रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सीएम योगी आदित्यनाथ के चलते साहिबा और अमजद का हुआ ‘मिलन’, अनमोल गिफ्ट पाकर खुशी से झूम उठे ‘कपल’

गोरखपुर के फर्टिलाइजर कैंपस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया था। समारोह में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे।

by Vinod
दिसम्बर 1, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। CM Yogi Adityanath blessed the bride and groom in Gorakhpur गोरखपुर के फर्टिलाइजर कैंपस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया था। समारोह में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। इस मौके पर 1200 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। सीएम योगी ने वर-वधुओं को उपहार और प्रमाणपत्र दिया। इन्हीं में से भटहट की रहने वाली विवाह बंधन में बंधे साहिबा खातून और अमजद भी थे। जिन्हें सीएम योगी ने मंच पर उपहार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सीएम से मिलकर मुस्लिम जोड़े के चेहरे में मुस्कान आ गई।

वर वधु को आशीर्वाद दिया

गोरखपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1200 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। समारोह में मुस्लिम समाज की साहिबा और अमजद का निकाह हुआ। सीएम योगी ने नवदंपत्ति को मंच पर बुलाकर गिफ्ट देकर सम्मानित किया। सरकार के हाथों गिफ्ट पाकर साहिबा खुशी से झूम उठीं। उन्होंने कहा कि घर की आर्थिक हालात बहुत खराब थे। ऐसे में पिता को हमारी शादी की बहुत चिंता थी, पर सीएम योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री योजना के चलते आज हमारा पूरा परिवार खुश है। बिना दहेज के हम अपने शौहर के घर जा रही हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बोले। उन्होंने दहेज की प्रताड़ना झेलने वाली वधुओं को डटकर ऐसे दहेज रूपी दानवों का विरोध करने का आह्वान किया। सीएमयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतने बड़े सामूहिक विवाह का आयोजन और इतनी बड़ी बारात कहीं देखने को नहीं मिलती है। यहां पर मधु का आशीर्वाद देने के लिए वे खुद और उनके मंत्री और विधायक भी आए हैं। यह शादियां घर पर होती तो शायद वह सबके पास नहीं पहुंच पाते। यह सामूहिक विवाह वर-वधु के लिए यादगार भी बन गया है। विधायकों की चुटकी लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि कार्यक्रम में आए जनप्रतिनिधि पश्चाताप कर रहे होंगे कि मैंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अपनी शादी क्यों नहीं की?। शादी की होती तो मैं भी अपनी फोटो दिखाता और कहता है कि मुख्यमंत्री मेरे कार्यक्रम में आए थे।

एक लड़ाई और अभियान भी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग की तरफ से होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम एक तरफ सामाजिक समरसता का प्रतीक है तो वहीं दूसरी तरफ यह समाज की बड़ी विकृति दहेज प्रथा पर प्रहार भी है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा का कोई बंधन नहीं है। हिंदू, मुस्लिम या अन्य मतावलंबी, सभी अपनी-अपनी परंपरा के अनुरूप विवाह के पवित्र बंधन में जुड़ रहे हैं। साथ ही यह कार्यक्रम दहेज, बाल विवाह और अश्पृश्यता के खिलाफ सरकार द्वारा शुरू की गई एक लड़ाई और अभियान भी है।

अब तक 3 लाख 84 हजार शादियां

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक सात साल में 3 लाख 84 हजार शादियां करा चुकी है। यह सत्र संपन्न होने पर यह संख्या 4 लाख से अधिक हो चुकी होगी। सीएम योगी ने कहा कि गरीब बेटियों को दहेज की बेड़ियों से बचाने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम हर जिले में हो रहे हैं। सरकार की मंशा है कि कोई बेटी दहेज के कारण अनव्याही न रहे। इसके लिए ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम को अभियान रूप में चलाया जा रहा है।

अभिभावकों को विवाह की शुभकामनाएं दीं

समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित इस समारोह में 1200 जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंधे। नवयुगलों में हिंदू, मुस्लिम दोनों शामिल रहे। सभी नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से 10 नवयुगलों को उपहार-शगुन किट भेंट किया। उपहार देने के दौरान मुख्यमंत्री ने जोड़ों से आत्मीय संवाद भी किया। मंच पर जोड़ों को आशीर्वाद देने के अलावा मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के मुख्य मंडप में भी गए। मंडप की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ उन्होंने नवयुगलों और उनके अभिभावकों को विवाह की शुभकामनाएं दीं।

Tags: Chief Minister Mass Marriage SchemeCM Yogi Adityanathgorakhpur
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Census 2027:  जनगणना-2027 के तहत गोरखपुर जिले की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Next Post
Ballia News:

मोबाइल चार्जर की करंट से युवती की गई जान, छोटी सी लापरवाही पड़ गई भारी

इन राशियों को मालामाल बना देगा दिसंबर, बरसेगी धन-दौलत, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 2 December का दिन

इन राशियों को मालामाल बना देगा दिसंबर, बरसेगी धन-दौलत, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 2 December का दिन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist