रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नहीं रहे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा, जानिए कैसे बेंगलुरु को बनाया ग्लोबल आइटी हब

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का निधन हो गया। सोमवार देर रात करीब 2:45 बजे उन्होंने बेंगलुरु स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 10, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
S M Krishna Death
Share on FacebookShare on Twitter

S M Krishna Death: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का निधन हो गया। सोमवार देर रात करीब 2:45 बजे उन्होंने बेंगलुरु स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। 92 वर्षीय एसएम कृष्णा के पार्थिव शरीर को आज मद्दुर ले जाया जाएगा। उनके (S M Krishna Death) सम्मान में कर्नाटक सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस अवधि के दौरान राज्य में किसी भी प्रकार का उत्सव या समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

अमेरिका से की अंतरराष्ट्रीय कानून की पढ़ाई

एस. एम. कृष्णा का जन्म 1 मई 1932 को कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली गांव में हुआ था। उनका पूरा नाम सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा था, और उनके पिता का नाम एस. सी. मल्लैया था। कृष्णा ने अपनी स्नातक तक की पढ़ाई मैसूर के महाराजा कॉलेज से पूरी की और फिर बेंगलुरु के सरकारी कॉलेज से कानून की भी पढ़ाई की।

RELATED NEWS

Rahul Gandhi EVM claims Karnataka

खुद की सरकार, खुद का सर्वे और राहुल की फजीहत: 83% जनता ने EVM को सराहा, राहुल का ‘रोना’ बेअसर!

जनवरी 2, 2026
Karnataka

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व संकट: शिवकुमार की सोनिया से मुलाकात की तैयारी, याद दिलाई ‘सीक्रेट डील’

नवम्बर 26, 2025

उच्च शिक्षा के लिए वे अमेरिका गए जहां से स्नातक करने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून में शिक्षण शुरू किया। अमेरिका में रहते हुए उनकी रुचि सक्रिय राजनीति की ओर बढ़ी। उन्होंने वहां जॉन एफ. कैनेडी के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में भाग लिया। अमेरिका से लौटने के तुरंत बाद 1962 में वे कर्नाटक विधानसभा के सदस्य चुने गए। उनका विवाह 29 अप्रैल 1964 को प्रेमा के साथ हुआ।

यह भी पढ़े: UPSC Mains पास करने वाले कैसे अब बनेंगे IAS और IPS? जानें आगे की पूरी प्रक्रिया

एस. एम. कृष्णा का राजनीतिक सफर

एस. एम. कृष्णा 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री और 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर रहे। 22 मई 2009 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया और 23 मई 2009 को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी।

मार्च 2017 में एस. एम. कृष्णा ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा। 2023 में उन्हें सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। कृष्णा ने 1962 में मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज करते हुए चुनावी राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वे प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य थे।

Tags: KarnatakaS M Krishna
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Rahul Gandhi EVM claims Karnataka

खुद की सरकार, खुद का सर्वे और राहुल की फजीहत: 83% जनता ने EVM को सराहा, राहुल का ‘रोना’ बेअसर!

by Mayank Yadav
जनवरी 2, 2026

Karnataka Congress EVM reliability survey: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कराए गए एक विशेष सर्वेक्षण...

Karnataka

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व संकट: शिवकुमार की सोनिया से मुलाकात की तैयारी, याद दिलाई ‘सीक्रेट डील’

by Mayank Yadav
नवम्बर 26, 2025

Karnataka leadership crisis: कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच नेतृत्व संघर्ष गंभीर हो गया है।...

होटल में माशूका ने बोला सॉरी तो प्रेमी ने तैयार किया मौत का प्लान, प्रियसी के मुंह में बम रख दबा दिया रिमोट का बटन

होटल में माशूका ने बोला सॉरी तो प्रेमी ने तैयार किया मौत का प्लान, प्रियसी के मुंह में बम रख दबा दिया रिमोट का बटन

by Vinod
अगस्त 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आपने कत्ल की कहानियां बहुत सुनी और अखबारों में पढ़ी होंगी। कभी पति ने पत्नी को...

Karnataka

Karnataka में सिनेमा टिकट 200 रुपये तक सीमित: सस्ती फिल्मों की ओर बड़ा कदम

by Mayank Yadav
जुलाई 16, 2025

Karnataka cinema ticket price: कर्नाटक सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूरे राज्य में सिनेमा टिकटों की अधिकतम कीमत...

Karnataka

10वीं में फेल हुआ बेटा, मां-बाप ने फिर भी मनाया जश्न, बांटी गई मिठाई, लोग हैरान…

by Gulshan
मई 5, 2025

Karnataka,10 Board Exam : हाल ही में कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए, लेकिन इसी...

Next Post
Pushpa 2 BO Collection

Pushpa 2 BO Collection: पांचवें दिन पुष्पा ने की छप्पर फाड़ कमाई, मंडे टेस्ट में भी रही आगे, इतने का किया कलेक्शन

Rati Agnihotri

Birthday special : पर्दे की चमक जिंदगी के अंधेरे में खो गई ,आईए जानते हैं रति अग्निहोत्री की दर्द भरी दास्तां?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist