सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मिलिए ‘शबनम’ से, जिसने ‘मेरा बलमा रंग रंगीला’ के धुन पर डांस कर रूकवा दी ट्रेन, लेडी को ट्रैक से हटाने के लिए बुलवानी पड़ी फोर्स

कानपुर में एक महिला ने नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक पर किया डांस, लोको पायलट को बुलानी पड़ी जीआरपी-आरपीएफ।

by Digital Desk
नवम्बर 18, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। हाथ में शराब की बोतल और नशे में धुत एक महिला ने रेलवे ट्रैक पर ‘मेरा बलमा रंग रंगीला’ की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। कानपुर सेंट्रल की तरफ से आ रही मेमू ट्रेन के लोको पायलट की नजर लेडी पर पड़ी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेल को रोक दिया। लोको पायलट ने महिला को हटने को कहा पर वह नहीं मानी और ट्रैक पर लेटकर जोर-जोर से गाना गाने लगी। थक-हार कर लोको पायलट ने जीआरपी-आरपीएफ को बुलाया और नशेबाज महिला को जबरन ट्रैक से हटाया गया।

ट्रेन रोककर कंट्रोलरूम को सुचना दी

रविवार की सुबह लगभग 10 बजे सेंट्रल स्टेशन से मेमू लखनऊ के लिए रवाना हुई। ट्रेन जैसे ही लखनऊ फाटक को क्रास कर मरे कंपनी पुल के पास पहुंच कर धीमी हुई, उसी समय नशे में धुत महिला ट्रैक पर आ गई। ट्रैक पर आते ही नशेबाज लेडी गाना गाने लगी। महिला ट्रैक पर लेट गई और मेरा बलमा रंग रंगीला मैं तो नाचूंगी गाना गुनगुनाने लगी। चालक ने ट्रेन रोककर कंट्रोलरूम को सुचना दी।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026

हटने के बाद मेमू लखनऊ के लिए रवाना

चालक ने बताया कि महिला हाथ में शराब की बोतल पकड़े हुए गाना गा रही थी। चालक दल ने उसे ट्रैक से हटाने का प्रयास किया, पर लेडी टस से मस नहीं हुई। सेंट्रल स्टेशन से जीआरपी और आरपीएफ का दल मौके पर पहुंचा और बस्ती की अन्य महिलाओं के सहयोग से लेडी को ट्रैक से हटवाया। महिला के ट्रैक से हटने के बाद मेमू लखनऊ के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि महिला ट्रैक के किनारे बसी बस्ती में रहती है और उसका नाम शबनम हैं।

रेलवे ट्रैक के किनारे अवैध बस्तियां

कानपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे अवैध बस्तियां हैं, जहां दर्जनों परिवार रहते हैं। समय-समय पर पुलिस और जीआरपी इन्हें हटाते भी हैं। बताया जा रहा है कि बस्तियों में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो शराब पीकर हुड़दंग मचाती रहती हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि शबनम नाम की महिला अक्सर शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करती है। कईबार वह ट्रैक पर बैठकर शराब पीती है। परिवारवाले उसे अक्सर ट्रैक से उठाकर लाते हैं।

रेल रूट पर बने अवैध कब्जों को हटाया

कुछ दिन पहले रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कानपुर रेल रूट पर बने अवैध कब्जों को हटाया था। सेंट्रल स्टेशन के कैंट साइड की ओर अवैध कब्जे ढहाये गए । साथ ही सभी दोबारा अवैध कब्जे न करने अथवा कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी भी दी गई। कार्रवाई के बाद फिर से ट्रैक के किनारे बस्तियों की रौनक वापस आ गई है। बताया जा रहा है कि बस्तियों में रहने वाले लोग दूसरे प्रदेशों के हैं और कानपुर में मजदूरी करते हैं।

करीब 50 अवैध कब्जे हटाए गए

बता दें, साबरमती और कालिंदी एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश का पता चलने के बाद प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट विजय कुमार पंडित, जीआरपी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कानपुर रेलवे रूट का विंडो पेट्रोलिंग कर निरीक्षण किया था। इस दौरान एक्शन प्लान बनाकर रेलवे लाइन किनारे के अतिक्रमण को हटाने का फैसला लिया गया था। तब रेल बाजार और फेथफुलगंज बाजार जाने वाली सड़क पर करीब 50 अवैध कब्जे हटाए।

Tags: Drug Abuse WomangrpKanpur Central StationKanpur Newsrailway trainrpfUP Hindi NewsUP News
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Next Post
The Sabarmati Report

The Sabarmati Report : विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट की पीएम ने की तारीफ, कही ये बात.....  

Rahul Gandhi ने खोली PM मोदी की ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नाम की तिजोरी, अंदर से निकली Dharavi के साथ ही अदाणी की फोटो

Rahul Gandhi ने खोली PM मोदी की ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नाम की तिजोरी, अंदर से निकली Dharavi के साथ ही अदाणी की फोटो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In