सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi News : दिल्ली में अपराध का तांडव! सड़कों पर अंधाधुंध फायरिंग, 12 घंटे में 3 हत्याएं, मंत्री से मांगे 50 लाख…

देश की राजधानी Delhi अब अपराध की राजधानी बनती जा रही है। बताया जा रहा है, कि बीते 12 घंटों में दिल्ली में कई गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें...

by Kirtika Tyagi
दिसम्बर 7, 2024
in Breaking, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi : देश की राजधानी दिल्ली अब अपराध की राजधानी बनती जा रही है। बताया जा रहा है, कि बीते 12 घंटों में दिल्ली में कई गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री से रंगदारी मांगने से लेकर, हत्या और घरेलू हिंसा के मामले शामिल हैं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी भरा मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। मंत्री ने इस घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस और झारखंड के डीजीपी से की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बढ़ते अपराधों पर केजरीवाल का गृह मंत्री पर हमला

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने सवाल किया, “अमित शाह जी, लोग अपनी सुरक्षा के लिए आखिर जाएं तो कहां?

RELATED NEWS

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026
BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

सितम्बर 9, 2026

6-7 राउंड फायरिंग

शनिवार सुबह दिल्ली के शहादरा में बदमाशों ने सरेआम एक बर्तन व्यापारी सुनील जैन की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने 6-7 राउंड फायरिंग की। हत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी है।

गोविंदपुरी इलाके में सार्वजनिक शौचालय की सफाई को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय युवक सुधीर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भीकम सिंह, उसकी पत्नी और तीन बेटों सहित परिवार के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया है।

पश्चिमी दिल्ली में एक युवक सावन ने अपनी मां सुलोचना की हत्या कर दी। उसने पहले पुलिस को गुमराह करते हुए झूठी चोरी की कहानी गढ़ी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सावन अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन मां के विरोध के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

बढ़ते अपराध से दहशत का माहौल

इन घटनाओं ने दिल्लीवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं, और नागरिकों को अपनी सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Tags: delhi newsdelhi. arvind kejriwal
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Next Post
तंबाकू और गुटखा खाने की आदत खतरनाक

उत्तर प्रदेश:छोटी उम्र में गुटखे की लत दे रही इन बड़ी बीमारीयों को दावत,यू पी में तम्बाकू सेवन की दरों में इज़ाफ़ा

IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने रच दिया इतिहास, डे-नाइट टेस्ट में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने रच दिया इतिहास, डे-नाइट टेस्ट में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In