सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Madhya Pradesh : कौन सा है वह रहस्यमय मंदिर जहां पानी से जलता है दीपक ,चमत्कार या आस्था?

मध्य प्रदेश के गड़ियाघाट वाली माता जी का मंदिर है जो दीपक पानी से जलता है। यह अनोखा चमत्कार भक्तों को चौंकाता है। कहा जाता है कि देवी ने पुजारी को सपने में ऐसा करने का आदेश दिया था। इस चमत्कार को देखने और माता की कृपा पाने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 1, 2024
in धर्म
miraculous temple where lamp burns with water
Share on FacebookShare on Twitter

Religious News-भारत भारत को मंदिरों का देश भी कहा जाता है, यहां पर कई अनोखे और चमत्कारी मंदिर स्थित है जो अपनी विशेषताओं और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। इनमें से एक है मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले का गड़ियाघाट वाली माता जी का मंदिर। यह मंदिर इसलिए खास है क्योंकि यहां दीपक घी या तेल से नहीं, बल्कि पानी से जलता है। इस रहस्यमयी घटना ने भक्तों और वैज्ञानिकों को चौंका दिया है।

कहाँ है यह चमत्कारी मंदिर?

मंदिर मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के नलखेड़ा गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर कालीसिंध नदी के किनारे गाड़िया गांव में स्थित है। यहां देवी मां भवानी की पूजा की जाती है, और मंदिर को गड़ियाघाट वाली माता जी के नाम से जाना जाता है।

RELATED NEWS

Massive Shivling Chennai to Champaran

Massive Shivling: चेन्नई से चंपारण तक विशाल शिवलिंग की ऐतिहासिक यात्रा,आस्था, कला और भव्यता का अनोखा संगम

दिसम्बर 17, 2025
Jonas Masetti Padma Shri award for Indian culture promotion

सूती कपड़े, रूद्राक्ष और सादगी , कौन है Jonas Masetti जिनको क्यों मिला भारत का चौथा सबसे बड़ा सम्मान

मई 29, 2025

पानी से जलता है दीपक

बताया जाता है कि इस मंदिर में पहले बाकी मंदिरों की तरह ही घी या तेल से दीपक जलाया जाता था। एक दिन पुजारी को सपने में माता ने दर्शन दिए और कहा कि दीपक में नदी का पानी डालकर जलाओ। पुजारी ने वैसा ही किया और चमत्कार हुआ। जब कालीसिंध नदी का पानी दीपक में डाला गया, तो वह तेल जैसा हो गया और दीपक जलने लगा।

यह चमत्कार आज भी जारी है। मंदिर के पास बहने वाली कालीसिंध नदी का पानी दीपक में डालने पर जल उठता है। भक्त इसे माता का चमत्कार मानते हैं।

क्या कहते हैं भक्त?

भक्तों का मानना है कि यहां पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। खासकर नवरात्रि के समय यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। लोग दूर-दूर से इस अनोखे चमत्कारी मंदिर के दर्शन करने आते हैं।

यह भी पड़े-World AIDS Day : 1 दिसंबर को ही क्यों चुना गया?जानिए इसका इतिहास और जागरूकता का महत्व

नवरात्रि में खास महत्व

नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों का तांता लग जाता है। माना जाता है कि इस समय देवी मां की कृपा और भी ज्यादा होती है। भक्त पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं और दीपक जलाने का चमत्कार अपनी आंखों से देखते हैं।

मंदिर की खास बातें

इस मंदिर की सबसे खास बात यही है कि यहां विज्ञान भी रहस्य सुलझाने में असफल रहा है। पानी से दीपक जलने की यह घटना लोगों को हैरान करती है। चाहे इसे आस्था कहें या चमत्कार, यह मंदिर भक्तों के दिलों में एक खास जगह रखता है।

Tags: goddess BhavaniIndian culturemiraculous temple
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Massive Shivling Chennai to Champaran

Massive Shivling: चेन्नई से चंपारण तक विशाल शिवलिंग की ऐतिहासिक यात्रा,आस्था, कला और भव्यता का अनोखा संगम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 17, 2025

Massive Shivling Transport:तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से बिहार के पूर्वी चंपारण तक एक विशालकाय शिवलिंग की यात्रा इन दिनों लोगों...

Jonas Masetti Padma Shri award for Indian culture promotion

सूती कपड़े, रूद्राक्ष और सादगी , कौन है Jonas Masetti जिनको क्यों मिला भारत का चौथा सबसे बड़ा सम्मान

by SYED BUSHRA
मई 29, 2025

Jonas Masetti Padma Shri award for Indian culture promotion बीते बुधवार को राष्ट्रपति भवन में जब पद्म पुरस्कारों का वितरण...

importance of matkod ritual in weddings

Indian matrimonial rituals : क्या होता है मटकोड़ U P, Bihar में शादी की खास रस्म क्या है इसका धरती मां से कनेक्शन

by SYED BUSHRA
मई 11, 2025

Importance of Matkod Ritual in Weddings शादी-ब्याह में कई तरह की रस्में होती हैं, जो न सिर्फ हमारे रीति-रिवाजों को...

Facts about sindoor : सिंदूर सिर्फ सुहाग की निशानी नहीं, जानिए इसके पीछे छिपे चौंकाने वाले फ़ायदे और वैज्ञानिक कारण

Facts about sindoor : सिंदूर सिर्फ सुहाग की निशानी नहीं, जानिए इसके पीछे छिपे चौंकाने वाले फ़ायदे और वैज्ञानिक कारण

by SYED BUSHRA
मई 8, 2025

Interesting Facts About Sindoor इन दिनों 'सिंदूर' शब्द सुर्खियों में है। हाल ही में भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक...

why chickenpox is called mata in India belief in sheetla mata tradition

Indian health traditions : भारत में चेचक को क्यों कहते हैं ‘माता’? जानिए इसके पीछे की आस्था और कहानी

by SYED BUSHRA
अप्रैल 23, 2025

Chickenpox Called 'Mata' in India,चिकनपॉक्स यानी चेचक एक संक्रामक बीमारी है, जो 'वेरीसेल्ला जोस्टर वायरस' की वजह से होती है।...

Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: घरवालों को सलमान ने दिया रियलिटी चेक, टाइम गॉड टास्क पर किया डिस्कशन

New Delhi

दिल्ली चुनाव को लेकर केजरीवाल का बड़ा बयान, कांग्रेस से नहीं होगा कोई गठबंधन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist