रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Mahakumbh 2025 : कौन है यह पूर्व अमेरिकी सैनिक जो भारत आए मोक्ष की तलाश में और बन गए बाबा मोक्षपुरी 

बाबा मोक्षपुरी, जो कभी अमेरिकी सैनिक माइकल थे, ने जीवन में stability की तलाश में भारतीय अध्यात्म का रास्ता चुना। महाकुंभ 2025 में शामिल होकर उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा साझा की।

by SYED BUSHRA
जनवरी 14, 2025
in धर्म, महाकुंभ 2025
Baba Mokshpuri's spiritual journey
Share on FacebookShare on Twitter

Baba Mokshpuri’s spiritual journey : महाकुंभ 2025 न सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर के संतों और श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। इन्हीं में से एक नाम है अमेरिका के न्यू मैक्सिको में जन्मे बाबा मोक्षपुरी का, जो कभी अमेरिकी सेना के सैनिक थे। संगम तट पर उनकी उपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा।

साधारण इंसान से बाबा बनने की कहानी

बाबा मोक्षपुरी, जिनका असली नाम माइकल है, ने अपनी साधारण जिंदगी से लेकर आध्यात्मिक यात्रा तक की कहानी साझा की। वे बताते हैं, मैं भी कभी एक आम इंसान था। अपने परिवार और पत्नी के साथ घूमना और वक्त बिताना पसंद करता था। सेना में भी काम किया। लेकिन एक दिन महसूस हुआ कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। तभी मैंने मोक्ष की तलाश में इस सफर की शुरुआत की अब जूना अखाड़े से जुड़ चुके बाबा मोक्षपुरी ने अपने जीवन को पूरी तरह सनातन धर्म के प्रचार में समर्पित कर दिया है।

RELATED NEWS

साधना की कठोरता, व्यवहार की सहजता और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण का नाम है कैलाशानंद गिरि

साधना की कठोरता, व्यवहार की सहजता और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण का नाम है कैलाशानंद गिरि

अगस्त 9, 2026
Why God Made Rich and Poor

God Divine Plan: ईश्वर ने किसी को अमीर तो किसी को गरीब क्यों बनाया? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया गहरा रहस्य

अगस्त 5, 2026

भारत यात्रा से हुई शुरुआत

साल 2000 में पहली बार बाबा मोक्षपुरी अपने परिवार के साथ भारत आए। इस यात्रा ने उनकी जिंदगी को नया मोड़ दिया। वे बताते हैं, यह यात्रा मेरे लिए बहुत खास थी। यहीं मैंने ध्यान, योग और सनातन धर्म की गहराई को जाना। भारतीय संस्कृति ने मुझे भीतर तक प्रभावित किया। यहीं से मेरी आध्यात्मिक यात्रा शुरू हुई।

बेटे के निधन ने बदला जीवन

बाबा के जीवन में बड़ा बदलाव तब आया जब उनके बेटे का अचानक निधन हो गया। वे कहते हैं, इस घटना ने मुझे गहरा झटका दिया, लेकिन ध्यान और योग ने मुझे संभाला। मैंने इस दुख को अपनी ताकत में बदला और आध्यात्मिकता की ओर बढ़ा चला

सनातन धर्म का प्रचार प्रसार

अब बाबा मोक्षपुरी दुनिया भर में घूमकर भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की शिक्षाओं का प्रचार कर रहे हैं। वे 2016 में उज्जैन कुंभ में भी शामिल हुए थे और हर महाकुंभ में जाने का संकल्प लिया है। उनका कहना है, महाकुंभ जैसी परंपरा केवल भारत में ही संभव है। यह दुनिया को आध्यात्मिकता का संदेश देता है।

नीम करोली बाबा से मिली प्रेरणा

बाबा मोक्षपुरी नीम करोली बाबा के आश्रम में बिताए वक्त को अपने जीवन का खास अनुभव मानते हैं। वे कहते हैं, नीम करोली बाबा के आश्रम में ध्यान और भक्ति की जो ऊर्जा है, उसने मुझे बहुत प्रभावित किया। मुझे ऐसा लगा जैसे बाबा हनुमान जी का ही रूप हैं। यह अनुभव मेरी भक्ति और ध्यान के प्रति समर्पण को और मजबूत करता है। नीम करोली बाबा से प्रेरित होकर, वे अब भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार पूरी दुनिया में कर रहे हैं।

पश्चिमी जीवनशैली को किया त्याग

बाबा मोक्षपुरी ने अपनी पश्चिमी जीवनशैली को पूरी तरह छोड़कर भारतीय अध्यात्म और आत्मज्ञान का रास्ता चुना। अब वे न्यू मैक्सिको में एक आश्रम खोलने की योजना बना रहे हैं, जहां से वे भारतीय दर्शन, योग और ध्यान का प्रचार करेंगे।

Tags: Indian cultureMahakumbhSpirituality
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

साधना की कठोरता, व्यवहार की सहजता और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण का नाम है कैलाशानंद गिरि

साधना की कठोरता, व्यवहार की सहजता और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण का नाम है कैलाशानंद गिरि

by Kirtika Tyagi
अगस्त 9, 2026

सनातन चेतना के प्रखर संवाह कनिरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का व्यक्तित्व एवं कृतित्व साधना की...

Why God Made Rich and Poor

God Divine Plan: ईश्वर ने किसी को अमीर तो किसी को गरीब क्यों बनाया? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया गहरा रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

God Divine Plan: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि यदि ईश्वर सबको समान मानते हैं, तो...

Morning Mantra For Success: सुबह उठते ही करें हथेलियों के दर्शन, शास्त्रों में बताया गया सफलता और सकारात्मकता का मंत्र

Morning Mantra For Success: सुबह उठते ही करें हथेलियों के दर्शन, शास्त्रों में बताया गया सफलता और सकारात्मकता का मंत्र

by Sadaf Farooqui
जून 8, 2026

Morning Mantra For Success: सनातन परंपरा और शास्त्रों में सुबह की शुरुआत को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि...

Mantra Chanting: खुद मंत्र बोलना बेहतर या मोबाइल पर सुनना?  जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

Mantra Chanting: खुद मंत्र बोलना बेहतर या मोबाइल पर सुनना? जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Mantra Chanting: आज के डिजिटल दौर में लोग पूजा-पाठ और ध्यान के लिए मोबाइल फोन का खूब इस्तेमाल करने लगे...

Massive Shivling Chennai to Champaran

Massive Shivling: चेन्नई से चंपारण तक विशाल शिवलिंग की ऐतिहासिक यात्रा,आस्था, कला और भव्यता का अनोखा संगम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 17, 2025

Massive Shivling Transport:तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से बिहार के पूर्वी चंपारण तक एक विशालकाय शिवलिंग की यात्रा इन दिनों लोगों...

Next Post
Makar Sankranti

‘भूत बंगला’ के सेट पर परेश रावल के साथ दिखे अक्षय कुमार, मकर संक्रांति के मौके पर उड़ाई पतंग

Bihar News

UP के लड़के को बिहार में नक्सली समझ कर गांववालों ने बनाया बंधक, डर से नहीं पहुंची पुलिस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist