Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Bihar Traffic Jam: पटना-आरा में 70 किमी महाजाम, सड़क पर ट्रकों की लगी लंबी कतार

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
December 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
Patna traffic jam
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar news: पटना-आरा के बीच एक बड़े ट्रैफिक जाम ने पिछले दो महीनों से लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। यह जाम अब महाजाम के रूप में पहचान लिया गया है, जो पटना से लेकर आरा और छपरा तक फैला हुआ है। इस जाम की लंबाई 70 किलोमीटर तक है, और इससे करीब 25 लाख लोग प्रभावित हो रहे हैं। जाम की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानियाँ आ रही हैं, खासकर व्यापार, यातायात, और नागरिकों की रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ रहा है।

महजाम का कारण

रिपोर्ट्स के अनुसार भोजपुर के कोल्हरामपुर और छपरा में सड़क बन रही है। जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। दिन भर और रात भर बालू से भरे ट्रक इस रास्ते से गुजरते हैं। इसके अलावा अन्य वाहन भी हो गए। जल्दबाजी के चक्कर में हर कोई पहले निकलना चाहता है। जिससे फौरन जाम लग जाता है। ऐसे में एक बार जाम लगने से वो लंबा खिंचता चला जाता है। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आती है। वाहनों की कतार तेजी से बढ़ने लगती है। छपरा से लेकर भोजपुर के सहार और पटना जिले में बिहटा, नौबतपुर, बिक्रम तक ट्रक की करीब 70 किलोमीटर की लंबी लाइन लाइन खड़ी है।

RELATED NEWS

Aircraft Issue: बहुत हुआ किराए का प्लेन, अब उड़ान भरेगा तेजस्वी का हेलिकॉप्टर, BJP पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा- बिहार के फैसले से उनको दिक्कत

December 31, 2022

Video Viral: GRP दारोगा की दबंगाई, फूट-फूट कर रो पड़ा पीड़ित टीटीई, वजह जान आप हो जाएंगे हैंरान

July 7, 2022

ये भी पढ़ें:‘बंद करो पुरुषों का मानसिक उत्पीड़न…’,एल्विश यादव ने मांगा अतुल सुभाष के लिए न्याय

प्रशासन से ना उम्मीद लोग

पुलिस प्रशासन ने बालू से लदे ट्रकों को दूसरे रास्ते से निकालने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रकों को सीधा पटना से कोइलवर तक जाने के बजाय अरवल से भेजा जा सकता है। इससे इस रूट पर वाहन कम हो सकते हैं। पुल का निर्माण करने वाली कंपनी एसपी सिंघला ने कई बार सरकार को पत्र भेजकर पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। फिलहाल इस महा जाम से छुटकारा पाने के लिए अब तक कोई उपाय नहीं किए गए हैं।

समाधान की आवश्यकता

इस स्थिति को लेकर नागरिकों और स्थानीय व्यापारियों में गुस्सा और निराशा फैल गई है। प्रशासन को इस महाजाम को हल करने के लिए शीघ्र कोई ठोस और स्थायी उपाय लागू करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही, वैकल्पिक मार्गों और ट्रैफिक नियंत्रण की योजना पर भी काम करना जरूरी है।

Tags: latest patna news
Share197Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

Aircraft Issue: बहुत हुआ किराए का प्लेन, अब उड़ान भरेगा तेजस्वी का हेलिकॉप्टर, BJP पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा- बिहार के फैसले से उनको दिक्कत

by Juhi Tomer
December 31, 2022

बिहार में क्या उड़ेगा बिहार का हेलिकॉप्टर! अब आप सोच रहे होंगे की बिहार का हेलिकॉप्टर कब और कैसे आया...

Video Viral: GRP दारोगा की दबंगाई, फूट-फूट कर रो पड़ा पीड़ित टीटीई, वजह जान आप हो जाएंगे हैंरान

by Web Desk
July 7, 2022

दरोगा की दबंगाई का एक वीडियों वायरल हो रहा हैं, बता दें की भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में ऑन ड्यूटी काम...

Next Post
कैंसर की जंग के बीच Hina Khan ने दुनिया भर से पाया प्यार, Google पर टॉप 5 में कर रही ट्रेंड

कैंसर की जंग के बीच Hina Khan ने दुनिया भर से पाया प्यार, Google पर टॉप 5 में कर रही ट्रेंड

Mahindra SUV

साल के अंत में Mahindra SUV की खरीद पर बड़ा डिस्काउंट, आज ही उठाएं फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist