Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

CO अनुज चौधरी के बाद अब इस DSP का छलका दर्द, बोले, ‘हमने शहीद होने के लिए नहीं पहनी वर्दी’

पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर से किसान दिल्ली कूच को लेकर अड़ गए। वह आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस-किसानों के बीच बहस भी हुई।

Digital Desk by Digital Desk
December 8, 2024
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय, हरियाणा
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। संभल हिंसा के दौरा उपद्रवियों की गोली से घायल होने के बाद सीओ अनुज चौधरी का एक बयान काफी सुर्खियों में रहा था। तब उन्होंने कहा कि, जाहिलों के पत्थर व गोली से मरने के लिए पुलिस में नहीं आए। हमारा भी परिवार है। सीओ के बाद अब किसान आंदोलन के वक्त हरियाणा के शाहाबाद सीओ राजकुमार का भी कुछ इसी तरह का दर्द छलका। उन्होंने कहा, हम भी किसान के बेटे हैं। अब पुलिस में सेवा दे रहे हैं लेकिन हम शहीद होने के लिए नहीं आए हैं। डीएसपी ने कहा कि मेरे साथी मेरा परिवार हैं। कोई उन पर पत्थर फेंकेगा तो उनकी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है।

क्या है पूरा मामला

पंजाब हरियाणा के शंभू बॉर्डर से किसान रविवार को दिल्ली कूच पर अड़े थे। बार्डर की सुरक्षा में हरियाणा पुलिस तैनात थी। दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच के लिए निकले किसान जब बैरिकेडिंग के पास पहुंचे तो हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग तक पहुंचे किसानों को चाय और बिस्कुट दिया। उनके सामने हाथ जोड़े। आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद जब किसान दोबारा बैरिकेडिंग के नजदीक पहुंचे तो पुलिस ने उन पर फूल बरसाए। हालांकि किसानों ने आरोप लगाया कि फूलों में केमिकल मिला था, इससे कई किसानों की तबीयत खराब हो गई।

RELATED POSTS

बीच सड़क पर 5 बदमाशों ने लाठी-डंडे से थानेदार का किया ‘एनकाउंटर’, पब्लिक देखती रही ‘सिंघम’ की मौत का तांडव

बीच सड़क पर 5 बदमाशों ने लाठी-डंडे से थानेदार का किया ‘एनकाउंटर’, पब्लिक देखती रही ‘सिंघम’ की मौत का तांडव

November 8, 2025
कौन है ‘वो’ जिसने लेडी टीचर को दी खौफनाक मौत, दोनों आंखें, भोजन और सांस नली के लिए साथ गायब मिले शरीर के ये पार्ट

कौन है ‘वो’ जिसने लेडी टीचर को दी खौफनाक मौत, दोनों आंखें, भोजन और सांस नली के लिए साथ गायब मिले शरीर के ये पार्ट

August 17, 2025

अग्रिम पंक्ति में शाहाबाद के डीएसपी तैनात

बार्डर पर पुलिस की अग्रिम पंक्ति में शाहाबाद के डीएसपी रामकुमार थे। उन्होंने किसानों से लगातार बात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। उग्र किसानों को रोकने के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, हमने अपनी तरफ से किसानों से बातचीत की। किसानों को नाश्ता करवाया। फूल भी दिए, पर उनकी तरफ से पुलिस पर पथराव किया गया। उन्होंने कहा कि हमने शहीद होने के लिए फोर्स नहीं ज्वाइन की। हम भी किसान के बेटे हैं और पुलिस फोर्स हमारा दूसरा परिवार।

किसानों से पुलिस की तीखी बहस

दरअसल, पंजाब के 101 किसान दोपहर 12 बजे पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। यहां पुलिस और किसानों के बीच तीखी बहस हुई। हरियाणा पुलिस ने किसानों से दिल्ली जाने की परमिशन मांगी है। उनका कहना है कि बिना परमिशन के वह दिल्ली नहीं जा सकते। इसके बाद किसान उत्तेजित हो गए और बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस का सख्त पहरा देख किसान पीछे हट गए। इस दौरान किसानों की तरफ से पथराव भी पुलिस पर किया गया।

