मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Pakistan में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, Terrorists ने चुन-चुन कर 40 लोगों को गोलियों से भून डाला

पाकिस्तान के लोअर कुर्रम में आतंकियों ने यात्रियों से भरे एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में 40 लोग मारे गए, 25 लोग घायल हुए।

by Vinod
नवम्बर 21, 2024
in क्राइम, बड़ी खबर, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान में साल के अंत में दूसरा सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ। यहां के लोअर कुर्रम में आतंकियों ने यात्रियों से भरे एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया। ताबड़तोड़ फायरिंग कर 40 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारा दिया, जबकि 25 से अधिक नागरिक बूरी तरह से घायल हुए। इसमें कई महिलाओं के साथ ही पुलिस का एक अधिकारी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा जा रहा है कि वाहन पाराचिनार से पेशावर जा रहा था। इस पर पंजाब प्रांत के लोग सवार थे, जिन्हें आतंकियों ने निशाना बनाया।

घात लगाकर किया आतंकी हमला

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डाउन कुर्रम इलाके में आतंकियों ने एक पैसेंजर वैन पर अंधाधुंध फायरिंग की। बताया जा रहा है कि इस आतंकी हमले में करीब 40 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी और महिलाओं सहित दर्जनों लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय पैसेंजर वैन ओचुट काली और मंदुरी के पास से गुजरी तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। घटना के समय यह वाहन पाराचिनार से पेशावर की ओर जा रहा था। पुलिस और सेना के जवान घटना स्थल पर पहुंचे चुके हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी करने के साथ घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

RELATED NEWS

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

दिसम्बर 9, 2025
कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

नवम्बर 28, 2025

फिर घायलों को मार दी गोली

लोअर कुर्रम आतंकी हमले के कुछ चश्मदीद सामने आए हैं, जिन्होंने दिल दहला देने वाली कहानी बयां की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आतंकियों ने घात लगाकर अंधाधुंध की। इस वजह से वाहन में सवार लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते लाशों का ढेर लग चुका था। स्थानीय लोगों ने पाक मीडिया को बताया कि आतंकवादियों ने हमले के बाद कुछ घायलों से उनके नाम पूछे और फिर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहे हैं कि हमले में मरने वाले लोग पंजाब प्रांत के थे।

मंत्री मोहसिन नकवी का बड़ा बयान

इस हमले को लेकर पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि ये हमला बहुत दुखद है। जानमाल के नुकसान का हमें बहुत दुख है। आतंकियों ने कायराना हरकत की है। हमारा वादा है कि सरकार इस हमले को अंजाम देने वालों को बख्शेगी नहीं। वहीं सेना व अर्धसैनिकबल के जवान घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पूरे इलाके को सेना की तरफ से घेरा जा चुका है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन की तरफ से नहीं आई।

इससे पहले भी 40 लोगों की थी हत्या

बलूचिस्तान प्रांत में अगस्त 2024 में हथियारबंद आतंकियों ने कम से कम 40 लोगों की हत्या कर दी थी। हैरान कर देने वाली बात ये थी कि बंदूकधारियों ने बसों से पंजाबी यात्रियों को उतारकर और उनके पहचान पत्र देखने बात उनकी हत्या की। इसके बाद सितंबर में भी बड़ा आतंकी हमला हुआ और आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के जवानों समेत 25 से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी। उससे पहले फिदायिन हमले कर आतंकियों ने 50 से अधिक पुलिस-सेना के जवानों को मार डाला था।

इस वजह से हो रहे आतंकी हमले

दरअसल, बलूचिस्तानी अलगाववादी नियमित रूप से पंजाब प्रांत के लोगों को निशाना बनाते हैं। वे आरोप लगाते हैं कि प्रांत में आतंकवादियों से लड़ने वाले सशस्त्र बलों में पंजाबियों का दबदबा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को कड़ी सजा दी जाएगी। देश में किसी भी प्रकार का आतंकवाद स्वीकार्य नहीं है।

 

Tags: PAKISTANTerrorist attack in PakistanTerrorists killed 40 people
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

by Deepali Kaur
दिसम्बर 9, 2025

हर साल की तरह इस बार भी Google ने Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह बताया...

कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

by Kanan Verma
नवम्बर 28, 2025

इस्लामाबाद :  पूर्व पाकिस्तानी PM Imran Khan के बेटे कासिम खान ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके...

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

by Vinod
नवम्बर 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद से व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने...

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

by Vinod
नवम्बर 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान के अंदर से एक बड़ी खबर निकल कर आई है। ये खबर पाक को बड़े...

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद एनआईए का ऑपरेशन जारी है। इस आतंकी हमले में शामिल एक-एक आतंकी...

Next Post
पदयात्रा का शंखनाद के साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने कर दी बड़ी घोषणा, ‘शादी के बाद हम भी बनेंगे 4 बच्चों के पिता’

पदयात्रा का शंखनाद के साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने कर दी बड़ी घोषणा, ‘शादी के बाद हम भी बनेंगे 4 बच्चों के पिता’

Vastu Shastra : आपके घर का मेन गेट तय करता है आपकी किस्मत! जानें, कौन सी दिशा है शुभ

Vastu Shastra : आपके घर का मेन गेट तय करता है आपकी किस्मत! जानें, कौन सी दिशा है शुभ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist