Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » लखनऊ » Nexus software: RPF के हत्थे चढ़ा जालसाज, करता था ये काम… लोगों को नहीं मिलता था टिकट तत्काल

Nexus software: RPF के हत्थे चढ़ा जालसाज, करता था ये काम… लोगों को नहीं मिलता था टिकट तत्काल

लखनऊ आरपीएफ ने प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर नेक्सस के मास्टरमाइंड कृष्ण दास को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। व्हाट्सएप के जरिए सॉफ्टवेयर बेचने वाला यह आरोपी तत्काल टिकटों की बुकिंग में धांधली करता था। अब तक 12,000 से अधिक सॉफ्टवेयर बेच चुका है। मामले में जांच जारी है।

by Mayank Yadav
21/11/2024
Nexus software

RELATED NEWS

मिलिए ‘शबनम’ से, जिसने ‘मेरा बलमा रंग रंगीला’ के धुन पर डांस कर रूकवा दी ट्रेन, लेडी को ट्रैक से हटाने के लिए बुलवानी पड़ी फोर्स

November 18, 2024
Katni

वीडियो वायरल होते ही गर्म हुई सियासत, RPF अधिकारी ने मां-बेटे को बेरहमी से पीटा

August 29, 2024

RPF Nexus software ticket black marketing: लखनऊ आरपीएफ ने तत्काल टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर नेक्सस का मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर का रहने वाला कृष्ण दास गिरफ्तार हुआ है। कृष्ण दास व्हाट्सएप पर यह Nexus software बेचता था, जो तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए सिस्टम को बाईपास करता है। अब तक वह 12,000 से ज्यादा सॉफ्टवेयर बेच चुका है। आरपीएफ के अनुसार, उसने खुद ही यह सॉफ्टवेयर डेवलप किया था। जांच के दौरान उसके पास से 26 टिकट, सॉफ्टवेयर की सीडी और अन्य उपकरण बरामद हुए। आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसे रेलवे कोर्ट में पेश किया गया।

मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कहानी

लखनऊ मंडल के गोमतीनगर आरपीएफ पोस्ट के उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। 14 अगस्त को टिकट एजेंट शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने कृष्ण दास का नाम लिया, जो सॉफ्टवेयर का मास्टरमाइंड है। शाहनवाज से मिली जानकारी और मोबाइल नंबर की मदद से आरपीएफ टीम ने पश्चिम बंगाल में दबिश दी और कृष्ण दास को गिरफ्तार कर लिया।

सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली

आरपीएफ के अनुसार, यह Nexus software तत्काल कोटे की बुकिंग के दौरान सिस्टम को बाईपास करता है। आम यात्रियों के लिए सुबह 10 बजे टिकट बुकिंग खुलती है, लेकिन सॉफ्टवेयर का उपयोग करने वाले एजेंट पहले ही बुकिंग पूरी कर लेते थे। सॉफ्टवेयर कैप्चा और भुगतान प्रक्रिया को भी नजरअंदाज कर देता था।

व्हाट्सएप पर होती थी बिक्री

कृष्ण दास व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिए ग्राहक बनाता था। Nexus software की कीमत 1,900 रुपये थी, जो ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए ही दिया जाता था। सॉफ्टवेयर सिर्फ एक महीने तक काम करता था और अपडेट के लिए फिर से भुगतान करना पड़ता था। सॉफ्टवेयर से एक दिन में केवल दो टिकट बनाए जा सकते थे। आरपीएफ ने सख्ती से यह अभियान चलाते हुए बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह ने बताया कि कृष्ण दास के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस सफलता से टिकट कालाबाजारी करने वाले अन्य एजेंटों पर भी लगाम लगेगी।

यहां पढ़ें: Rahul Gandhi on Adani: रंगे हाथ पकड़े गए अडानी, फिर भी गिरफ्तारी नहीं? राहुल का पीएम मोदी पर तंज

Related Posts

मिलिए ‘शबनम’ से, जिसने ‘मेरा बलमा रंग रंगीला’ के धुन पर डांस कर रूकवा दी ट्रेन, लेडी को ट्रैक से हटाने के लिए बुलवानी पड़ी फोर्स

मिलिए ‘शबनम’ से, जिसने ‘मेरा बलमा रंग रंगीला’ के धुन पर डांस कर रूकवा दी ट्रेन, लेडी को ट्रैक से हटाने के लिए बुलवानी पड़ी फोर्स

November 18, 2024
Katni

वीडियो वायरल होते ही गर्म हुई सियासत, RPF अधिकारी ने मां-बेटे को बेरहमी से पीटा

August 29, 2024

Maharashtra: RPF जवान ने चलती ट्रेन में की अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत

July 31, 2023
Next Post
Adani Group

Adani Group response: रिश्वत के आरोपों को बताया 'बेबुनियाद', अमेरिकी आरोपों पर दिया जवाब

कौन हैं SP प्रत्याशी नसीम सोलंकी के ‘साजन’, जिनके ‘खेला’ से सीसामऊ सीट पर Akhilesh Yadav की हो रही ‘जय-जय’ कार

भारत में होते हुए भी ये बॉलीवुड सितारे वोट  डालने के अधिकार से है दूर, कारण सुन उड़ जाएंगे होश

POPULAR POST

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

LATEST

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India