Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

65 साल के ‘नेता जी’ का 25 वर्ष की ‘कुमारी’ पर आया दिल, मनाया ‘हनीमून’ और दुल्हनिया दिया ये अनमोल ‘गिफ्ट’

पूर्व विधायक राम बालक सिंह 65 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, उन्होंने 25 वर्ष की युवती के साथ लिए 7 फेरे।

Vinod by Vinod
November 22, 2024
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार के समस्तीपुर तनपद की विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता राम बालक सिंह इनदिनों फिर से सुर्खियों में हैं। ‘नेता जी’ सियासी विसात के साथ ही अपनी लव स्टोरी को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। उम्र 65 साल की और जिस पर ‘खादीधारी’ का दिल आया, वह युवती महज 25 वर्ष की। पूर्व विधायक ने युवती के परिवारवालों से बात की और सीधे शादी का प्रस्ताव रख दिया। परिवारवाले राजी हो गए और ‘नेता जी’ ने ऑन-बान और शान के साथ खूबसूरत ‘कुमारी’ के साथ मंदिर में सात फेरे ले लिए। फिर क्या था दोनों ने ‘हनीमून’ मनाया और नेता जी ने नई नवेली दुल्हनिया को विधायिका का चुनाव लड़ाए जाने की गिफ्ट भी थमा दिया।

पूर्व विधायक ने रवीना से की शादी

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने सोमवार रात बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित मंदिर में अपने से काफी कम उम्र की लड़की से शादी रचा ली। दुल्हन खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के सीताराम सिंह की पुत्री रवीना कुमारी (25) बताई गई है। इलाके में ऐसी चर्चा है कि पूर्व विधायक और रवीना के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पूर्व विधायक हरहाल में रवीना से शादी करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने रवीना के परिवारवालों से बात की और फिर मंदिर में विवाह कर लिया।

RELATED POSTS

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

November 17, 2025
Bihar

Bihar में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय: नीतीश फिर CM, BJP को दो डिप्टी सीएम!

November 17, 2025

पत्नी को लड़वाएंगे चुनाव

बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरी गिरी धाम में हुई यह शादी बेगूसराय, समस्तीपुर और खगड़िया के साथ पटना में भी चर्चा का विषय बन गया है। शादी के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर में मौजूद थे। अब शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि इस उम्र में शादी का फैसला पूर्व विधायक की शतरंजी चाल है और वह साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी नई नवेली दुलहनिया को चुनाव मैदान में उतारने वाले हैं।

पूर्व विधायक को हो चुकी है सजा

जदयू के टिकट पर विधायक बन चुके राम बालक सिंह को एक बार सजा होने की वजह से इस बार टिकट कटने की भी आशंका है। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने शादी कर तुरुप का इक्का चल दिया है और अब वह अपनी पत्नी के नाम से टिकट की दावेदारी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक रामबालक सिंह लंबे समय से राजनीति में हैं। इसके साथ ही उनके ऊपर कई संगीन अपराधों को अंजाम देने के भी आरोप हैं। कुछ मामलों में उन्हें सजा भी हो चुकी है।

पहली पत्नी की हो चुकी है मौत

पूर्व विधायक की पहली पहली पत्नी आशा रानी का निधन तीन साल पहले हो गया था। उनसे तीन बेटियां हैं। इनमें भी दो की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक की शादी में तीनों बेटियां भी शामिल हुई और दोनों दामाद। पूर्व विधायक ने दूसरी शादी कानूनी तरीके से की। विवाह के पूर्व विधायक पत्नी को लेकर घर गए। बकाएदा नई नवेली दुल्हन के परिवार के लोगों ने स्वागत किया। ऐसी चर्चा है कि पत्नी के निधन के बाद पूर्व विधायक की मुलाकात रवीना से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर वह प्यार में बदल गई।

Tags: biharFormer MLA Ram Balak SinghPatnaRam Balak Singh got married
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत और महागठबंधन की निराशाजनक हार के बाद,...

Bihar

Bihar में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय: नीतीश फिर CM, BJP को दो डिप्टी सीएम!

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Bihar Cabinet Formula: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए गठबंधन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई...

Bihar

Bihar में नई सरकार के गठन की तैयारी, नीतीश कुमार जल्द देंगे इस्तीफा

by Mayank Yadav
November 16, 2025

Bihar New Govt: बिहार की राजनीति में अगले 48 घंटे बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि राज्य में नई सरकार...

Bihar News

कौन हैं संजय यादव? जिनकी वजह से लालू परिवार में मची है खींचतान

by Virend Negi
November 15, 2025

Rohini Acharya Bihar News:  अपनी किडनी दान कर परिवार के प्रति अपना समर्पण दिखाया था, ने अब राजनीति छोड़ने और...

CM Yogi Adityanath Bihar

Bihar election results: सीएम योगी की रैलियों ने किया कमाल, NDA को मिली बड़ी बढ़त

by Mayank Yadav
November 14, 2025

Bihar election results: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में सामने आए रुझानों से स्पष्ट होता है कि NDA की बढ़त...

Next Post
क्या है COPD ?

आप जानते हैं क्या है COPD नामक बीमारी,और क्या है उसके बढ़ने का कारण?

Yogi Cabinet में लगी ‘मुहर’ अब UP में शराब के रेट होंगे कम, देश ही नहीं विदेश में रोड शो के जरिए पहुंचेगा महाकुंभ

Yogi Cabinet में लगी ‘मुहर’ अब UP में शराब के रेट होंगे कम, देश ही नहीं विदेश में रोड शो के जरिए पहुंचेगा महाकुंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version