मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जहां गोवंश की हिफाजत करनी थी, वो गौशालाएं बन रही कब्रगाह, योगी की गौ-सेवा पर सिस्टम का पलीता!

जिले में गौवंशों के लिए बनी गौशालाएं उनकी कब्र बन चुकी हैं। पिछले तीन दिनों में एक गौशाला में तीन गायों की मौत और कई जानवर मृत्यु के कगार पर पहुंच चुके हैं...

by Kirtika Tyagi
नवम्बर 28, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

सिद्धार्थनगर। जिले में गौवंशों के लिए बनी गौशालाएं उनकी कब्र बन चुकी हैं। पिछले तीन दिनों में एक गौशाला में तीन गायों की मौत और कई जानवर मृत्यु के कगार पर पहुंच चुके हैं। मामला सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैना में बनी अस्थायी गौशाला का है। ग्राम पंचायत पुरैना में गौवंशों के रहने के लिए अस्थायी गौशाला का निर्माण कराया गया था। लेकिन वहां मौजूद पशु हरे चारे और पानी के अभाव में लगातार दम तोड़ रहे हैं । सरकार गोवंश की सुरक्षा और उनकी देखरेख के लिए हर महीने लाखों रुपए खर्च करती है लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से सरकार के मंसूबे पर पानी फिरता दिख रहा है।

सरकार दे रही भरपूर फंड, लेकिन नीचे हो रहा है खेल!

डुमरियागंज के पुरैना में स्थित अस्थायी गौशाला में गोवंशों को खाने के लिए ना तो हरे चारे का इंतजाम है और ना ही उनके प्यास बुझाने के लिए साफ पानी का। यहां बीते तीन दिनों में तीन गोवंशों की मौत हो चुकी है जबकि कई गोवंश जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते हुए देखे जा सकते हैं। गौशाला में जो गोवंश मर जाते हैं उन्हें गौशाला परिसर में ही कब्र खोदकर गाड़ दिया जाता है जो कि थोड़ी सी मिट्टी हटाने पर साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।

RELATED NEWS

Siddharthnagar

धर्म परिवर्तन के आरोप में मौलाना शब्बीर अहमद गिरफ्तार, छांगुर बाबा से कनेक्शन की भी जांच

जुलाई 24, 2025
Siddharthnagar

सोनम रघुवंशी जैसा कांड: Siddharthnagar की संगीता ने पति का किया खौफनाक अंत, प्रेमी के साथ राप्ती नदी में फेंका शव

जून 11, 2025

गौशाला में पड़े मिले गौवंश के अवशेष

गौशाला में इन गोवंशों का क्या हाल है इसका अंदाजा वहां मौजूद उनके इधर-उधर पड़े अवशेषों से ही लगाया जा सकता है । जब मीडिया की टीम गौशाला की इस दुर्दशा को देखने के लिए पहुंची तो वहां मौजूद जिम्मेदार हरकत में आ गए और बीमार गौवंशों के उपचार का इंतजाम करने लगे। ऐसा नहीं है कि यह हाल सिर्फ डुमरियागंज स्थित पुरैना में बनी अस्थायी गौशाला का है बल्कि जिले में संचालित ज्यादातर गौशालाओं की स्थिति इसी तरह बदहाल है।

डीएम ने दिया जिम्मेदारों पर कार्रवाई का भरोसा

गौशालाओं की बदतर स्थिति को लेकर जिला अधिकारी राजा गणपति आर ने कहा कि जिले में जितनी भी गौशालाएं संचालित हैं उनमें बेहतर व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। डीएम ने कहा कि पुरैना में स्थित इस गौशाला की बदहाल स्थित की जांच के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है उनकी रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने कहा कि जिले की सभी गौशालाओं पर सूखे और हरे चारे के साथ पानी के उत्तम प्रबंध के लिए कहा गया है । साथ ही ठंड को देखते हुए गौशालाओं में तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं को लेकर किसी भी अधिकारी द्वारा की गई लापरवाही अक्षम्य है। डीएम ने कहा कि इस मामले को संज्ञान में लेकर वह खुद गौशालाओं का दौरा करेंगे और वहां अच्छी से अच्छी सुविधा दिलाने का प्रयास करेंगे।

Tags: siddharthnagarSiddharthnagar News in Hindi
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Siddharthnagar

धर्म परिवर्तन के आरोप में मौलाना शब्बीर अहमद गिरफ्तार, छांगुर बाबा से कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
जुलाई 24, 2025

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की इटवा तहसील स्थित अल फारूक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मौलाना शब्बीर अहमद...

Siddharthnagar

सोनम रघुवंशी जैसा कांड: Siddharthnagar की संगीता ने पति का किया खौफनाक अंत, प्रेमी के साथ राप्ती नदी में फेंका शव

by Mayank Yadav
जून 11, 2025

Siddharthnagar murder case: सोनम रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज़ पर यूपी के सिद्धार्थनगर में एक खौफनाक साजिश सामने आई है। ढेबरुआ...

Siddharthnagar

जमीन किसी और की, बैनामा किसी और को, पैसा किसी और ने लिया, भू माफिया की करतूत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 17, 2024

सद्दाम खान, सिद्धार्थनगर। गलत तरीके से किसी के बने घर को खाली भूमि बता बैनामा करके करीब सवा दो लाख...

Siddharthnagar

खुले में हाईटेंशन तार ने बढ़ा दी टेंशन, बुरी तरह झुलसी महिला , हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 17, 2024

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौला औसानपुर मार्ग (Siddharthnagar) पर सोमवार को शटरिंग का सामान लाद कर जा रहे ट्रैक्टर...

Siddharthnagar

मंडलीय बेसिक खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम, सिद्धार्थनगर चैम्पियन तो संतकबीरनगर को मिला दूसरा स्थान

by Gulshan
दिसम्बर 17, 2024

Siddharthnagar। जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय 29वें मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह में छात्रों ने...

Next Post
Shrusti tuli suicide

CM से सम्मानित पायलट ने की खुदकुशी, न्याय की मांग पर अड़ा परिवार

Hemant Soren: कौन है ओडिशा की ‘वो लेडी’, जिसके कारण हेमंत सोरेन को मिली ‘टाइगर ऑफ झारखंड’ की कुर्सी

Hemant Soren: कौन है ओडिशा की ‘वो लेडी’, जिसके कारण हेमंत सोरेन को मिली ‘टाइगर ऑफ झारखंड’ की कुर्सी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist