सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Jhansi Hospital Case: नर्स मेघा बनीं बच्चों की रक्षक, अपनी जान जोखिम में डालकर बचाए 15 नवजात

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को हुए इस दर्दनाक हादसे के समय मेघा जेम्स NICU में ड्यूटी पर थीं। जब यूनिट में अचानक आग लगी और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई, तब मेघा ने अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चों को बचाने का निर्णय लिया।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 18, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Jhansi Hospital Case
Share on FacebookShare on Twitter

Jhansi Hospital Case: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत ने सभी को गहराई से झकझोर दिया है। हादसे के दौरान नर्स मेघा जेम्स ने अपनी बहादुरी और समर्पण का परिचय देते हुए, अन्य स्टाफकर्मियों के साथ मिलकर 15 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की।

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज (Jhansi Hospital Case) में शुक्रवार को हुए इस दर्दनाक हादसे के समय मेघा जेम्स NICU में ड्यूटी पर थीं। जब यूनिट में अचानक आग लगी और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई, तब मेघा ने अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चों को बचाने का निर्णय लिया। वह पूरी तरह बच्चों की सुरक्षा पर केंद्रित थीं और इस दौरान खुद के जलने की भी चिंता नहीं की। उनकी इस अदम्य साहस और सेवा भावना ने 15 मासूमों की जान बचाई।

RELATED NEWS

Jhansi GST bribery case

झांसी GST रिश्वतकांड: प्रभा भंडारी ही नहीं, रिश्वत के ‘सिंडिकेट’ में शामिल पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेगी CBI।

जनवरी 6, 2026
Jhansi Anita Chaudhary suspicious death

झाँसी की ‘शेरनी’ की संदिग्ध मौत: ऑटो पलटा, गहने गायब; हत्या या हादसा?

जनवरी 5, 2026

नर्स मेघा जेम्स ने दिखाई हिम्मत

बच्चों को बचाते समय नर्स मेघा जेम्स के कपड़ों का एक हिस्सा जल गया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। घटना का जिक्र करते हुए मेघा ने मीडिया को बताया, “मैं एक बच्चे को टीका लगाने के लिए सिरिंज लेने गई थी। जब वापस आई तो देखा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में आग लगी हुई है। मैंने तुरंत वार्ड बॉय को बुलाया। वह आग बुझाने वाला लेकर आया और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी।”

मेघा ने बताया, “आग की वजह से मेरी चप्पल में आग लग गई और पैर झुलस गया। इसके बाद मेरी सलवार में आग लगी। मैंने तुरंत सलवार उतारकर फेंक दी। उस समय मेरा दिमाग लगभग काम करना बंद कर चुका था।” इसके बावजूद उन्होंने जल्दी से एक और सलवार पहनी और बचाव अभियान में वापस जुट गईं।

यह भी पढ़े: Maharajganj News : हो जाइए सावधान, हल्की सी लापरवाही पड़ेगी भारी, मौसम का ट्रिपल अटैक

उन्होंने कहा “वार्ड में बहुत धुआं भर गया था। जब बिजली चली गई तो कुछ भी देखना नामुमकिन हो गया। पूरे स्टाफ ने मिलकर करीब 14-15 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। वार्ड में 11 बेड थे, जिन पर 23-24 बच्चे थे। अगर बिजली न जाती तो शायद और बच्चों को बचाया जा सकता था। यह सब बहुत अचानक हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।”

अस्पताल ने नर्स मेघा की बहादुरी की तारीफ

सहायक नर्सिंग अधीक्षक नलिनी सूद ने नर्स मेघा जेम्स की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा, “अस्पताल के कर्मचारियों ने नवजातों को बाहर निकालने के लिए एनआईसीयू वार्ड की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान नर्स मेघा के कपड़ों में आग लग गई, लेकिन वह इससे विचलित हुए बिना बच्चों को बचाने में जुटी रहीं।” उन्होंने बताया कि मेघा का फिलहाल उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूद ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि मेघा आग से कितनी गंभीर रूप से झुलसी हैं। इस बीच, मेडिकल कॉलेज के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अंशुल जैन ने दावा किया कि अस्पताल ने प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया था, जिससे कई जानें बचाई जा सकीं। झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि आग से बचाए गए नवजातों में से एक बच्चे की रविवार को बीमारी के चलते मृत्यु हो गई।

Tags: JhansiJhansi Hospital Case
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Jhansi GST bribery case

झांसी GST रिश्वतकांड: प्रभा भंडारी ही नहीं, रिश्वत के ‘सिंडिकेट’ में शामिल पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेगी CBI।

by Mayank Yadav
जनवरी 6, 2026

Jhansi GST bribery case: झांसी के जीएसटी रिश्वतकांड में सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। डिप्टी कमिश्नर...

Jhansi Anita Chaudhary suspicious death

झाँसी की ‘शेरनी’ की संदिग्ध मौत: ऑटो पलटा, गहने गायब; हत्या या हादसा?

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

Jhansi Anita Chaudhary suspicious death: उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ महिलाओं के...

Jhansi

कैमरे पर कैद आबकारी मैडम का ‘रेट कार्ड’, बोलीं- “बाबू को भी देना पड़ता है हिस्सा”

by Mayank Yadav
दिसम्बर 18, 2025

Jhansi Bribery Video Viral: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ आबकारी...

Jhansi Railway Station News

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ट्रैक निर्माण: 22 ट्रेनें 8 जनवरी तक रद्द, रूट में बदलाव से यात्री परेशान!

by Mayank Yadav
नवम्बर 24, 2025

Jhansi Railway Station News: उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से यात्रा करने वाले लाखों...

Jhansi

Jhansi के रईसजादे का घिनौना ‘किस’! होटल रिसेप्शनिस्ट को दबोचा, CCTV फुटेज वायरल होते ही गिरफ्तार

by Mayank Yadav
नवम्बर 16, 2025

Jhansi forced kiss: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक रईसजादे ने शहर के...

Next Post
IND vs AUS 1st Day WTC

IND vs AUS 1st Day WTC : पर्थ टेस्ट से पहले ही रोहित शर्मा टीम से बाहर, अब किसके कंधों पर आएगा टीम का भार ?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : पीएम नरेंद्र मोदी के एक्स बॉडीगार्ड ने ठुकराया बिग बॉस 18 का ऑफर, रिजेक्ट कर कहीं ये बात....

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist