• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, September 18, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

इस IAS ने Sambhal Violence के गुनहगारों की खोली ‘चार्जशीट’, आगजनी के बाद ‘विलेन’ ने CO और SP के PRO को मारी गोली

संभल में जबरदस्त हिंसा भड़की, उपद्रवियों ने आगजनी के साथ फायरिंग की, तीन लोगों की मौत, सीओ-पीआरओ को भी लगी गोली।

by Vinod
November 24, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। गलियों से पथराव किया और छतों से फायरिंग की। मौके पर डीएम-एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और आंसू गैस के गोले के साथ लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। इस दौरान एसडीएम घायल हो गए। जबकि सीओ, एसपी के पीआरओ को गोली लगी। साथ ही दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्लान के साथ पुलिस पर हमला किया गया है।

संभल हिंसा में तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई। मारे गए तीनों लोगों की पहचान हो गई है। यह तीनों संभल के ही रहने वाले रूमान खान (42), बिलाल (30) और नईम (25) थे। वहीं उपद्रवियों की फायरिंग की चपेट में आने से एसडीएम, सीओ, एसपी के पीआरओ को गोली लगी। दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी पत्थबाजी के दौरान घायल हुए। मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने इनके शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शवों का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाएगा।

Related posts

UP government traffic challan waiver news

Yogi Government का बड़ा तोहफ़ा,वाहन मालिकों को मिली राहत,कब से कब तक के पुराने ट्रैफिक चालान होंगे माफ़

September 18, 2025
Up News

UP की इस खबर से मची सनसनी, SSP की मां की बिगड़ी तबियत हुई, डॉक्टर को उठा ले गई पुलिस

September 18, 2025

संभल हिंसा में सीओ, पीआरओ को लगी गोली

मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया, हिंसा के दौरान संभल के एसडीएम घायल हो गए हैं। वहीं सीओ अनुज चौधरी और एसपी के पीआरओ के पैर में गोली लगी है। इनके अलावा दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के मुताबिक जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंडलायुक्त के मुताबिक संभल हिंसा में मारे गए तीनों लोगों पुलिस की गोली नहीं लगी है। पुलिस ने इस हिंसा के दौरान प्लास्टिक बुलेट छोड़े थे।

रची गई थी संभल हिंसा की साजिश

मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि हिंसा के दौरान जामा मस्जिद के आसपास के घरों की छतों से फायरिंग हो रही थी। इस फायरिंग में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मंडलायुक्त के मुताबिक यह हिंसा अचानक नहीं भड़की है. बल्कि इसे पहले से प्लान किया गया था। पुलिस को भी अंदाजा नहीं था कि यहां इस तरह की घटना हो सकती है। मंडलायुक्त ने बताया कि जामा मस्जिद के पास ढेर सारी गलियां हैं और इन सभी गलियों से लोग वहां पहुंच रहे थे। ऐसे में यह तो नहीं कहा जा सकता कि गोली किस तरफ से चली है।

तीन तरफ से पुलिस पर हमला

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि अराजक तत्वों के तीन ग्रुप थे और वह तीन तरफ से आए थे। उपद्रवियों ने पहले पथराव किया। फिर वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस पर फायरिंग की। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि उपद्रवियों दूसरे इलाकों से बुलाए गए थे। सुबह के वक्त ही वह मस्जिद के आसपास पहुंच गए। घरों पर पत्थर जमा किए। हिंसा पूरी तरह से प्लान थी। सभी पर एनएएस के तहत कार्रवाई की जाएगी।

संभल हिंसा के दिए जांच के आदेश

मंडलायुक्त के मुताबिक बड़ी मुश्किल से मस्जिद के पास माहौल शांत हुआ.। मंडलायुक्त के मुताबिक इस मामले में डीएम मजिस्ट्रेटियल जांच करेंगे। इसमें यह पता किया जाएगा कि इतने लोग वहां अचानक कैसे पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस घटना को देखकर लग रहा है कि कुछ लोगों ने शहर को आग में झोंकने की कोशिश की है। वहीं एसपी ने कहा कि उपद्रवी बाहर से आए थे। उन्होंने मस्जिद के आसपास के घरों की छतों पर पत्थर रखे और अचानक पुलिस पर हमला बोल दिया। कईयों को पकड़ा गया है। एक भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।

संभल में इंटरनेट सेवा बंद

हालात को देखते मंडलायुक्त मुरादाबाद, डीआईजी मुरादाबाद, एडीजी बरेली समेत तमाम बड़े अधिकारी संभल में कैंप कर रहे हैं। सुरक्षा बलों ने देर रात मस्जिद के आसपास के इलाके में फ्लैगमार्च किया। डीएम संभल के मुताबिक जिले में इंटरनेट सेवा बंद करते हुए लोगों को अफवाहों से दूर रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में है। उधर, एसपी संभल ने बताया कि इस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें अरेस्ट करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

Tags: arson in SambhalDivisional Commissioner Anjaneya Kumar Singhfiring in SambhalSambhal Jama Masjidsambhal newsSambhal violencethree people died in Sambhal violence
Share196Tweet123Share49
Previous Post

न जानें कहां गुम हो गई  Mayawati के ‘हाथी’ की ‘दहाड़’, सीसामऊ में BSP कैंडीडेट को मिले सिर्फ 1410 वोट

Next Post

IPL Auction 2026 : आखिर कौन हैं IPL 2025 के वो 5 ‘बाहुबली’, जिनकी ‘धनकुबेरों’ ने मुंहमांगी कीमत देकर की ‘खरीदारी’

Vinod

Vinod

Next Post
IPL Auction 2026 :  आखिर कौन हैं IPL 2025 के वो 5 ‘बाहुबली’, जिनकी ‘धनकुबेरों’ ने मुंहमांगी कीमत देकर की ‘खरीदारी’

IPL Auction 2026 : आखिर कौन हैं IPL 2025 के वो 5 ‘बाहुबली’, जिनकी ‘धनकुबेरों’ ने मुंहमांगी कीमत देकर की ‘खरीदारी’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP government traffic challan waiver news

Yogi Government का बड़ा तोहफ़ा,वाहन मालिकों को मिली राहत,कब से कब तक के पुराने ट्रैफिक चालान होंगे माफ़

September 18, 2025
Up News

UP की इस खबर से मची सनसनी, SSP की मां की बिगड़ी तबियत हुई, डॉक्टर को उठा ले गई पुलिस

September 18, 2025
Meta AI Smart Glasses

लॉन्च हुआ Meta का धमाकेदार AI स्मार्ट ग्लास, मिलेगी कास डिस्प्ले के साथ रिस्टबैंड कंट्रोलर

September 18, 2025
India-Bangladesh

‘हिल्सा’ मछली से बढ़ेगी भारत-बांग्लादेश की दोस्ती, भेजी गई 8 ट्रक मछलियां…

September 18, 2025
UP News

UP News : शारदीय नवरात्रों में हो कड़ी निगरानी…CM Yogi ने मिशन शक्ति की घोषणा कर अधिकारियों को दिए आदेश

September 18, 2025
Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

September 18, 2025
Sunita Mishra

कौन हैं प्रो. सुनीता मिश्रा ? जिनके औरंगजेब पर बयान से मचा बवाल

September 18, 2025
Bihar Assembly Election 2025

Bihar Assembly Election 2025 : ओमप्रकाश राजभर ने बिहार चुनाव पर किया बड़ा ऐलान, जानें किसके साथ लड़ेंगे चुनाव ?

September 18, 2025
Gold Rate Today

क्या है फेड ? जिसके फैसले से लुढ़का सोना! जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के ताज़ा रेट

September 18, 2025
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने उठाया वोटर लिस्ट धांधली का मुद्दा, कर्नाटक में 6018 नाम हटाए जाने का दावा

September 18, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version