Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Farmer Protest: पंजाब-चंडीगढ़ बॉर्डर सील.. पुलिस ने रोका तो सड़कों पर धरने पर बैठे किसान

चंडीगढ़ में बुधवार को प्रस्तावित किसान मार्च को रोकने के लिए पंजाब सरकार और प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। पंजाब से चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर रोक दिया।

by Akhand Pratap Singh
March 5, 2025
in TOP NEWS, पंजाब
Farmer Protest

Farmer Protest: चंडीगढ़ में बुधवार को प्रस्तावित किसान मार्च को रोकने के लिए पंजाब सरकार और प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। पंजाब से चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहे किसानों (Farmer Protest) को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर रोक दिया जिससे कई जगहों पर किसान सड़कों पर ही धरने पर बैठ गए।

पुलिस ने रोका तो सड़कों पर बैठें किसान

RELATED NEWS

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

August 2, 2026
Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

May 28, 2025

संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े 30 से ज्यादा किसान संगठनों ने चंडीगढ़ कूच का आह्वान किया था। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों के साथ चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहे थे लेकिन पंजाब पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और नाकेबंदी कर दी गई है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद किसान डटे हुए हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेताओं को हिरासत में लिया गया

क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला मोगा अध्यक्ष जतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मोगा जिले के अजीतवाल में पंजाब पुलिस ने रोक लिया। कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया है। किसानों का आरोप है कि भगवंत मान सरकार उनके आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। समराला में भी किसानों को चंडीगढ़ जाने से रोका गया जिससे वहां भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

यह भी पढ़े: अंसल ग्रुप पर कड़ा शिकंजा.. 411 एकड़ जमीन घोटाले में केस दर्ज, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

एक हफ्ते तक चलेगा धरना-प्रदर्शन

किसान संगठनों ने अगले एक हफ्ते तक चंडीगढ़ में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसके मद्देनजर पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है और कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के इस कदम की कड़ी निंदा की है और कहा है कि किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

किसानों के आंदोलन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान नेताओं के साथ बैठक की थी लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही। किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान बैठक से अचानक उठकर चले गए। अब सरकार और किसानों के बीच टकराव और बढ़ता नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में यह आंदोलन कितना व्यापक होगा यह देखना बाकी है।

Tags: Farmer Protestpunjabकिसान आंदोलन

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

by Kirtika Tyagi
August 2, 2026

Chandigarh Cricket Coach Attacked: मोहाली में चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

by Vinod
May 28, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल 2025 का 70वां मुकाबला आरएसबी और एलएसजी के बीच...

UP

Punjab child molestation case: मां और प्रेमी ने मासूम बेटी के साथ की दरिंदगी, पिता ने फोन में देखी खौफनाक सच्चाई

by Mayank Yadav
March 24, 2025

Punjab child molestation case: पंजाब में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके...

Farmer Protest

शंभू बॉर्डर पर किसान ने की सुसाइड की कोशिश, खाई सल्फास की गोलियां…

by Gulshan
January 9, 2025

Farmer Protest : किसानों का आंदोलन शंभू बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से जारी है। इस दौरान एक गंभीर खबर...

Punjab Nagar Nigam Election 2024

पंजाब में नगर निगम चुनाव के लिए 15 वार्डों पर मतदान आज, आखिर कब आएंगे नतीजे ?

by Gulshan
December 21, 2024

Punjab Municipal Election : पंजाब के 5 नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के लिए मतदान...

Next Post
जानिए विराट कोहली कैसे बने बड़े मंच के सरपंच, भारत के ‘सुरमा’ ने ऑस्ट्रेलिया के सपने को कुछ इस अंदाज में किया चकनाचूर

जानिए विराट कोहली कैसे बने बड़े मंच के सरपंच, भारत के ‘सुरमा’ ने ऑस्ट्रेलिया के सपने को कुछ इस अंदाज में किया चकनाचूर

Adani Group

अदाणी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी, जानें 11 प्रतिशत तक कैसे उछले स्टॉक्स ?

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India