बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

महाराष्ट्र के एक्जिट पोल सर्वे ने उड़ा दी राजनेताओं की नींद, जनिए ‘महायुति’ और ‘महाविकास अघाड़ी’ में किसकी बन रही सरकार

Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र की 288 सीटों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने हैं, जिसमें महायुति की सरकार बनती हुई दिख रही है।

by Vinod
नवम्बर 20, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय, विधानसभा चुनाव 2024
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Maharashtra Exit Poll 2024 महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई और शाम को टीवी चैनल और न्यूज एजेंसियों के एक्जिट पोल सर्वे सामने आए। अधिकांश सर्वे में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। अब तक आए ज्यादातर एग्जटि पोल से साफ संकेत मिलते हैं कि महाराष्ट्र में महायुति ने महावकिस अघाड़ी को पछाड़कर शानदार सफलता हासिल की है। इससे साफ है कि महाराष्ट्र में बीजेपी ने बंटेंगे तो कटेंगे, एक हैं तो सेफ हैं का जो नारा उछाला उसमें महावकिस अघाड़ी की गाड़ी फंस गई। जबकि कुछ एक्जिट पोल कांटे की टक्कर भी दोनों गठबंधनों के बीच बता रहे हैं।

अधिकांश पोल महायुति की बता रहे बढ़त

महाराष्ट्र में अब तक के 8 एग्जिट पोल आए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी के गठबंधन वाले महायुति की सरकार बनने की उम्मीद जताई गई है। न्यूज 18 मैट्रिज के एग्जिट पोल में राज्य की 288 विधानसभा सीटों में महायुति गठबंधन को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। पी-एमएआरक्यू के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 137 से 157 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 152 से 160 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है. जबकि महाविकास अघाड़ी के खाते में 130 से 138 सीटें आने की संभावना व्यक्त की गई है। रिपब्लिक के एग्जिट पोल में महायुति को 137 से 157 सीटें जबकि महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलने का अनुमान है।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

महायुति को बढ़त

न्यूज 18 मैट्रिज के एग्जिट पोल में राज्य की 288 विधानसभा सीटों में महायुति गठबंधन को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। पी-एमएआरक्यू के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 137 से 157 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 152 से 160 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है. जबकि महाविकास अघाड़ी के खाते में 130 से 138 सीटें आने की संभावना व्यक्त की गई है। रिपब्लिक के एग्जिट पोल में महायुति को 137 से 157 सीटें जबकि महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलने का अनुमान है।

इन सर्वे ने महाविकास अघाडी की बताई बढ़त

इलेक्टोरल एज के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 118 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। जबकि महाविकास अघाड़ी को 150 सीटें मिलने की उम्मीद की गई है। लोकशाही मराठी रुद्र के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 128 से 142 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि महाविकास अघाड़ी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। एसएएस ग्रुप के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 127 से 135 सीटे, जबकि महाविकास अघाड़ी को 147 से 155 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। भास्कर रिपोर्टर्स पोल के एग्जिट पोल में भी राज्य में महायुति गठबंधन को 125 से 140 सीटें मिलने की उम्मीद है। जबकि महाविकास अघाड़ी को 135 से 150 सीटें मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस पोल में अन्य के खाते में 20 से 25 सीटें जाने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है।

58 फीसदी से अधिक मतदान

भारत के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में 58.22 फीसदी मतदान हुआ है। अधिकांश पोल में महायुति की सरकार बनना बता रहे हैं। वहीं झारखंड में अधिकांश सर्वे बीजपी की बढ़त बता रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल यूपी का भी है। यहां भी एनडीए को 6 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि सपा के खाते में 3 सीट बताई जा रही हैं। चुनाव के जानकार बता रहे हैं कि अगर एक्जिट पोल सर्वे सच साबित हुए तो ये भारत की राजनीति में अहम साबित होंगे। क्योंकि इन चुनावों में इंडिया गठबंधन ने संविधान, जातिगत मतगणना, आरक्षण को लेकर चुनाव में कूदे तो बीजेपी एक हैं तो सेफ हैं और बंटेंगे तो कटेंगे नारों के जरिए चुनावी नैया पार लगाने की कोशिश की।

क्या होते हैं एक्जिट पोल

मतदाताओं द्वारा मतदान करने के तुरंत बाद,आमतौर पर मतदान केंद्रों के बाहर आयोजित किया जाता है। यह मतदाताओं से पूछता है कि उन्होंने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया और चुनाव परिणामों की प्रारंभिक भविष्यवाणी प्रदान करता है। एक्जिट पोल का उद्देश्य आधिकारिक परिणामों की गिनती से पहले चुनाव के परिणाम का पूर्वानुमान लगाना है। जबकि वे वास्तविक समय के करेंट ट्रेंड्स दिखाते हैं,नमूना आकार और मतदाता व्यवहार जैसे कारकों के कारण उनमें त्रुटि का अंतर हो सकता है।

Tags: BJPCongressMaharashtra Assembly Electionsmaharashtra exit pollmaharashtra exit poll 2024Voting in Maharashtra
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Next Post
Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, 15 घायल

weather

यूपी में सर्दी का कहर, 30 जिलों में घना कोहरा, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In