IND Vs SA T20 4th : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर (शुक्रवार) को जोहानिसबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 135 रन से शानदार जीत हासिल की। भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 284 रन का विशाल लक्ष्य रखा, लेकिन अफ्रीकी टीम केवल 148 रन ही बना पाई और 18.2 ओवर में सिमट गई। इस जीत के साथ ही, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने चार मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली। तिलक वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के अवार्ड से नवाजा गया।
यह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले, साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 111 रन से हराया था। वहीं भारत के लिए यह टी20 इंटरनेशनल में रनों के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी जीत थी। साल 2023 में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 168 रन से जीत दर्ज की थी, जो इस फॉर्मेट में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इसके अलावा, 2018 में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में 143 रन से जीत हासिल की थी।
सैमसन ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स
संजू सैमसन ने रोहित शर्मा का एक खास रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 8 या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की है, जिन्होंने यह कारनामा 3 बार किया है। सैमसन ने यह कमाल जोहानिसबर्ग में दिखाया। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2 छक्के लगाए हैं।
यह भी पढ़ें : अग्निकांड के बाद झांसी पहुंचे ब्रजेश पाठक, मांगी 10 घंटे की पूरी रिपोर्ट
इसके अलावा, सैमसन ने केएल राहुल और ईशान किशन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले विकेटकीपर बैटर बन गए हैं। उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि ईशान और राहुल ने 3-3 अर्धशतक बनाए हैं।