Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Weather : यूपी में आज दिखा कम कोहरा, अयोध्या में 7.5 डिग्री तापमान दर्ज, जानें कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश में 2 दिसंबर 2024 को मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी में छिछले से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है।

by Gulshan
December 2, 2024
in Latest News, मौसम
UP Weather
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather : उत्तर प्रदेश में 2 दिसंबर 2024 को मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी में छिछले से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कहीं भी घना कोहरा होने का अलर्ट जारी नहीं किया है। बात करें मौसम की स्थिति की, तो प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो रही है। मौसम पिछले कुछ दिनों से अजीबोगरीब स्थिति में है, जहां कभी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया जाता है, तो कभी तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी भी देखने को मिलती है।

आगामी दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आगे के दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। अगले पांच दिनों में हल्की वर्षा की भी संभावना है, जो ठंड को और अधिक बढ़ा सकती है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

February 16, 2026
Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

January 15, 2026

आज प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान घने कोहरे, बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसी तरह तीन, चार और पांच दिसंबर को सुबह के समय प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सात दिसंबर तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें : आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें क्या रहेगा नया रूट

कितने डिग्री दर्ज किया गया तापमान ?

कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी जारी नहीं की गई है। राम नगरी अयोध्या में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अन्य सभी जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान की बात करें तो बुलंदशहर में सबसे कम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इटावा और नजीबाबाद में 24.2 डिग्री, लखीमपुर खीरी में 24.6 डिग्री, चुरुक में 24.8 डिग्री और फतेहपुर में 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Tags: up weather
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

UP weather update:उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

by SYED BUSHRA
January 15, 2026

Weather update :उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम दो अलग-अलग रंगों में नजर आ रहा है। सुबह और शाम के...

UP Weather Cold and Dense Fog Alert

UP Weather Today: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी ,एक हफ्ते तक राहत के आसार नहीं

by SYED BUSHRA
December 25, 2025

UP Weather: उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। रात और...

Uttar Pradesh weather fog alert update

Weather Update: ठंड ने UP में बढ़ाई सिहरन,इटावा सबसे ठंडा, कई जिलों में तापमान गिरा और घने कोहरे की चेतावनी

by SYED BUSHRA
December 12, 2025

Uttar Pradesh Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य ट्रोपोस्फीयर के पश्चिमी क्षेत्रों में एक ट्रफ के रूप...

Next Post
Delhi Politics

दिल्ली में AAP का सियासी हाहाकार...भारद्वाज के कौन से पोस्ट से मचाया बवाल ?

boman irani inspiring journey

Birthday special : किस अभिनेता ने कर दिखाया कि सपने उम्र के मोहताज नहीं होते ? जानिए फर्श से अर्श तक का सफर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist