रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Kanpur News: कौन हैं कानपुर के दामाद, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने सौंपी अमेरिका की सबसे बड़ी कुर्सी

Vivek Ramaswami को donald trump की सरकार में सौंपी कई बड़ी जिम्मेदारी, वह USA सरकार के मंत्रियों और विभागों पर रखेंगे नजर।

by Digital Desk
नवम्बर 16, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। अमेरिका के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को प्रचंड जीत मिली। ट्रंप अब यूएसए के 47वें राष्ट्रपति की शपथ लेंगे। साथ ही उन्होंने अपनी नई टीम का ऐलान भी कर दिया है। ट्रंप सरकार (Kanpur) में भारतीय मूल के केरल निवासी विवेक रामास्वामी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सरकारी दक्षता विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। विवेक अपनी इस जिम्मेदारी के रूप में ट्रंप सरकार के सभी मंत्रियों व विभागों पर नजर रख सकेंगे।

कौन हैं विवेक रामास्वामी

विवेव रामास्वामी (Kanpur) के पिता वी. गणपति रामास्वामी मूलतः केरल के निवासी थे। विवेक के पिता ने एनआईटी, कालीकट से ग्रेजुएट किया। वह जनरल इलेक्ट्रिक में इंजीनियर थे। जबकि मां गीता रामास्वामी मैसूर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएट रही हैं। वह जेरिएट्रिक मनोचिकित्सक थीं। केरल से पति-पत्नी 1970 के दशक में अमेरिका में शिफ्ट हो गए। ओहियो में अगस्त 1985 में विवेक रामास्वामी का जन्म हुआ। उन्होंने जेसुइट हाई स्कूल से वेलेडिक्टोरियन के रूप में ग्रेजुएशन की है। 2007 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बायोलॉजी में ग्रेजुएशन की। विवेक ने येल यूनिवर्सिटी से साल 2013 में कानून की डिग्री भी हासिल की।

RELATED NEWS

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था,  Al Czar होगा नियुक्त

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था, Al Czar होगा नियुक्त

सितम्बर 20, 2026
UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

सितम्बर 17, 2026

राष्ट्रपति पद के दावेदार थे विवेक

39 साल के रामास्वामी (Kanpur) इस बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के दावेदार थे। हालांकि आखिरी समय में वह जरूरी चंदा नहीं जुटा पाए और अपनी ही पार्टी के बड़े नेता डोनाल्ड ट्रंप से पिछड़ गए थे। बाद में ट्रंप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने। विवेक ने साल 2014 में बायोटेक फर्म रोइवेंट साइंसेज की स्थापना की। इस कंपनी को बनाने के दौरान रामास्वामी को करीब निवेशकों से 100 मिलियन डॉलर की स्टार्टअप कैपिटल मिली। रामास्वामी ने बाद में कई दवा कंपनियों का अधिग्रहण किया। साल 2022 में रामास्वामी ने स्ट्राइव एसेट मैनेजमेंट की स्थापना की। यह एक निवेश फर्म है। सितंबर 2023 तक, स्ट्राइव की संपत्ति 1 बिलियन डॉलर से अधिक हो गई।

इसे भी पढ़े : सिद्धांत चतुर्वेदी की युध्रा अब ओटीटी पर मचाएगी धूम, फैंस का इंतजार हुआ खत्म

कानपुर की अपूर्वा से हुई विवेक की शादी

विवेक रामास्वामी कानपुर (Kanpur) के दामाद हैं। रामास्वामी की शादी कानपुर के साकेतनगर निवासी और अमेरिका में रोबोटिक यूरो सर्जन डॉ. आशुतोष तिवारी की बेटी अपूर्वा तिवारी से 2015 में हुई थी। अपूर्वा भी ईएनटी सर्जन हैं। दोनों की मुलाकात येल विवि में हुई थी, जब विवेक रामास्वामी कानून की पढ़ाई और अपूर्वा मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। उनके दो बेटे हैं। अपूर्वा के पिता ने कानपुर मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की थी। डॉक्टर की शिक्षा लेने के बाद वह अमेरिका चले गए। वहां पर वह चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा काम कर रहे हैं।

क्रिकेटर ज्योति वाजपेयी की बेटी

डॉ. आशुतोष तिवारी (Kanpur) का अभी भी कानपुर आना जाना रहता है। डॉ. आशुतोष की पत्नी ममता तिवारी हैं, जो क्रिकेटर ज्योति वाजपेयी की बेटी हैं। मीडिया में चर्चा के अनुसार, पढ़ाई के दौरान अपूर्वा और विवेक एक दूसरे से मिले थे। वे दोनों शादी से पहले एक दूसरे के पड़ोसी भी थे। वे दोनों भारतीय संस्कृति में पूरा यकीन रखते हैं। उनके बच्चे भी उसी संस्कार में बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. आशुतोष तिवारी के परिवार के सदस्य कानपुर में रहते हैं। डॉक्टर तिवारी का कानपुर में आना-जाना बना रहता है। कानपुर के ामाद के ट्रंप सरकार में जिम्मेदारी मिलने से शहर के लोग गदगद हैं।

Tags: Donald TrumpKanpur NewsViveve Ramaswamy
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था,  Al Czar होगा नियुक्त

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था, Al Czar होगा नियुक्त

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

ईरान के मिनाब शहर में 28 फरवरी 2026 को शाजारेह तैयबेह प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था। संयुक्त राष्ट्र की...

BRICS Summit

BRICS Currency: ब्रिक्स में फिर उठा स्थानीय मुद्रा में कारोबार का मुद्दा, डॉलर के दबदबे को चुनौती देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BRICS Currency: भारत की अगुवाई में शुरू हुए ब्रिक्स सम्मेलन के बीच एक बार फिर स्थानीय मुद्राओं में कारोबार का...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। भारत इस साल संगठन की...

Next Post
Kanguva OTT Release

Kanguva Box Office Collection : पहले दिन के मुकाबले आधी कमाई भी नहीं कर पाई कंगुवा, दूसरे दिन किया इतने का कलेक्शन

Maharashtra Election

Maharashtra Election : 'मेरे विचार को लोगों ने अपनाया...' नमो ऐप के ज़रिए पीएम ने की BJP वर्कर्स से बात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In