• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

मिलिए संभल के एसपी से, जो रक्षक के साथ बने ‘डॉक्टर’, हादसे में घायल बुजुर्ग की कुछ इस तरह से बचाई जान

Sambhal SP Krishna Kumar Bishnoi: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की जान बचाकर संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पेश की मिशाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर।

by Digital Desk
December 8, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल हिंसा के बाद आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई को पूरे देश में जमकर चर्चा हुई। जिस तरह से उन्होंने बतौर एसपी फ्रंट पर उतरकर दंगाईयों से सीधा मोर्चा लिया। युवाओं को समझाइस भी दी। महज कुछ घंटे के अंदर शहर को शांत कर रक्षक बनकर उभरे। अब एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां सड़क हादसे में एक बुजुर्ग घायल हो जाता है। तभी बहजोई मार्ग पर हादसे के दौरान काफिला रुकवाकर उन्होंने बुजुर्ग को अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया। एसपी की इस संवेदनशीलता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

क्या है पूरा मामला

संभल के बहजोई मार्ग पर भवन चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो गई थी। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके माथे से लगातार खून बह रहा था। इसी बीच घटनास्थल से गुजर रहे एसपी विश्नोई ने अपने काफिले को रुकवाया। एसपी तुरंत घायल के पास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्हें अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया। यह देखकर आसपास अन्य लोगों की भीड़ लग गई। एसपी की इस पहल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Related posts

Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025

दिलेर अफसर के बारे में कमेंट

सोशल मीडिया पर जैसे ही एसपी की तस्वीर बतौर डॉक्टर के तौर पर वायरल हुई तो लोग भावुक हो गए और दिलेर अफसर के बारे में कमेंट लिख रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा, आज के दौर में जहां लोग मदद के लिए रुकते नहीं वहीं एसपी ने खुद मिसाल पेश की। अस्पताल में बुजुर्ग का उपचार किया गया। स्थानीय लोग कहते हैं कि जब से कृष्ण कुमार विश्नोई संभल के एसपी बने तब से शहर में अपराध का ग्राफ गिरा है। एसपी खुद जनता से सीधे मिलते हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं।

हिंसा के बाद संभाला मोर्चा

बता दें, 4 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद का सर्वे होने के दौरान उपद्रव हो गया था। उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग के साथ पथराव किया। तब संभल एसपी खुद मोर्चा संभाला। हिंसा कर रहे युवाओं को माइक के जरिए कहा कि, नेताओं के कहने पर मत पड़िए। आपकी जिंदगी खराब हो जाएगी। आप घरों पर जाएं। एसपी का ये वीडियो काफी वारयरल हुआ था। इसके बाद एसपी ने संभल को महज कुछ घंटे के अंदर शांत करवा लिया था। प्रशासन के प्रयास से बाजार पूरी तरह खुला तो देहात क्षेत्र के लोग भी खरीदारी के लिए पहुंचे। अब कारोबारी भी उम्मीद लगा रहे हैं कि अच्छा कारोबार होगा।

संभल पूरी तरह से शांत

संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से एहतियाती तौर पर अभी भी चौकसी बरती जा रही है। पुलिस के साथ पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ तैनात है। पुलिस की हर गतिविधि पर नजर है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शहर में माहौल शांतिपूर्ण है। शांति बहाली के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रयास किए गए थे। अब बाजार पूरी खुल रहा है। जामा मस्जिद पर सुरक्षा तो 19 नवंबर को दावा दाखिल होने के बाद ही बढ़ा दी गई थी लेकिन 24 नवंबर को बवाल होने के बाद सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। दो रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। जहां पैदल ही जाया जा सकता है।

कौन हैं आईपीएस केके बिश्नोई

आईपीएस केके बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। अपने 6 भाई-बहनों में सबसे छोटे कृष्ण की शुरुआती पढ़ाई गांव के ही प्राइमरी स्कूल में हुई है। वह बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे। दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने फ्रांस में स्टडी के लिए स्कॉलरशिप का फॉर्म भरा। जिसके बाद किस्मत ने भी उनका साथ दिया और वह सेलेक्ट हो गए. फ्रांस सरकार की ओर से उन्हें पढ़ाई के लिए 40 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिली। जिसके बाद साल 2015 में उन्होंने पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में मास्टर डिग्री ली।

लाखों का पैकेज छोड़ लौट आए भारत

पढ़ाई के बाद उन्हें यूनाइटेड नेशन के ट्रेड सेंटर में 30 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी मिल गई। हालांकि वहां उन्होंने करीब 1 साल ही काम किया और नौकरी छोड़कर वापस भारत आ गए। यहां उन्होंने जेएनयू से एमफिल किया और विदेश मंत्रालय में नौकरी करने लगे। इसी बीच उनके अंदर आईपीएस अधिकारी बनने की इच्छा जागी। फिर क्या, उन्होंने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर ही लिया और आईपीएस बन गए। कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के अफसर हैं।

इन अपराधियों पर कसा शिकंजा

आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई की गिनती उत्तर प्रदेश के सबसे दबंग आईपीएस अधिकारियों में होती है। उन्होंने अपनी मेरठ पोस्टिंग के दौरान यूपी के खूंखार अपराधियों में शामिल बदन सिंह बद्दो की कोठी बुलडोजर से ढहा दी थी, जिसपर 5 लाख रुपये का इनाम था। इतना ही नहीं, अपनी मुजफ्फरनजर पोस्टिंग के दौरान उन्होंने कुख्यात अपराधी सुशील मूंछ को भी गिरफ्तार कर जेल में डाला था। जब बतौर सिटी एसपी उनकी पोस्टिंग गोरखपुर में हुई तो उन्होंने माफियाओं की 800 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति जब्त की थी।

Tags: Sambhal PoliceSambhal SP Krishna Kumar BishnoiSambhal violenceUP Hindi Newswho is IPS Krishna Kumar Bishnoi
Share196Tweet123Share49
Previous Post

CLAT 2025 के नतीजे आए, क्या आप बने टॉपर? चेक करें अपना रिजल्ट और जानें आगे का प्रोसेस

Next Post

Pushpa 2 Collection: पुष्पा ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, वीकेंड पर हुई नोटों की बारिश,जाने टोटल कलेक्शन

Digital Desk

Digital Desk

Next Post
Pushpa 2 Box Office Collection

Pushpa 2 Collection: पुष्पा ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, वीकेंड पर हुई नोटों की बारिश,जाने टोटल कलेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
smriti irani actress to politician

Smriti Irani:एक्ट्रेस से नेता और फिर टीवी पर वापसी जानिए उनके करियर की कहानी,संघर्ष और पहचान बनाने की लड़ाई

September 16, 2025
Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

September 16, 2025
यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

September 16, 2025
UPI payment limit increased today

UPI New rules: अब इंश्योरेंस,लोन,ट्रैवल जैसी सेवाओं में एक दिन में कर सकेंगे कितने लाख तक का ट्रांजैक्शन

September 16, 2025
Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

September 16, 2025
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

September 16, 2025
Bareilly

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

September 16, 2025
पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version