बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

फडणवीस और शिंदे की मुलाकात के बाद खत्म हुआ सस्पेंस, अब इस डेट को ‘देवाभाऊ’ लेंगे सीएम पद की शपथ

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे से उनके घर पर जाकर की मुलाकात। मुलाकात के बाद शिंदे डिप्टी सीएम पद के लिए मान गए हैं।

by Vinod
दिसम्बर 3, 2024
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत मिली। नई सरकार के गठन को लेकर मुम्बई से दिल्ली तक हलचल तेज है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक अपने गांव चले गए और फिर मंगलवार को उनकी तबियत खराब हो गई। जिसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। अटकलों के बीच देवेंद्र फडणवीस खुद एकनाथ शिंदे के घर पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि बीजेपी-शिवसेना के बीच नई सरकार को लेकर सारे विवाद खत्म हो गए हैं। गृहमंत्रायल फिलहाल देवेंद्र फडणवीस के पास रहेगा और ‘देवाभाऊ’ ही 5 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे।

एकनाथ शिंदे से मिले देवेंद्र फडणवीस

विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद महाराष्ट्र के महायुति के तीनों बड़े नेता, देवेंद्र फडवणिस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार दिल्ली गए। तीनों नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक कर नई सरकार के गठन की रूपरेखा तय की। एकनाथ दिल्ली से मुम्बई लौटे और पर्व में शामिल होने के लिए अपने गांव चले गए। इसी दौरान सीएम एकनाथ शिंदे बीतार पड़ गए और पिछले गुरुवार के बाद से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनके गले में इंफेक्शन है। डॉक्टरों के अनुसार बुखार के कारण उन्हें कमजोरी आई है। सीएम शिंदे की बीमारी की जानकारी मिलने पर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए उनके आधिकारिक निवास वर्षा बंगले पर पहुंचे।

RELATED NEWS

Maharashtra Politics News

Maharashtra Politics News : शनिवार पूणे में नमाज पर हुआ हंगामा, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR, बढ़ा तनाव

अक्टूबर 21, 2025
Kunal Kamra controversy

Kunal Kamra Controversy : हास्य या अपमान, एक शो एक और FIR किसने कहा ‘हंसी अब महाराष्ट्र में गैरकानूनी’

मार्च 24, 2025

देवेंद्र फडणवीस के पास रहेगा गृहमंत्रायल

कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडवणिस के बीच नई सरकार के गठन को लेकर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद ये जानकारी सामने आई कि शिंदे ने गृह मंत्रालय की जिद छोड़ दी है। 5 दिसंबर को वह डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। सूत्र बताते हैं कि एकनाथ शिंदे नई सरकार में अहम मंत्रायलों चाह रहे थे। शिंदे ने बीजेपी नेताओं से कहा था कि उन्हें गृहमंत्रालय दिया जाए। पर बीजेपी हाईकमान इसको लेकर तैयार नहीं था। सूत्र बताते हैं कि इसी के चलते एकनाथ शिंदे नाराज चल रहे थे। महायुति की जीत के बाद शिवसेना के नेताओं की तरफ से भी बयान आए, जिसमें शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की गई।

एकनाथ शिंदे बताए जा रहे थे नाराज

सूत्रों के मुताबिक महायुति की जीत के बाद एकनाथ शिंदे का सम्मान नही रखा जा रहा है और शपथ विधि की तारीख , स्थान निश्चित करने और अन्य फैसले लेते वक्त उनसे पूछा नहीं गया। गृह विभाग सहित मान सम्मान को लेकर भी एकनाथ शिंदे और उनके विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडवणिस के बीच हुई मुलाकात के बाद सारे अवरोध खत्म हो गए हैं। पहले कहा जा रहा था कि एकनाथ शाएद डिप्टी सीएम न बने। वह अपने बेटे को इस कुर्सी पर बैठा दें। सूत्र बताते हैं कि एकनाथ शिंदे ही सूबे के डिप्टी सीएम होंगे। केंद्र सरकार में शिंदे की पार्टी के सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। जिसमें शिंदे के बेटे का नाम भी आगे बताया जा रहा है।

4 दिसंबर को होगी बीलेपी विधायक दल की बैठक

इनसब के बीजेपी ने विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए बुधवार की सुबह 10 बजे विधायकों की बैठक बुलाई है। इसके लिए केंद्रीय आलाकमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक बनाया है। इसमें बीजेपी के विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद नेता का ऐलान होगा। बीजेपी की तरफ से देवेंद्र फडणवीस इकलौते दावेदार हैं। बीजेपी के एक नेता ने बताया कि देवेंद्र फडवणिस 5 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही कई अन्य हस्तियां शामिल होंगी। नई सरकार में अजीत पवार पहले की तरह ही डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

 

Tags: Devendra FadnavisEknath ShindeMaharashtra Assembly Electionsmaharashtra politics news
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Maharashtra Politics News

Maharashtra Politics News : शनिवार पूणे में नमाज पर हुआ हंगामा, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR, बढ़ा तनाव

by Gulshan
अक्टूबर 21, 2025

Maharashtra Politics News : पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाड़ा में कुछ महिलाओं द्वारा नमाज़ अदा किए जाने के एक वीडियो...

Kunal Kamra controversy

Kunal Kamra Controversy : हास्य या अपमान, एक शो एक और FIR किसने कहा ‘हंसी अब महाराष्ट्र में गैरकानूनी’

by SYED BUSHRA
मार्च 24, 2025

 Kunal Kamra controversy : मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। शिवसेना (एकनाथ शिंदे...

Maharashtra Cabinet : ‘संमदर’ की हुई वापसी ये रहे देवेंद्र के ‘स्पेशल 39’, जानें शिंदे -पवार ने किन्हें मनाया मंत्री

Maharashtra Cabinet : ‘संमदर’ की हुई वापसी ये रहे देवेंद्र के ‘स्पेशल 39’, जानें शिंदे -पवार ने किन्हें मनाया मंत्री

by Vinod
दिसम्बर 15, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत मिली। जनता ने ‘संमदर’ (देवेंद्र फडवणीस) को अपना...

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार का मिली डिप्टी सीएम की कमान

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार का मिली डिप्टी सीएम की कमान

by Digital Desk
दिसम्बर 5, 2024

Maharashtra CM Oath Ceremony  नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बीजेपी के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के तीसरी बार मुख्यमंत्री पद...

Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे नहीं होंगे कैबिनेट का हिस्सा ?, महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री के लेकर हलचल तेज़

by Gulshan
दिसम्बर 4, 2024

Eknath Shinde : महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया...

Next Post
‘किसानों से किए गए वादे को क्यों पूरा नहीं किया गया…’, जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंच पर पूछा कृषि मंत्री से सीधा सवाल

'किसानों से किए गए वादे को क्यों पूरा नहीं किया गया...', जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंच पर पूछा कृषि मंत्री से सीधा सवाल

Sambhal Violence

देर रात सम्भल पहुँची राष्ट्रीय जांच एजेंसी,दो लोगो से की पूछताछ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist