सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Exit Poll में हो गया बड़ा उलटफेर, जानिए UP के वोटर्स ने किस दल को दी सबसे ज्यादा सीट

UP By Election Exit Poll: यूपी उपचुनाव का एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में यूपी में कमल खिलता हुआ दिखाई दे रहा है। पोल में सपा को तीन तो बीजेपी को 6 सीट मिल सकती हैं।

by Vinod
नवम्बर 20, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

TMC Name Symbol Freeze

TMC Freeze: तृणमूल का नाम-सिंबल फ्रीज़ , ममता और ऋतब्रत गुट को लगा झटका, अब नए नाम से लड़ेंगे उपचुनाव

सितम्बर 18, 2026
West Bengal SIR Supreme Court

Bengal SIR: बंगाल वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC से ट्रिब्यूनल के फैसलों का पूरा हिसाब मांगा

अगस्त 11, 2026

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। UP By Election Exit Poll  उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर करीब एक माह तक चुनाव प्रचार चला। आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच सूबे की राजनीति में नए नारों का भी उदय हुआ। फिर वह घड़ी भी आ गई, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। 20 नवंबर को यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो गई और शाम को कई टीवी चैनल और न्यूज एजेंसियों के एक्जिट पोल सामने आए। टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी को बढ़त दिख रही है। नौ में से बीजेपी को 6 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं सपा तीन सीटों पर आगे दिख रही है।

सर्वे में बीजेपी की बढ़त

टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल के अनुसार, इन 9 सीटों में से बीजेपी को गाजियाबाद, फूलपुर, खैर, कटेहरी सीट पर जीत मिल सकती है, जबकि मीरापुर से आरएलडी उम्मीदवार विधायक बन सकता है। वहीं करहल, सिसामऊ, मझवा में सपा को जीत मिल सकती हैं। कई अन्य सर्वे में भी बीजेपी की बढ़त बताई जा रही है। कानपुर की एक न्यूज वेबसाइड ने अपने सर्वे पर बताया कि सीसामऊ में इसबार कांटे की टक्कर देखने को मिली। बीजेपी उम्मीदवार सुरेश अवस्थी अच्छा चुनाव लड़े। 25 साल से इस सीट पर सपा का कब्जा है। एक्जिट पोल के अनुसार उपचुनाव में इसबार बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। यहां कमल का फूल खिल सकता है।

ज्यादा कटेहरी सीट पर वोटिंग

अगर इन नौ सीटों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो माझवां सीट पर शाम 5 बजे तक 50.41 फीसदी वोट डाले गए। खैर विधानसभा सीट पर 40.35 फीसदी, फूलपुर विधानसभा सीट पर 43.43 फीसदी, कुंदरकी विधानसभा सीट पर 57.32 फीसदी ,करहल विधानसभा सीट पर 53.92 फीसदी, कटेहरी विधानसभा सीट पर 56.69 फीसदी, गाजियाबाद विधानसभा सीट पर 33.30 फीसदी, सीसामऊ विधानसभा सीट पर 49.03 फीसदी वोट डाले गए। सबसे ज्यादा मतदान कटेहरी सीट पर वोटिंग हुई। वहीं गाजियाबाद के वोटर्स घर से नहीं निकले और सबसे कम मत इसी सीट पर पड़े।

धुआंधार चुनाव प्रचार

बता दें, यूपी विधानसबा चुनाव 2022 में गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां और खैर पर बीजेपी, जबकि मीरापुर पर रालोद ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा कुंदरकी, करहल, सीसामऊ, कटेहरी सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी। उपचुनाव में मुकाबला बीजेपी-सपा के बीच था। दोनों दलों की तरफ से धुआंधार चुनाव प्रचार हुआ। कांग्रेस ने चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। जबकि बीएसपी सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ी। अगर एक्जिट पोल के सर्वे को सच माना जाए तो कह सकते हैं कि यूपी में बंटेगे तो कंटेगा नारा सिर चढ़कर बोला।

Tags: BJP's leadby-election votingelection commissionExit poll surveyUP By Election Exit PollUP by-election voting
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

TMC Name Symbol Freeze

TMC Freeze: तृणमूल का नाम-सिंबल फ्रीज़ , ममता और ऋतब्रत गुट को लगा झटका, अब नए नाम से लड़ेंगे उपचुनाव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

TMC Name Symbol Freeze:चुनाव आयोग ने 17 सितंबर को जारी अंतरिम आदेश में ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और उसके...

West Bengal SIR Supreme Court

Bengal SIR: बंगाल वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC से ट्रिब्यूनल के फैसलों का पूरा हिसाब मांगा

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

West Bengal SIR Supreme Court:पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट की Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने...

Election Commissioners Appointment Law

Election Commission Case: चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Election Commission Case : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से...

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

New Voter Registration Update: अगर आप पहली बार वोटर बनने जा रहे हैं या वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

Next Post
राजनाथ सिंह का बयान: 2027 तक भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

राजनाथ सिंह का बयान: 2027 तक भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

‘मामा’ के बजाए झारखंड के वोटर्स को पसंद आई ‘दाड़ी’, एक्जिट पोल के सर्वे में जानिए किस दल की फुल स्पीड में दौड़ी गाड़ी

‘मामा’ के बजाए झारखंड के वोटर्स को पसंद आई ‘दाड़ी’, एक्जिट पोल के सर्वे में जानिए किस दल की फुल स्पीड में दौड़ी गाड़ी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In