13 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान

बता दें, किसान केंद्र सरकार से फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के कानून समेत 13 मांगें कर रहे हैं। हरियाणा और पंजाब पुलिस ने दिल्ली कूच के दौरान मीडिया को दूर से कवरेज करने की सलाह दी है। इससे पहले छह दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें आठ किसान घायल हो गए। इसके बाद पंधेर ने किसानों को वापस बुला लिया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

किसानों को रोकने के लिए पुल के ऊपर और नीचे करीब 1000 जवान तैनात किए हैं। तीन वज्र वाहन खड़े किए। आंसू गैस के गोलों के डिब्बे रखे हैं। दूसरी ओर किसानों ने घायलों को ले जाने के लिए 10 एंबुलेंस के अलावा 7 गाड़ियां तैनात की हैं। आंसू गैस के गोलों से निपटने के लिए 500 मीटर के दायरे में पानी के टैंकरों और बोरियों का इंतजाम किया है। शम्भू बार्डर पर पुलिस के आलाधिकारियों का भी ढेरा है। पहलह पंक्ति में डीएसपी के रैंक के अफसरों को लगाया गया है।

Tags: farmer movementFarmer ProtestFarmer Protest Newsharyana policeshambhu border
Share197Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

बीच सड़क पर 5 बदमाशों ने लाठी-डंडे से थानेदार का किया ‘एनकाउंटर’, पब्लिक देखती रही ‘सिंघम’ की मौत का तांडव

बीच सड़क पर 5 बदमाशों ने लाठी-डंडे से थानेदार का किया ‘एनकाउंटर’, पब्लिक देखती रही ‘सिंघम’ की मौत का तांडव

by Vinod
November 8, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हरियाणा के हिसार में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आया है। यहां हिसार के मिलगेट...

कौन है ‘वो’ जिसने लेडी टीचर को दी खौफनाक मौत, दोनों आंखें, भोजन और सांस नली के लिए साथ गायब मिले शरीर के ये पार्ट

कौन है ‘वो’ जिसने लेडी टीचर को दी खौफनाक मौत, दोनों आंखें, भोजन और सांस नली के लिए साथ गायब मिले शरीर के ये पार्ट

by Vinod
August 17, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हरियाणा के भिवानी में एक लेडी टीचर को अपराधियों ने खौफनाक मौत ही। कसाईयों ने क्रूरता...

Farmer Protest

Farmer Protest: पंजाब-चंडीगढ़ बॉर्डर सील.. पुलिस ने रोका तो सड़कों पर धरने पर बैठे किसान

by Akhand Pratap Singh
March 5, 2025

Farmer Protest: चंडीगढ़ में बुधवार को प्रस्तावित किसान मार्च को रोकने के लिए पंजाब सरकार और प्रशासन ने कड़े कदम...

Arvind Kejriwal के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुई FIR , APP संयोजक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Arvind Kejriwal के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुई FIR , APP संयोजक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

by Vinod
February 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र...

Haryana Police

Haryana Police Attacked: राजस्थान में पिटी गयी हरियाणा पुलिस… अपराधी छुड़ाकर ले गये बदमाश

by Mayank Yadav
January 27, 2025

Haryana Police Attacked: हरियाणा पुलिस की टीम पर राजस्थान के डीडवाना जिले में एक बड़ी घटना घटी। पुलिस टीम एक...

Next Post
थाने जाकर कोतवाल से बोला बेटा, ‘साहब’ मैंने अपने पिता का किया मर्डर प्लीज मुझे करें अरेस्ट

थाने जाकर कोतवाल से बोला बेटा, ‘साहब’ मैंने अपने पिता का किया मर्डर प्लीज मुझे करें अरेस्ट

Aaj Ka Rashifal : इस सोमवार किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, जानिए क्या कहता है, आपका भविष्य

Aaj Ka Rashifal : इस सोमवार किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, जानिए क्या कहता है, आपका भविष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version