Ghaziabad

विकास की भरी उड़ान, देश में मिली अलग पहचान "ज़िला ग़ाज़ियाबाद" आइये जाने नींव से निर्माण तक का सफ़र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version