रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sambhal violence पर Afzal Ansari ने दिया धमकी भरा बयान, उछल कूद करने वाले अफसरों का होगा हिसाब-किताब

संभल हिंसा को लेकर अफजाल अंसारी ने दिया बड़ा बयान, कहा सरकार बदली तो होगी जांच, कानून के तहत जिम्मेदारों पर होगा एक्शन।

by Vinod
दिसम्बर 1, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा का आग बुझ चुकी है। बाजार खुल गए और लोग पहले की तरह से अपने कामों पर लग गए हैं। हालांकि संवेदनशील इलाकों में अब भी पुलिस का पहरा और न्यायिक आयोग की टीम भी जिले में पहुंचने के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इनसब के बीच गाजीपुर से सपा के सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोग मनमानी करने पर आमादा हैं। न्यायिक सेवा के अफसरों को धमकाया जा रहा है। सपा सांसद ने कहा कि जो अफसर उछल रहे हैं, उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वक्त आएगा। सरकार बदलेगी और. अभी जो लोग हैं, वो बदले जाएंगे। कानून के तहत ऐसे अफसरों पर एक्शन होगा।

अधिकारी मनमानी करने पर आमादा

गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि, संभल हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई। पुलिस का चेहरा बेनकाब हुआ। खुद सुप्रीम कोर्ट की ओऱ से फटकारा लगाई गई है। इसके बाद भी लोगों को शर्म नहीं आती है। अफजाल ने कहा कि अधिकारी मनमानी करने पर आमादा हैं। न्यायिक सेवा के अधिकरियों को धमकाया जा रहा है। उछलकुद करने वाले ये नहीं जानते कि, सरकारें आती और जाती हैं। यूपी में भी सरकार बदलेगी और जो ज्यादतियां हो रही हैं, सबका हिसाब किताब होगा। कानून के रास्ते सबका हिसाब होगा। सपा सांसद ने कहा कि संभल में ऐसी परिस्थितियां पैदा की गईं कि लोग उत्तेजित हों। जिसके बाद पुलिस की तरफ से इकतरफा कार्रवाई जारी है। महिलाओं को घरों से उठाकर जेल भेजा जा रहा है।

RELATED NEWS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

अगस्त 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

सपा नेताओं को संभल जाने से रोका गया

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को पुलिस हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करने से रोक रही है। संभल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन संभल गया था, लेकिन प्रतिनिधिमंडल को संभल जिले में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इसमें कई विधायक और संभल के सांसद भी शामिल थे। हम तो सुप्रीम कोर्ट से मांग करते हैं कि तत्काल इस पर फैसला दे। विपक्ष के नेताओं को संभल जाने की इजाजत मिले। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि संभल में हिंसा एक साजिश के तहत करवाई गई है। सरकार बदली तो जांच होगी। राज बाहर आएंगे और जो भी दोषी होगा, उस पर कानून के तहत कार्रवाई होगी।

अखिलेश यादव की तरफ से आया बयान

क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू करने के फैसले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतिबंध लगाना बीजेपी सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की विफलता है। अगर सरकार ने दंगा भड़काने का सपना देखने वालों और लोगों से उन्मादी नारे लगवाने वालों पर पहले ही ऐसा प्रतिबंध लगा दिया होता तो संभल में सौहार्द और शांति का माहौल खराब नहीं होता। वहीं समाजवादी पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बीजेपी सरकार और प्रशासन की विफलता के कारण संभल में हुई हिंसा में जान गंवाने वालों के परिजनों को समाजवादी पार्टी 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। साथ ही मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार को मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए।

Tags: Afzal AnsariAkhilesh YadavSamajwadi PartySambhal violence
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Next Post
Guinness book of world record

46घंटे एक कॉल और गिनीज बुक: जानिए इस रिकॉर्ड की पूरी कहानी

Prayagraj News : प्रयागराज में रसूलाबाद घाट का नाम बदला, अब होगा चन्द्रशेखर आजाद घाट

Prayagraj News : प्रयागराज में रसूलाबाद घाट का नाम बदला, अब होगा चन्द्रशेखर आजाद घाट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist