बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Election 2024 : महाराष्ट्र चुनाव में बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों का उत्साह, पोलिंग बूथ पर दिखी जबरदस्त रौनक

Election 2024 : बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई सितारे पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। बता दें, कि सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार ने नीली शर्ट और खाकी पैंट में अपने सादगी भरे अंदाज से सबका ध्यान खींचा।

by Kirtika Tyagi
नवम्बर 20, 2024
in Latest News, मनोरंजन, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Election 2024 :  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान का जोश हर वर्ग में देखने को मिला। बुधवार सुबह बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई सितारे पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। इन सितारों ने न सिर्फ वोटिंग की, बल्कि जनता को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।

सादगी भरे अंदाज में अक्षय कुमार

सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार ने नीली शर्ट और खाकी पैंट में अपने सादगी भरे अंदाज से सबका ध्यान खींचा। वोट डालने के बाद अक्षय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, यह गर्व की बात है कि हम अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। पोलिंग बूथ पर शानदार इंतजाम किए गए हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि अपने घर से निकलें और वोट करें।

RELATED NEWS

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार का मिली डिप्टी सीएम की कमान

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार का मिली डिप्टी सीएम की कमान

दिसम्बर 5, 2024
Devendra Fadnavis : हां ऐसी है देवेंद्र फडणवीस के रियल लाइफ की स्टोरी, जानिए कैसे ‘देवा भाऊ’ बने महाराष्ट्र के ‘प्रधानजी’

Devendra Fadnavis : हां ऐसी है देवेंद्र फडणवीस के रियल लाइफ की स्टोरी, जानिए कैसे ‘देवा भाऊ’ बने महाराष्ट्र के ‘प्रधानजी’

दिसम्बर 4, 2024

कार्तिक का स्टाइलिश अंदाज

अभिनेता कार्तिक आर्यन भी सुबह ही मतदान के लिए पहुंचे। सफेद शर्ट और डेनिम जींस में कार्तिक का स्टाइलिश अंदाज देखते ही बन रहा था। उन्होंने कहा, वोटिंग एक जिम्मेदारी है, जिसे हमें निभाना चाहिए। हर वोट मायने रखता है।

सोनू सूद, जो अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए जाने जाते हैं, ने भी मतदान किया और जनता को जागरूक करते हुए कहा, एक वोट से बड़ा कोई योगदान नहीं। सभी अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करें।

सचिन तेंदुलकर ने पत्नी- बेटी के साथ पहुंचकर किया मतदान Image

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। सचिन ने कहा, हमारा वोट हमारे भविष्य का निर्माण करता है। हर नागरिक को इस मौके को गंवाना नहीं चाहिए।

इन सितारों के साथ ही निर्देशक कबीर खान और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी मतदान में हिस्सा लिया। सितारों के इस जोश और अंदाज ने न केवल पोलिंग बूथ पर रौनक बढ़ाई, बल्कि आम जनता को भी वोटिंग के लिए प्रेरित किया।

बते दें, कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इन चुनावों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे, जो राज्य के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेंगे।

Tags: election 2024Maharashtra Assembly Electionsमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार का मिली डिप्टी सीएम की कमान

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार का मिली डिप्टी सीएम की कमान

by Digital Desk
दिसम्बर 5, 2024

Maharashtra CM Oath Ceremony  नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बीजेपी के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के तीसरी बार मुख्यमंत्री पद...

Devendra Fadnavis : हां ऐसी है देवेंद्र फडणवीस के रियल लाइफ की स्टोरी, जानिए कैसे ‘देवा भाऊ’ बने महाराष्ट्र के ‘प्रधानजी’

Devendra Fadnavis : हां ऐसी है देवेंद्र फडणवीस के रियल लाइफ की स्टोरी, जानिए कैसे ‘देवा भाऊ’ बने महाराष्ट्र के ‘प्रधानजी’

by Vinod
दिसम्बर 4, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना...। मैं समंदर हूं, लौटकर वापस...

फडणवीस और शिंदे की मुलाकात के बाद खत्म हुआ सस्पेंस, अब इस डेट को ‘देवाभाऊ’ लेंगे सीएम पद की शपथ

फडणवीस और शिंदे की मुलाकात के बाद खत्म हुआ सस्पेंस, अब इस डेट को ‘देवाभाऊ’ लेंगे सीएम पद की शपथ

by Vinod
दिसम्बर 3, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत मिली। नई सरकार के गठन को लेकर...

आखिर PM Narendra Modi ने फडणवीस को क्यों बताया परममित्र, जिसकी देश ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में खूब हो रही चर्चा

आखिर PM Narendra Modi ने फडणवीस को क्यों बताया परममित्र, जिसकी देश ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में खूब हो रही चर्चा

by Vinod
नवम्बर 23, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को सामने आ गए। झारखंड में हेमंत सोरेन...

महायुति की प्रचंड जीत के बाद लीक हो सीएम का ‘नाम’, जानिए किस नेता के हाथों में होगी महाराष्ट्र की कमान

महायुति की प्रचंड जीत के बाद लीक हो सीएम का ‘नाम’, जानिए किस नेता के हाथों में होगी महाराष्ट्र की कमान

by Vinod
नवम्बर 23, 2024

Maharashtra Assembly Election Results 2024 News  नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को...

Next Post
Gorakhpur की ‘लुटेरी दुल्हन’ ने गज़ब कर दिया, सुहागरात मनाई और वसूल ली पूरी कीमत

Gorakhpur की 'लुटेरी दुल्हन' ने गज़ब कर दिया, सुहागरात मनाई और वसूल ली पूरी कीमत

Basti News : ‘छमिया’ को ले भागे और ‘बंटी बबली’ को भी नहीं छोड़ा, अजब चोरी की गजब दास्तान

Basti News : 'छमिया' को ले भागे और 'बंटी बबली' को भी नहीं छोड़ा, अजब चोरी की गजब दास्तान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist